Tag: BJP

  • Haryana News: ट्रंप की 32 बातों पर गिनती कर रहा विपक्ष, विज बोले- पाकिस्तान के दोस्त बन गए हो क्या?

    Haryana News: ट्रंप की 32 बातों पर गिनती कर रहा विपक्ष, विज बोले- पाकिस्तान के दोस्त बन गए हो क्या?

    Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में चल रही बहस पर तीखा बयान दिया है। उनका कहना है कि विपक्ष को भारत की उपलब्धियां और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हजम नहीं हो रही है। इसी वजह से वे लोकसभा में अपनी हार का रोना रो रहे हैं। विज ने यह बयान पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आंखों की जांच के दौरान मीडिया से बात करते हुए दिया।

     भाजपा भारत के लिए, कांग्रेस पाकिस्तान के लिए बैटिंग कर रही: विज

    विज ने कहा कि संसद में चल रही बहस 20-20 मैच जैसी लग रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी भारत की तरफ से बैटिंग कर रहे हैं जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान की ओर से। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पूरा देश सेना की वीरता पर गर्व कर रहा है तब विपक्ष पाकिस्तान के नैरेटिव को बढ़ावा दे रहा है।

    Haryana News: ट्रंप की 32 बातों पर गिनती कर रहा विपक्ष, विज बोले- पाकिस्तान के दोस्त बन गए हो क्या?

     हमारी सेना ने किया आतंकियों का सफाया

    अनिल विज ने कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। उन्होंने बताया कि दुश्मन के एयर सिस्टम को भी हमारी सेना ने नष्ट कर दिया है। यह जीत सिर्फ सैन्य बलों की नहीं बल्कि पूरे देश की है।

    ट्रंप की मध्यस्थता की अफवाह को लेकर विपक्ष पर तंज

    विज ने कहा कि विपक्ष ट्रंप के नाम का सहारा लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। जबकि सेना, प्रधानमंत्री और यहां तक कि पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं हुई है। उन्होंने विपक्ष से तंज में कहा कि अगर वे भारत पर भरोसा नहीं करते तो कम से कम अपने दोस्त पाकिस्तान पर तो कर लें।

    कांग्रेस के बच्चे गोद लेने के फैसले पर भी सवाल

    जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने पहलगाम हमले में अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने की बात कही है तो विज ने कहा कि यह अच्छी बात है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पहले जिन बच्चों को गोद ले चुकी है उनका हाल तक पूछने नहीं गई। अब सिर्फ दिखावे के लिए यह सब किया जा रहा है।

  • Haryana Politics: भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर फिर से सस्पेंस! भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में मनोहर लाल खट्टर सबसे आगे

    Haryana Politics: भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर फिर से सस्पेंस! भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में मनोहर लाल खट्टर सबसे आगे

    Haryana Politics: भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक बार फिर सस्पेंस गहरा गया है। जेपी नड्डा को पहले जून 2023 में एक साल का एक्सटेंशन मिला था। इसके बाद 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते उन्हें दोबारा पद पर बनाए रखा गया। अब जब दिल्ली चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं और संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत भी हो चुकी है तो उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। लेकिन पार्टी का ध्यान अब उपराष्ट्रपति चुनाव की ओर मुड़ गया है जिसकी वजह से अध्यक्ष चुनाव फिर से टल गया है।

    उपराष्ट्रपति के इस्तीफे ने बिगाड़ा गणित

    संसद का सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलने वाला था लेकिन उसे बढ़ाकर 21 अगस्त तक कर दिया गया। इसी सत्र में भाजपा संगठन स्तर पर बड़े फैसले लेने की तैयारी में थी। लेकिन पहले ही दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देकर सियासी समीकरण बिगाड़ दिए। पार्टी को अब सबसे पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार तय करना है। इसने आंतरिक और बाहरी दोनों स्तरों पर भाजपा के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। अध्यक्ष चुनाव की प्राथमिकता अब थोड़ी पीछे चली गई है।

    Haryana Politics: भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर फिर से सस्पेंस! भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में मनोहर लाल खट्टर सबसे आगे

    अध्यक्ष पद की दौड़ में बड़े नाम

    भाजपा के नए अध्यक्ष पद की दौड़ में कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम प्रमुख हैं। हालांकि खट्टर का नाम इस रेस में सबसे ऊपर माना जा रहा है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मजबूत समर्थन प्राप्त है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी वह खास माने जाते हैं। ऐसे में संगठन के लिए यह तय करना आसान नहीं होगा कि किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाए।

    खट्टर का अब तक का राजनीतिक सफर

    मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार विधायक बनने के साथ ही मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। साढ़े नौ साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव में करनाल से उम्मीदवार बनाया। वहां से जीतकर वे सांसद बने और केंद्र सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह दोनों मंत्रालय केंद्र सरकार के सबसे प्रभावशाली और उच्च बजट वाले विभागों में गिने जाते हैं।

    क्या भाजपा अध्यक्ष बनेंगे खट्टर?

    अब सवाल यह है कि क्या भाजपा की कमान मनोहर लाल खट्टर को सौंपी जाएगी। उनकी संगठन पर मजबूत पकड़ है। हरियाणा में उनके नेतृत्व में पार्टी दो बार सत्ता में आई। आरएसएस और पीएम मोदी दोनों की नजदीकियों ने उनकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी उनका नाम तय करती है या फिर कोई नया चेहरा सामने लाया जाएगा। फिलहाल भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

  • Haryana Assembly Elections: भाजपा ने 2029 के चुनाव की तैयारी की शुरू! हारी हुई 42 सीटों पर लगेगी मंत्रियों की ड्यूटी

    Haryana Assembly Elections: भाजपा ने 2029 के चुनाव की तैयारी की शुरू! हारी हुई 42 सीटों पर लगेगी मंत्रियों की ड्यूटी

    Haryana Assembly Elections में अब भी चार साल से ज्यादा का वक्त बचा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। 29 जुलाई को भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक होने जा रही है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। इस बैठक में पार्टी संगठन के कई बड़े नेता भी हिस्सा लेंगे। इसका मकसद भविष्य की रणनीति तय करना है और उस दिशा में अभी से सक्रिय काम शुरू करना है।

     हारी हुई सीटों पर होगी निगरानी

    सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य फोकस 2024 के चुनाव में हारी गई 42 विधानसभा सीटों पर रहेगा। भाजपा का इरादा है कि हर हारी हुई सीट को एक मंत्री या विधायक को सौंप दिया जाए। इन नेताओं को उस क्षेत्र की समस्याएं हल करने और पार्टी के प्रति जनता का भरोसा बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। खास बात यह है कि जो नेता जिस सीट को देखेगा वह हर हफ्ते कम से कम एक दिन वहां मौजूद रहेगा और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगा।

    Haryana Assembly Elections: भाजपा ने 2029 के चुनाव की तैयारी की शुरू! हारी हुई 42 सीटों पर लगेगी मंत्रियों की ड्यूटी

    विकास के जरिए जनता का भरोसा

    पार्टी का मानना है कि अगर हार की वजहों को जमीनी स्तर पर समझा जाए और वहां के लोगों को विकास का सीधा लाभ मिले तो अगली बार की स्थिति बदली जा सकती है। इसलिए यह तय किया गया है कि मंत्री और विधायक हारे हुए उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। वे क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देंगे ताकि पार्टी की छवि मजबूत हो और लोगों में विश्वास बढ़े।

     सीटें तय करने का फार्मूला तैयार

    फिलहाल यह तय नहीं है कि किस मंत्री को कौन सी सीट मिलेगी। इसके लिए दो फार्मूले पर विचार चल रहा है। पहला यह कि मंत्री को उसकी अपनी विधानसभा के आस-पास की सीट सौंपी जाए। दूसरा यह कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर उस नेता को वही सीट दी जाए जहां उसकी जाति के वोटर ज्यादा हों। 29 जुलाई को होने वाली बैठक में इसी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा और उसी दिन सीटों का बंटवारा भी किया जा सकता है।

     हार से सीख लेकर जीत की रणनीति

    2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की थी। अब पार्टी की निगाह उन 42 सीटों पर है जहां हार का सामना करना पड़ा था। यह रणनीति इस बात को साबित करती है कि भाजपा हार को भूलने के बजाय उसे सुधारने का जरिया बना रही है। पार्टी चाहती है कि 2029 में उसका प्रदर्शन और बेहतर हो और इसके लिए अब से तैयारी शुरू कर दी गई है।

  • Haryana News: बिना पर्ची-सिफारिश अब हरियाणा में नौकरी! सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, भर्ती में पारदर्शिता का वादा

    Haryana News: बिना पर्ची-सिफारिश अब हरियाणा में नौकरी! सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, भर्ती में पारदर्शिता का वादा

    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झोझू कलां गांव में एक विकास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू कर प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है। अब राज्य में पुलिस और अन्य विभागों में हजारों पदों पर बिना सिफारिश और पर्ची के भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिले, न कि जान-पहचान के आधार पर।

    बाढड़ा में बनेगा नया अनाज मंडी और अग्निशमन केंद्र

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में भूमि उपलब्ध होगी, वहां पर नई अनाज मंडी, फायर ब्रिगेड केंद्र और आईटीआई का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली विभाग के कार्यालय को अपग्रेड किया जाएगा और नहरों व सड़कों के विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। झोझू कलां को महाग्राम योजना में शामिल कर उसे सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। ग्राम पंचायत के आवेदन के साथ ही इसे उप-तहसील का दर्जा भी दिया जाएगा।

    Haryana News: बिना पर्ची-सिफारिश अब हरियाणा में नौकरी! सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, भर्ती में पारदर्शिता का वादा

    हरियाणा को बनाएंगे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का अग्रणी राज्य

    मुख्यमंत्री सैनी ने जनता से आह्वान किया कि सभी मिलकर हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में अग्रणी राज्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में सरकार ने पूरी ईमानदारी से काम किया है और आने वाले समय में भी विकास की गति और तेज की जाएगी। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी, सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक उमेद सिंह पाटूवास व अन्य नेताओं ने भी जनता को संबोधित किया।

    68 करोड़ की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने इस रैली में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि चर्खी दादरी जिले के लिए अब तक 474 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 321 पूरी हो चुकी हैं और 90 पर कार्य जारी है। उन्होंने 2016 में चर्खी दादरी को जिला बनाए जाने की उपलब्धि को भी याद दिलाया।

    नई सड़कें और स्वास्थ्य विभाग को मिलेगा नया रूप

    मुख्यमंत्री ने कालयाना से दादरी रोड को फोरलेन बनाने की घोषणा की, जिसकी व्यवहार्यता जांच के बाद कार्य शुरू होगा। साथ ही बाढड़ा पब्लिक हेल्थ सब डिवीजन को डिवीजन का दर्जा देने का भी ऐलान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कमांडो, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप दलवास, पूर्व चेयरपर्सन बबीता फोगाट, भाजपा उपाध्यक्ष सुनीता डांगी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Aditya Devi Lal: लडक़ी से छेड़छाड़ में अंडर ट्रायल चल रहे विकास बराला को BJP ने लॉ ऑफिसर किया नियुक्त

    Aditya Devi Lal: लडक़ी से छेड़छाड़ में अंडर ट्रायल चल रहे विकास बराला को BJP ने लॉ ऑफिसर किया नियुक्त

    चंडीगढ़। इनेलो विधायक Aditya Devi Lal ने कहा है कि जो भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए बिना खर्ची-बिना पर्ची और मेरिट पर नौकरी देने के झूठे दावे करके अपना बखान करती है। उन दावों की लगातार पोल खुल रही है। भाजपा की बेशर्मी का आलम यह है कि पोल खुलने के बाद भी जनता से झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही।

    अदित्य ने भाजपा द्वारा एडवोकेट जनरल ऑफिस में नियुक्त किए गए 92 लॉ ऑफिसर पर सवलिया निशान उठाते हुए कहा कि एक तो विकास बराला जिसके उपर लडक़ी के साथ छेड़ छाड़ का मुकदमा चल रहा है, दूसरा आधे से ज्यादा बाहर के प्रदेशों के लोगों को लगाया गया है और तीसरा लगभग 35 ऐसे लोगों को नियुक्ति दी है जो भाजपा नेताओं के रिश्तेदार हैं। प्रदेश के लगभग ढाई हजार लोगों ने आवेदन किया था।

    Aditya Devi Lal: लडक़ी से छेड़छाड़ में अंडर ट्रायल चल रहे विकास बराला को BJP ने लॉ ऑफिसर किया नियुक्त

    उन सभी को रिजेक्ट करके भाजपा सरकार को सिर्फ अंडर ट्रॉयल विकास बराला, भाजपा नेताओं के रिश्तेदार और हरियाणा से बाहर के लोग ही योग्य मिले हैं? हरियाणा के बच्चे जो पीएचडी और एमएससी हैं और हर लिहाज से ए और बी कैटेगरी के अधिकारी लगने के योग्य हैं, भाजपा उन्हें सरकारी दफ्तरों में झाड़ू पोचा करने के लिए चपड़ासी लगा रही है। लॉ ऑफिसर की नियुक्ति के लिए क्या योग्यताएं और अनुभव रखे गए थे उन सभी मानदंडों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

    ताकि जिन लोगों ने लॉ ऑफिसर के लिए आवेदन किए थे उनको पता चल सके कि उनका चयन क्यों नहीं किया गया। जिन योग्य लोगों ने इस उम्मीद में आवेदन किया था कि लॉ ऑफिसर बन के वो हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करेंगे, उनको बहुत मायुसी हाथ लगी है। हम मांग करते हैं कि इन सभी की नियुक्ति रद्द की जाए। और जिन्होंने आवेदन किए हैं उनमें से पारदर्शी तरीके से योग्य लोगों को लॉ ऑफिसर नियुक्त किए जाएं।

  • Haryana News: सावन में हरियाणा की बेटी को मिला सम्मान! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को गांव ने दी कोथली

    Haryana News: सावन में हरियाणा की बेटी को मिला सम्मान! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को गांव ने दी कोथली

    Haryana News: तीज-त्यौहारों पर बेटियों को मान-सम्मान देने में हरियाणवीं हमेशा अव्वल रहते हैं। सावन, रक्षाबंधन व भैयादूज जैसे अनेक त्योहार बहनों को समर्पित है। इनमें सावन का त्यौहार अपनी एक विशेष पहचान रखता है। इस महीने में बहनों को अपने पीहर से कोथली का इंतजार रहता है। यह त्यौहार सावन की बारिश के बीच मिठास की अनुभूति करवाता है। सावन की कोथली हरियाणा की संस्कृति को संजोए हुए है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

    सावन के महीने में भाई अपनी बहन के यहां पर कोथली लेकर जाता है। हरियाणा में यह भी परंपरा है कि शादी के बाद लड़की का पहला सावन अपने मायके पक्ष में बिताना होता है। पहले सावन में लड़की की कोथली ससुराल पक्ष द्वारा भेजी जाती है। उसके बाद हर साल सावन के महीने में महिला के मायके से उसके ससुराल में कोथली जाती है। कोथली में हरियाणा का घेवर व फिरनी अपनी एक विशेष पहचान रखती है। हर बहन को अपनी कोथली में घेवर व फिरनी का हरवर्ष इंतजार रहता है। आधुनिक दौर में घेवर व फिरनी भी कई तरह की बनने लगी है। सिंपल, मावा, केसर व ड्राईफ्रुटस के घेवर भी बाजारों में व्यापक स्तर पर बिकने लगे हैं। वर्तमान दौर में घेवर बनाना एक बड़ा उद्योग का रूप ले गया है। हरियाणा के घेवर की हरियाणा ही नहीं विश्व भर में डिमांड है।

    Haryana News: सावन में हरियाणा की बेटी को मिला सम्मान! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को गांव ने दी कोथली

    हरियाणावियों ने अपनी बेटी व दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को भी दी कोथली

    इस बार के सावन में हरियाणवीं अपनी बेटी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी कोथली देना नहीं भूले। बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का मायका हरियाणा के जींद जिला के गांव नंदगढ़ है। हालांकि वे बाद में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। दिल्ली की होकर भी रेखा गुप्ता अपने गांव नंदगढ़ व जुलाना को नहीं भूल पाई। जैसे ही वे सीएम बनी तो गांव के लोग उन्हे बधाई देने पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हे गांव में आने का निमंत्रण दिया। जिसके बाद रेखा गुप्ता ने सावन में गांव में आने की बात की। उनके इतना कहते ही गांव के लोगों ने अपनी बहन व बेटी रेखा गुप्ता के आगमन की तैयारी उसी दिन से शुरू कर दी। आखिर वह दिन आ भी गया और रेखा गुप्ता जुलाना व नंदगढ़ में पहुंख्चख्ी। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित अनेक मंत्री व विधायक उनके साथ मौजूद रहे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों व महिलाओं ने उन पर दिल खोलकर दुलार लुटाया।

    ग्रामीणों ने सीएम रेखा गुप्ता को दिल खोलकर कोथली दी। इस मौके पर महिलाओं ने परंपरागत सावन के गीत गाए और महिलाओं ने पुस्तैनी घर में झूला झुलाया। इसके अलावा रेखा गुप्ता को उपहारों से लाद दिया। इसके अलावा रेखा गुप्ता को उनके पुश्तैनी घर में देशी हरियाणवीं खाना भी खिलाया गया। इस भरपूर स्वागत, सत्कार व मान-सम्मान को देखकर रेखा गुप्ता भी काफी खुश दिखाई पड़ी। ऐसा उनके भाषण व भावों में देखने को मिला। वहीं कोथली देने में हरियाणा सरकार भी कहीं पीछे नहीं रही। खुद सीएम नायब सैनी, विधायकों व मंत्रियों ने उन्हे मान-सम्मान की कोथली दी। इतना प्यार व दुलार पाकर रेखा गुप्ता भी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला चाहे व किसी भी पद पर पहुंच जाए, सावन महीने में अपने मायके जाना चाहती है। पूरे गांव का यह स्नेह पाकर वे काफी गद्गद् है और वे इस प्यार व दुलार को कभी भी भूल नहीं पाएंगी।

    ओमप्रकाश धनखड़ ने शगुन देकर रेखा गुप्ता का बढ़ाया था मान

    दिल्ली में नया सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक चल रही थी। विधायक दल की बैठक में हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ भी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। विधायक दल ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी। जैसे ही रेखा गुप्ता के सीएम बनाने की घोषणा हुई तो सबसे पहले ओमप्रकाश धनखड़ खड़े हुए और बतौर हरियाणवीं उन्होंने रेखा गुप्ता के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए बधाई दी और 500 रूपए शगुन के तौर पर उन्हे दिए। उस वक्त ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उन्हे खुशी है कि हरियाणा की बेटी दिल्ली की सीएम बनने जा रही है।

  • Haryana BJP List: हरियाणा में बीजेपी ने 90 संयोजक किये नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

    Haryana BJP List: हरियाणा में बीजेपी ने 90 संयोजक किये नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

    Haryana BJP List: हरियाणा में बीजेपी ने बड़े स्तर पर नियुक्तियां की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की तरफ से 90 संयोजक नियुक्त किये हैं।

    देखें पूरी लिस्ट

  • Rewari: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अशोक तंवर का बयान, रेवाड़ी में अहिरवाल के नाम पर एक दो घरानों ने की राजनीति

    Rewari: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अशोक तंवर का बयान, रेवाड़ी में अहिरवाल के नाम पर एक दो घरानों ने की राजनीति

    बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है. अशोक तंवर ने कहा कि उनके भाजपा दबाने की कोशिश कर रही है. लेकिन 30 मार्च को पूरे देश में आम आदमी पार्टी मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर लगाईं अभियान चलायेगी.

    कांग्रेस एक कमरे की पार्टी बनकर रह गई-अशोक तंवर

    अशोक तंवर ने कहा कि मौजूदा सरकार को आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है. विपक्ष अपना काम नहीं कर रहा है. कांग्रेस में तो ये हाल हो गया है कि वो एक कमरे की पार्टी बनकर रह गई है. कांग्रेस के कर्मों और कार्यशैली के चलते कांग्रेस का एसा हाल हुआ है.

    एक –दो परिवार करते आ रहे राजनीति

    अशोक तंवर ने कहा कि रेवाड़ी और अहिरवाल में एक –दो परिवार राजनीति करते आ रहे है.  लोकतंत्र में राजा पेट से पैदा नहीं होता जनता बनाती है. लेकिन यहाँ जनता लोकतंत्र में भी पेट से राजा पैदा कर रही है.

    एसवाईएल (SYL) का मामला केवल राजनीति

    चुनावों में बड़ा मुद्दों रहने वाले एसवाईएल (SYL) मामले पर अशोक तंवर ने कहा कि इस मुद्दें पर सरकार कुछ करना नहीं चाहती है. केंद्र सरकार चाहे तो हरियाणा को अपने हक़ का पानी दिला सकती है. लेकिन एसवाईएल (SYL) का मामला केवल राजनीति करने के लिए है.

     

  • रेवाड़ी पहुँचे चौधरी बिरेन्द्र सिंह का बयान: हरियाणा में कांग्रेस अभी मरी नहीं है, बीजेपी को बताया रजिमेंटीड पार्टी

    रेवाड़ी पहुँचे चौधरी बिरेन्द्र सिंह का बयान: हरियाणा में कांग्रेस अभी मरी नहीं है, बीजेपी को बताया रजिमेंटीड पार्टी

    रेवाड़ी पहुँचे चौधरी बिरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व निर्णय लेने में सक्षम नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के हालात सही होते तो गुमाबी नमी आजाद और उनके जैसे आदमी कांग्रेस नहीं छोड़ते, लेकिन हालात ऐसे बन गए.

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मरी नहीं है, हरियाणा में कांग्रेस है, लेकिन यहाँ सब कुछ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को सौंप दिया. इसलिए कांग्रेस मजबूत होगी या कमजोर उसका आंकलन आप करें. कुलदीप बिश्नाई का बीजेपी में आने से ना कांग्रेस का नुकसान हुआ और  ना बीजेपी का फायदा हुआ है. कुलदीप बिश्नाई खुद की पार्टी को खड़ा नहीं कर सकते थे इसलिए बीजेपी में आ गए.

    बीजेपी में सुधा यादव और भूपेन्द्र यादव को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर बिरेन्द्र सिंह ने कहा मैं और राव इन्द्रजीत सिंह एक ही नईया के सवार है. इसलिए आप इस विषय पर ज्यादा मत पूछों.