Tag: Congress

  • सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गाडी संख्या 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का विस्तार सिरसा/बठिंडा तक करने के लिए अनुरोध किया है। इस ट्रेन से श्री सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तो सुविधा होगी ही साथ व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने पत्र में रेल मंत्री को लिखा है कि सिरसा और बठिंडा क्षेत्र की जनता की ओर से वेे आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती है कि 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस को यदि सिरसा/बठिंडा तक विस्तार दिया जाए तो लाखों यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद ने कहा कि धार्मिक दृष्टि से यह ट्रेन सेवा काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि श्री सालासर बालाजी धाम जाने के लिए सिरसा, भट्टू, आदमपुर, कालांवाली, रामां और बठिंडा क्षेत्र के यात्रियों को इस रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही सिरसा के स्थानीय लोगों को की काफी समय से सिरसा से हिसार प्रात:कालीन रेल सेवा की लंबे समय से भारी मांग रही है। इस ट्रेन के संचालन से एक ओर जहां यात्रियों को सुविधा होगी वहीं आर्थिक लाभ भी होगा। वर्तमान में यह ट्रेन कई बार खाली चलती है। यदि इसका विस्तार किया जाए तो यात्री भार बढ़ेगा और रेलवे को भी राजस्व लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से इस ट्रेन के विस्तार में पीएम /एसएम /आरएस/एलआर /ओवर जैसी कोई बाधा नहीं है। सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लें, ताकि इस क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिल सके।

  • कुलदीप बिश्नोई ने राजनीति से एक साल के विराम के बाद जनहित दिवस पर दिखाई अपनी ताकत, लोगों की उम्मीदें बढ़ीं

    कुलदीप बिश्नोई ने राजनीति से एक साल के विराम के बाद जनहित दिवस पर दिखाई अपनी ताकत, लोगों की उम्मीदें बढ़ीं

    भिवानी एवं हिसार से सांसद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई अपने अभेद किले को खोने और करीब 1 साल राजनीति से दूर रहने के बाद एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। ‌कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन के अवसर पर 22 सितंबर को सुबह आदमपुर मंडी में ‘जनहित दिवस समारोह’ आयोजित किया जाएगा। इस समारोह से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वितरित की जाएगी और रवाना की जाएगी। यह कार्य कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों और ‘भजन ग्लोबल इंपेक्ट फाउंडेशन’ की तरफ से किया जाएगा।

    हरियाणा में करीब एक साल बाद बिश्नोई परिवार फिर राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है। ताकत दिखाने के लिए इस बार पूर्व सीएम भजनलाल की जयंती (6 अक्टूबर) की बजाय कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन 22 सितंबर का मौका चुना है। इस दिन हिसार के आदमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की पुरानी आढ़त की दुकान के सामने जनहित दिवस समारोह रखा गया है। कांग्रेस से नाराज होने के बाद भजनलाल ने ‘जनहित’ शब्द को लेकर ही साल 2007 में हरियाणा जनहित कांग्रेस बनाई थी, जिसका बाद में कांग्रेस में विलय कर दिया गया था। कुलदीप बिश्नोई 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा की कुछ बैठकों से उनकी दूरी की खबरें भी आईं। यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की विरासत को याद करने और परिवार की राजनीतिक पकड़ को फिर से मजबूत करने की एक कोशिश मानी जा रही है।

    कुलदीप बिश्नोई ने राजनीति से एक साल के विराम के बाद जनहित दिवस पर दिखाई अपनी ताकत, लोगों की उम्मीदें बढ़ीं

    2024 के विधानसभा चुनाव में भव्य बिश्नोई की हार के बाद, भजनलाल परिवार की आदमपुर सीट पर लगातार 16 जीत का सिलसिला टूट गया था। यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन का जरिया हो सकता है, जहां कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा हो सकती है।

    कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ी इसलिए जनहित दिवस

    आदमपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के युवा नेता भव्य बिश्नोई ने बताया कि चौधरी कुलदीप बिश्नोई ने सदैव जनता के हितों की राजनीति की है। उनकी राजनीति बेदाग, साफ-सुथरी और संघर्षपूर्ण रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को ‘जनहित दिवस समारोह’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सहित राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन पर साथी सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। भव्य बिश्नोई ने बताया कि राज्य में भारी बारिश से जलभराव होने के चलते किसानों एवं आम जानमानस को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस समारोह को सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। समारोह को सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा।

  • CM नायब सिंह सैनी ने राहुल के वोट चोरी आरोपों पर दिया जोरदार जवाब, हरियाणा के उदाहरण से कांग्रेस की पोल खोली

    CM नायब सिंह सैनी ने राहुल के वोट चोरी आरोपों पर दिया जोरदार जवाब, हरियाणा के उदाहरण से कांग्रेस की पोल खोली

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस को ही वोट कर बताया है। राहुल गांधी के आरोपी के खिलाफ मुख्यमंत्री ने मोर्चा संभालते हुए हरियाणा के कई उदाहरण देकर कहा कि वोट चोरी करने का काम कांग्रेस का रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित, कुछ असफल लोग अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अराजकता फैलाकर इसे खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कैसा लोकतंत्र है, यह सब लोग देख रहे हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लगभग 1 साल होने को है, इसके बावजूद भी ये नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाए हैं।

    हरियाणा में कांग्रेस के वोट चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2009 के विधानसभा चुनावों में सुखबीर कटारिया बोगस वोटिंग मामला खूब चर्चा में रहा था। आरोप मुख्य रूप से फर्जी वोटर आई.डी. कार्ड और झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल करके मतदाता सूची में हेरफेर करने पर आधारित थे। मतदाता जागरूक मंच नाम के एनजीओ ने मतदान में हेरफेर के आरोप लगाए। इसी मामले में, 2013 में एक जिला अदालत के निर्देश पर कटारिया के खिलाफ दो FIR दर्ज हुई।

    CM नायब सैनी ने राहुल के वोट चोरी आरोपों पर दिया जोरदार जवाब, हरियाणा के उदाहरण से कांग्रेस की पोल खोली

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे थे। इस क्षेत्र में मतदान 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। विशेषकर जिला मुख्यालय नूंह में, जिसमें रैना गांव जैसे इलाके शामिल थे। जब लोगों से उनकी अंगुलियों पर इंक मार्क दिखाने को कहा गया, तो बहुत कम मतदाताओं की अंगुलियों पर इंक मार्क थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल के पारस मित्तल ने 6 मई, 2014 को 10 हजार फर्जी वोटरों की लिस्ट भी निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। कई लोगों की लिस्ट उच्च न्यायालय को सौंपी जिनके वोट कैथल और नरवाना दोनों विधानसभा में थे। जांच के बाद 7447 मतदाताओं को फर्जी मानते हुए मतदाता सूची से हटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से पूछा कि हरियाणा में जब यह सब हुआ उस समय प्रदेश में किसकी सरकार थी?

    नायब सैनी ने कहा कि जिस एजेंसी ‘सेंटर फॉर दा स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज’ की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने आरोप लगाए, उस एजेंसी ने 17 अगस्त को अपनी रिपोर्ट ही वापिस ले ली। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि न तो संविधान खतरे में है, न ही लोकतंत्र खतरे में है, अगर खतरे में है तो कांग्रेस की राजनीति खतरे में है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा का हवाला राहुल गांधी दे रहे हैं, वहां से 2023 में कांग्रेस जीती थी और भाजपा हार गई थी। उन्होंने राहुल गांधी पर सच को तोड़-मरोड़ कर पेश कर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा इस मामले में पहले ही एफ.आई.आर. दर्ज हो चुकी है। चुनाव आयोग ने उपयोग किए गए मोबाइल नंबर और आई.पी. पते भी उपलब्ध कराए थे। इसकी जांच कर्नाटक में सी.आई.डी. कर रही है, जहां कांग्रेस की ही सरकार है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें अपनी ही पार्टी की सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है।

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Gen Z पोस्ट ने राजनीति का बढ़ाया तापमान, BJP ने राहुल गांधी को बताया देश विरोधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Gen Z पोस्ट ने राजनीति का बढ़ाया तापमान, BJP ने राहुल गांधी को बताया देश विरोधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के Gen Z प्लान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि देश के युवा, छात्र और Gen Z संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने लिखा कि वे इस प्रयास में युवाओं के साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र कभी मिटाया नहीं जा सकता।

    बीजेपी का तीखा आरोप

    राहुल गांधी के इस पोस्ट ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी का मकसद देश में अराजकता फैलाना है। कांग्रेस चाहती है कि भारत में वही स्थिति बने जो श्रीलंका और बांग्लादेश में हुई। भाजपा ने राहुल गांधी के Gen Z प्लान को नेपाल की Gen Z क्रांति से जोड़ा। नेपाल में हाल ही में युवा और छात्र सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने संसद और सुप्रीम कोर्ट की इमारतें जलाई, मंत्रियों और राष्ट्रपति के आवासों पर हमला किया। भाजपा अब पूछ रही है कि क्या राहुल गांधी भारत को नेपाल जैसा बनाना चाहते हैं।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Gen Z पोस्ट ने राजनीति का बढ़ाया तापमान, BJP ने राहुल गांधी को बताया देश विरोधी

    प्रदीप भंडारी का बयान

    भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उनका कहना है कि राहुल गांधी “Save Infiltrators” अभियान को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी को देश विरोधी ताकतों का पोस्टर बॉय भी बताया। प्रदीप भंडारी ने साफ किया कि राहुल गांधी का Gen Z प्लान नेपाल में हुई हिंसा की तरह भारत में भी स्थिति पैदा कर सकता है।

    अमित शाह का जवाब

    गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा देश से घुसपैठियों को हटाए बिना नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों राहुल गांधी “वोट चोरी, वोट चोरी” का नारा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बिहार में “वोट अधिकार यात्रा” की, लेकिन अमित शाह ने कहा कि असल में यह यात्रा बांग्लादेशी घुसपैठियों की रक्षा के लिए थी क्योंकि वे कांग्रेस के वोट बैंक का हिस्सा हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी और उनके साथियों को चेतावनी दी कि भाजपा किसी भी हालत में लोगों के अधिकारों को छीने जाने नहीं देगी।

    तेजस्वी यादव और लालू यादव पर निशाना

    अमित शाह ने सिर्फ राहुल गांधी पर हमला नहीं किया, बल्कि तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव को भी निशाने पर लिया। गृह मंत्री ने कहा कि जब वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं तो लालू यादव की परेशानी बढ़ रही है, लेकिन इसका कोई इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार से घुसपैठियों को बाहर करना है तो एनडीए को इतनी बड़ी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनानी होगी कि तेजस्वी यादव अगली बार चुनाव लड़ने की हिम्मत भी न कर सकें।

  • कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा देगी बृजेंद्र की सद्भाव यात्रा, कई चरणों में पूरे हरियाणा को पैदल नापेंगे

    कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा देगी बृजेंद्र की सद्भाव यात्रा, कई चरणों में पूरे हरियाणा को पैदल नापेंगे

    प्रदेश में सद्भावना का संदेश देने के लिए बांगर के दनौदा गांव से कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह 5 अक्टूबर को सद्भाव यात्रा की शुरूआत करेंगे। यह यात्रा प्रदेश की कांग्रेस राजनीति में काफी महत्वपूर्ण बदलाव करेगी। इससे हरियाणा में कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।

    पहले यह यात्रा दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से शुरू होनी थी। इस दिन दशहरा होने के चलते यह यात्रा अब पांच अक्टूबर को शुरू होगी। यात्रा पहले चरण में 17 अक्टूबर तक छह हलकों में पहुंचेगी। यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यात्रा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर भी सक्रिय हैं।

    कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा देगी बृजेंद्र की सद्भाव यात्रा, कई चरणों में पूरे हरियाणा को पैदल नापेंगे

    कांग्रेस कई सालों के बाद जिला में एकजुट नजर आ रही है। अब से पहले जो भी जिलाध्यक्ष बनते थे उसे किसी न किसी गुट में गिना जाता था। जो यात्रा बृजेंद्र सिंह निकाल रहे है उसको लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा भी हरी झंडी दे दी गई है। यात्रा को लेकर दो अलग-अलग मीटिंग आयोजित हुई। पहली मीटिंग में कलायत, नारनौंद, जींद, जुलाना, सफीदों, नरवाना के कार्यकर्ता पहुंचे तो दूसरी मीटिंग उचाना हलके के कार्यकर्ताओं के साथ की गई। जींद में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर मनाए जाने वाले सद्भावना दिवस के दिन सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश में जो भाईचारा खराब हो रहा है वो आपस में बना रहे इसको लेकर सद्भाव यात्रा निकालने की घोषणा की थी।

    बृजेंद्र सिंह निरंतर इस यात्रा को लेकर अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर चुके है। पूरे हरियाणा को वो करीब छह महीने तक पैदल नापेंगे। अलग-अलग चरणों में यात्रा होगी। यात्रा से पहले 21 सितंबर को बरवाला में बरवाला, उकलाना हलके की मीटिंग होगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस एकजुट होकर लोगों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा ने हमेशा जात-पात की राजनीति की है। प्रदेश को जात-पात में बांटकर भाईचारा को खराब करने की कोशिश भाजपा कर रही है। हरियाणा का भाईचारा सबसे बड़ी मिसाल रहा है। बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में सदभाव यात्रा निकालने का सबसे बड़ा उद्देश्य भाईचारा को आपस में बनाए रखना है।

  • Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा के बुरे दिन शुरू!  ईडी का शिकंजा और 400 गुना पीनल रेंट का खतरा

    Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा के बुरे दिन शुरू! ईडी का शिकंजा और 400 गुना पीनल रेंट का खतरा

    Haryana News: यमुनानगर 16 सितम्बर लगता है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की किस्मत उनका साथ नही दे रही है। चुनाव हारे तो सी एम की कुर्सी भी हाथ से फिसल गई।अब नेता प्रतिपक्ष का ठाट बाट भी उनसे कोसो दूर होता दिखाई दे रहा है।विधायको का शक्ति प्रदर्शन दिखाने के बाद भी कांग्रेस उनके सामने झुकने को तैयार नही ।

    वंही अब दो और मुसीबते उनका इंतजार कर रही है। एक तरफ ई डी ने शिकंजा टाइट कर दिया है तो वहीं दूसरी और हरियाणा सरकार ने भी उन पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तो चलिए आगे आपको बताते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे आने वाले दिनों में किन मुश्किलों से गिरने वाले हैं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार न बनने को लेकर पहले से ही भूपेंद्र हुड्डा अपनी पार्टी के निशाने पर है न केवल राहुल गांधी बल्कि राज्य के अनेक कांग्रेसी नेता सरकार न बनने पर हुड्डा परिवार को दोषी ठहरा रहे है।

    Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा के बुरे दिन शुरू! ईडी का शिकंजा और 400 गुना पीनल रेंट का खतरा

    हरियाणा में गुटबाजी और धड़ेबाजी के चलते राज्य की सत्ता कांग्रेस के हाथ आते-आते चली गई। इसके बाद से ही हुड्डा परिवार के बुरे दिन शुरू होने लगे हैं। सी एम की कुर्सी ना मिलने के बाद भूपेंद्र हुड्डा को उम्मीद थी कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष का रुतबा तो मिला जाएगा इसके बाद वह कैबिनेट मंत्री का लुत्फ उठा पाएंगे ना केवल सरकारी सुविधाये बल्कि चंडीगढ़ में कोठी भी उनके पास रहेगी, लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया वहीं अब दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने हुड्डा साहब को सरकारी कोठी खाली करने का फरमान भी सुना दिया।

    ये कोठी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को पसंद थी परंतु हुड्डा ने सरकार के आदेशों पर अमल नही किया ओर कोठी कब्जाए रखी रही, हालांकि नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री की तर्ज पर सुविधाएं मिलती है मगर कांग्रेस ने उनके नाम पर मोहर नहीं लगाई जिसके बाद पूर्व सी एम होते हुए भी एक साधारण विधायक होकर रह गए। इसलिए सरकार ने उनसे कोठी खाली करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते ही हुड्डा पर सरकार ने पिनल रेंट लगाने की भी घोषणा कर दी है। हुड्डा के पास चंडीगढ़ में कोठी नंबर 70 का कब्जा है।

    यह कोठी उन्हें सरकार गठन के 15 दिन के अंदर खाली करनी थी परंतु करीब 12 महीने बाद भी यह कोठी खाली नही की गई। इसलिए अब हुड्डा से पीनल रेंट वसूला जाएगा। आपको बता दे नियम अनुसार पीनल रेंट किस तरह से वसूला जाता है। एक महीना होने पर पीनल रेंट 50 गुना दूसरे महीने में यह रकम 100 गुना तीसरे महीने में यह राशि 200 गुना हो जाती है और तब भी कोठी खाली नहीं होती तो वसूली का यह आंकड़ा 400 गुना हो जाता है।

    अब हुड्डा साहब के पास यह कोठी लगभग तीन महीने से भी ऊपर होने के बाद 400 गुना के दायरे में आ गए है। इस तरह से न केवल अब उन्हें यह कोठी खाली करनी होगी बल्कि 400 गुना का भुगतान भी करना होगा जो की लाखों रुपए बनेगा। ये तो हुई सरकार की बात। रही ई डी की बात है तो वह भी हुड्डा साहब के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है जबकि उनकी अपनी ही पार्टी कांग्रेस भी अब उनसे अपना पिंड छुड़ाने को तैयार है ऐसे में देखना भी है कि भविष्य में हुड्डा परिवार की राजनीतिक दिशा किस ओर जाएगी।

  • कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार और पुलिस की हीलाहवाली के चलते हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सोमवार को एक ही दिन में सोनीपत, पलवल, बहादुरगढ़ और पानीपत में हुई चार हत्याएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं। लोग और व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने की बजाय सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि प्रदेश में नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है। हरियाणा के गांव-गांव और शहर-शहर में नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है और अपराध को बढ़ावा दे रहा है। सरकार की शह पर चल रहे इस नशे के धंधे ने समाज को खोखला कर दिया है।

    कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि हरियाणा में सरकार चल नहीं रही, बल्कि सोई हुई है। केंद्र सरकार की सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स (एसपीआई) रिपोर्ट में हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल है। प्रदेश में अपराध बड़ी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं और अपराधी बेखौफ हैं। राज्य सरकार का ध्यान अपराध रोकने पर नहीं है और पुलिस पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया, जिस कारण अपराधी निरंकुश हो चुके हैं। हरियाणा में लापता हो रहे हैं लोगों का आंकड़ा बहुत चिंताजनक है। अपहरण की वारदातें भी बढ़ रही है। इसके साथ ही हत्या और गैर इरादतन हत्या की घटनाओं में पिछले वर्षों की तुलना में चौंकाने वाली वृद्धि देखी गई है। यह आंकड़े प्रदेश की बीजेपी सरकार के तहत आने वाले सार्वजनिक सुरक्षा तंत्र के विफल होने की गंभीर स्थिति का स्पष्ट प्रमाण हैं।

    कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी, महिलाओं से छेडछाड, बलात्कार व फिरौती की बढ़ रही है। सांसद कुमारी सैैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है कि कानून-व्यवस्था को तुरंत सख्ती से लागू किया जाए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो, नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसकर पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाए, पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त करके निष्पक्ष और मजबूत बनाया जाए और आम जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार का 11 साल का कार्यकाल अपराधों से रंगा हुआ है। हरियाणा की जनता अब और असुरक्षा व भय में नहीं जी सकती। भाजपा सरकार की विफलताओं ने प्रदेश को अपराध और नशे की गिरफ्त में धकेल दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगी। सरकार के ये कहने से कि अपराधों में कमी दर्ज की जा रही है से काम चलने वाला नहीं है, सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनतता को भयमुक्त वातावरण तैयार करे।

  • Haryana News: ‘सेवा पखवाड़ा’ बना ‘मेगा राजनीतिक इवेंट’ सेवा पखवाड़े के बहाने विपक्ष को घेरने की तैयारी

    Haryana News: ‘सेवा पखवाड़ा’ बना ‘मेगा राजनीतिक इवेंट’ सेवा पखवाड़े के बहाने विपक्ष को घेरने की तैयारी

    Haryana News: प्रदेश की नायब सैनी की सरकार ने प्रदेश की राजनीति को कुछ इस प्रकार की हवा दे रखी है कि मानों चुनाव बहुत नजदीक हों। यही कारण है कि प्रदेश सरकार लगातार राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े को भी नायब सैनी की सरकार ने ‘मेगा राजनीतिक इवेंट’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

    कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सरकार पर वादे पूरे न करने और महंगाई-बेरोजगारी पर असफल रहने के आरोप लगा रहे हैं। पार्टी ने इस पखवाड़े को अपने कामकाज का जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड देने का अवसर माना है। कुरुक्षेत्र, हिसार, गुरुग्राम और पंचकूला जैसे बड़े जिलों में बड़े कार्यक्रम रखकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस पखवाड़े के जरिये न केवल अपनी उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएगी बल्कि विपक्ष को भी घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। यह पखवाड़ा 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खत्म होगा। भाजपा इसे गांधी जी के ‘स्वच्छता और सेवा’ के संदेश से जोड़कर अपने लिए नैतिक आधार तैयार करेगी।

    Haryana News: 'सेवा पखवाड़ा' बना 'मेगा राजनीतिक इवेंट' सेवा पखवाड़े के बहाने विपक्ष को घेरने की तैयारी

    सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को रोहतक से होगी, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। इस दिन वे आठ कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें विश्वकर्मा जयंती का राज्य स्तरीय समारोह, स्वच्छता अभियान की शुरुआत, मैराथन और आयुष्मान कार्ड वितरण जैसे आयोजन शामिल हैं।

    रोहतक में इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे भी भाजपा की एक बड़ी राजनीतिक सोच है। रोहतक को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। एक सप्ताह बाद 25 सितंबर को इनेलो भी यहां पर बड़ी रैली करने वाली है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस और इनेलो दोनों को ही रोहतक में ही घेरने का काम कर रहे हैं। भाजपा का मानना है कि इससे प्रदेश में एक बड़ा राजनीतिक संदेश जाएगा। सरकार ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह व रणबीर सिंह गंगवा को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सरकार व पार्टी का गांव-गांव तक पहुंच का प्लान बनाया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट इस पखवाड़े में हर जिले में दौरा कर सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे इस पखवाड़े को भाजपा ने हरियाणा में राजनीतिक मेगा शो बना दिया है।

    21 सितंबर सेवा पखवाड़े का सबसे बड़ा राजनीतिक दिन साबित होगा। सीएम सैनी कुरुक्षेत्र में नमो युवा रन में हिस्सा लेंगे। इसी दिन वे हिसार में कृषि प्रदर्शनी और मेला ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे। गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मनसुख मांडविया ‘नमो युवा रन’ में शामिल होंगे।

    22 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला सांस्कृतिक केंद्रों, योग एवं व्यायामशालाओं और 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ करेंगे। 25 सितंबर को पंचकूला में वे दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना बेटियों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए लाई जा रही है, जिसे भाजपा महिला वोटरों तक पहुंचने का बड़ा जरिया बनाएगी। 24 सितंबर को पंचकूला में खेल महाकुंभ के दूसरे फेज का शुभारंभ होगा, जो युवाओं को जोड़ने का प्रयास है।

  • हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि भाजपा की केेंद्र और राज्य की दोनों सरकार ने अभी तक हरियाणा को विशेष राहत पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से मुंह मोड़ चुकी है? सांसद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब सरकार की कुनीतियों को, साजिशों को जनता के दरबार में रखेंगे और अब फैसला भी जनता ही करेगी।

    सांसद कुमारी शैलजा फरीदाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा का एक बड़ा क्षेत्र इस समय बाढ़ की भयंकर चपेट में है। लोगों के घर ढह गए हैं, किसान की महीनों की मेहनत डूब गई है, छोटे दुकानदारों का सामान नष्ट हो गया है और छोटे उद्योग-धंधे पूरी तरह ठप हो गए हैं। बाढ़ की विभिषका झेल रहे कुछ गांवों में तो लोगों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल रहा है। मकानों में दरारें आ चुकी हैं, फर्श  बैठ गए है, बाढ़ प्रभावित जिलों में कई कई हजार एकड़ फसले बरबाद हो गई है। सांसद ने कहा कि फरीदाबाद औैद्योगिक क्षेत्र है जहां पर उद्योगों को नुकसान हुआ है, काम धंधा ठप हो गया है श्रमिक भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए कदम आगे बढाऩा चाहिए और समय पर मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि लोग स्वयं को संभाल कर अगला कदम उठा सके।

    हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    भाजपा अभी तक अपना राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुन पाई हैै और संगठन को लेकर कांग्रेस पर बार बार सवाल उठा रही को लेकर सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा को किसी पर उंगली उठाने से पहले अपने बारे में सोचना चाहिए। भाजपा के वल दिखावा करती हैै। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते आते रह गई। सांसद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अनेक खामियों को उजागर किया, कई साजिशों का पर्दाफाश किया पर सरकार मनमानी कर रही है। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अब जनता के बीच जाकर मुद्दे उठाएंगे और जनता को बताएंगे कि ये भाजपा सरकार किस प्रकार उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है, अब तो जनता को ही फैसला करना होगा। सांसद ने कहा कि इन विकट हालात में हरियाणा सरकार द्वारा दिया जा रहा मुआवज़ा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को विशेष राहत पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से मुंह मोड़ चुकी है?

    सांसद कुमारी शैलजा मांग की हैै कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल का सौ प्रतिशत मुआवजा तुरंत दिया जाए, जिन दुकानदारों का माल और दुकानें बर्बाद हो गई हैं, उन्हें उचित वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, छोटे और मध्यम उद्योगपतियों को ब्याज मुक्त ऋण और आर्थिक पैकेज दिया जाए, ताकि वे अपना धंधा फिर से शुरू कर सकें, प्रभावित परिवारों को पुनर्वास सुविधा और आवश्यक राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे सिर्फ कागज़़ी बयानबाज़ी न करें, बल्कि जमीन पर उतरकर वास्तविक स्थिति का आंकलन करें और हर प्रभावित परिवार तक पर्याप्त मदद पहुंचाएं।

  • हिंसा से जूझते मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा, 17 परियोजनाओं का उद्घाटन

    हिंसा से जूझते मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा, 17 परियोजनाओं का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर को शांति और विकास के रास्ते पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि यहां किसी भी प्रकार का हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इंफाल अवसरों का शहर है और इसे भारत के विकास को तेजी देने वाले स्थानों में गिना जाता है। उन्होंने नेपाल में सुशिला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद जताई कि इससे वहां शांति और समृद्धि का मार्ग खुलेगा।

    17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

    पीएम मोदी ने इंफाल में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम कांगला किला परिसर में आयोजित किया गया। यह पीएम मोदी का पहला दौरा था जब मई 2023 में मणिपुर में मेइती और क्यूकी-जॉ समुदायों के बीच जातीय हिंसा हुई थी। उन्होंने नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय, सिविल सचिवालय, मणिपुर भवन नई दिल्ली और कोलकाता, इमाफल नदी पश्चिमी फलक के डेवलपमेंट फेज-2 और मॉल रोड फेज-2 समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

    हिंसा से जूझते मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा, 17 परियोजनाओं का उद्घाटन

    विस्थापित लोगों से मुलाकात

    पीएम मोदी ने कांगला किला परिसर में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्रीय सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इससे पहले पीएम मोदी ने चुराचंदपुर के पीस ग्राउंड में भी विस्थापित लोगों से मुलाकात की और कहा कि मणिपुर में आशा और आत्मविश्वास की नई सुबह उभर रही है।

    विरोध और राजनीति

    वहीं, कांग्रेस और मणिपुर पीपुल्स पार्टी (MPP) के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के दौरे का विरोध किया। कांग्रेस और MPP के युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर नारेबाजी की और पीएम मोदी की यात्रा को राजनीतिक चाल बताया। उनके अनुसार यह दौरा राज्य में शांति बहाल करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों से किया गया है।

    विस्थापन और वर्तमान स्थिति

    लगभग 2 वर्षों में मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के कारण 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। इनमें से करीब 40 हजार क्यूकी-जॉ समुदाय और 20 हजार मेइती समुदाय के हैं। हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कई विस्थापित लोग राज्य छोड़ चुके हैं, लेकिन अधिकांश लोग राहत शिविरों में बेहद खराब परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।