Haryana: राष्ट्रीय स्तर पर छाई हरियाणा के छोरे की शॉर्ट फिल्म गिद्ध! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मिला राष्ट्रीय सम्मान

Haryana: राष्ट्रीय स्तर पर छाई हरियाणा के छोरे की शॉर्ट फिल्म गिद्ध! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मिला राष्ट्रीय सम्मान

Haryana: हरियाणा वाले खेलों व गानों में तो अपनी धाम जमाए ही हुए है। वहीं अब हरियाणा की फिल्में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने लगी हैं। प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के कस्बे अटेली निवासी एवं फिल्म निर्माता मनीष सैनी को 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में उनकी फिल्म गिद्ध के लिए बेस्ट शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार ने हरियाणा की मिट्टी की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मनीष सैनी के नाम यह तीसरा नेशनल अवार्ड है।

मनीष सैनी केवल हरियाणा ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी अपनी फिल्मों को लेकर सम्मानित हो चुके हैं। मनीष सैनी को इससे पहले 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उनकी पहली गुजराती फिल्म ढह (2017) के लिए गुजराती में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद 69वें नेशनल अवॉर्ड में उनकी फिल्म गांधी एंड कंपनी को बेस्ट चिल्ड्रन फीचर फिल्म के तौर पर सम्मानित किया गया था।

Haryana: राष्ट्रीय स्तर पर छाई हरियाणा के छोरे की शॉर्ट फिल्म गिद्ध! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मिला राष्ट्रीय सम्मान

सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने मनीष को उसकी उपलब्धि को लेकर बधाई देते हुए उसकी योग्यता को सराहा है। सीएम नायग सैनी ने कहा कि हरियाणा के लाल ने रच दिया इतिहास! 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हरियाणा के अटेली निवासी मनीष सैनी द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म गिद्द को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह उनका तीसरा नेशनल अवॉर्ड है, जो उनकी रचनात्मक प्रतिभा और समर्पण का परिचायक है। मैं इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ और कामना करता हूँ कि वे इसी प्रकार अपनी कला के माध्यम से हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन करते रहें।

भाजपा परिवार ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं बीजेपी हरियाणा परिवार की ओर से भी मनीष सैनी को बधाई दी गई है। भाजपा परिवार ने बधाई संदेश में लिखा गया है कि हरियाणा का गर्व, अटेली की शान! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मनीष सैनी जी की फिल्म गिद्ध को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार मिलने पर भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मनीष सैनी जी के नाम तीसरा नेशनल अवार्ड है, जो न केवल उनके रचनात्मक कौशल का प्रमाण है। महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा से निकलकर देशभर में अपनी पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading