Tag: Haryana Crime News

  • Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    Haryana News: प्रदेश सरकार ने जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल को बंद करवा दिया है और पानीपत पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार के 2 अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया, वहीं दूसरे वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती नजर आ रही है। स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने बाल सुरक्षा कानूनों और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल को नोटिस देकर बंद करवा दिया गया है।

    मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की तरफ से 2 दिन पहले शिकायत मिली थी, जिसमें बच्चों के साथ मारपीट करने का बताया गया था। डीएसपी ने बताया कि मामले में स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल ड्राइवर को हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    स्कूल को नोटिस देकर बंद करवा दिया गयाः शिक्षा मंत्री

    वहीं, जब इस बारे में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल को तुरंत प्रभाव से नोटिस देकर बंद करवा दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है शिक्षा मंत्री ने अन्य स्कूलों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कोई भी स्कूल बच्चों के साथ मारपीट ना करें अगर ऐसा करता पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई।

    अभिभावकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    इस पूरे मामले को लेकर बच्चों के अभिभावक मॉडल टाउन थाना में भी पहुंचे, जहां उन्होंने खूब हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सारी गलती स्कूल प्रबंधन की है। ड्राइवर को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पीड़ित बच्चे के परिवार ने इसके बाद मॉडल टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी ड्राइवर अजय और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस में मामले की जांच को तेज कर दिया है। इस घटना को पानीपत में शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली और बेहद परेशान करने वाली घटना के रूप में देखा जा रहा है।

  • Ram Rahim: हाईकोर्ट में कम नहीं हो रही ‘बाबा’ की मुश्किलें, सजा के बाद भड़की हिंसा के मामले की सुनवाई रहेगी जारी

    Ram Rahim: हाईकोर्ट में कम नहीं हो रही ‘बाबा’ की मुश्किलें, सजा के बाद भड़की हिंसा के मामले की सुनवाई रहेगी जारी

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को प्रदेश सरकार से भले ही राहत मिलती रही हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अदालत में काम होने का नाम नहीं ले रही है। बाबा को 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

    बता दें कि Ram Rahim को सजा सुनाए जाने के बाद फैली हिंसा में 32 लोगों की मौत हुई थी। इस हिंसा में करीब 118 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हुई थी। अब हाईकोर्ट ने परोक्ष रूप से सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए वर्ष 2017 में पंचकूला में हुई हिंसा के खिलाफ दायर याचिका को बंद नहीं करने का फैसला किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह भी देखा जाएगा की सरकार हिंसा को रोकने में किस तरह नाकाम रहीं। अदालत इस मामले में बाबा से नुकसान की भरपाई कर सकती है।

    इस मामले में मुख्य न्यायाधीश शील नागू, न्यायमूर्ति विनोद एस. भारद्वाज और न्यायमूर्ति विक्रम अग्रवाल की पूर्ण पीठ जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

    इस मामले में न्याय मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम गुप्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि 2017 में ही तय किए गए छह संवैधानिक सवालों पर सुनवाई होनी चाहिए। इनमें यह भी शामिल है कि हाईकोर्ट की रोकथाम संबंधी जनहित याचिका में हस्तक्षेप की सीमा क्या होगी? हिंसा में हुए नुकसान का मुआवजा कौन देगा? और क्या हरियाणा सरकार ने जानबूझकर डेरा समर्थकों को इकट्ठा होने दिया?

    Ram Rahim: हाईकोर्ट में कम नहीं हो रही 'बाबा' की मुश्किलें, सजा के बाद भड़की हिंसा के मामले की सुनवाई रहेगी जारी

    अनुपम गुप्ता ने अदालत में कहा कि राज्य ने राजनीतिक कारणों से डेरा की मदद की, 240 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 100 से अधिक मामलों में आरोपी बरी हो चुके हैं। यह केवल मुआवजे के आकलन का मामला नहीं है, बल्कि राज्य की जवाबदेही और संवैधानिक सिद्धांतों का सवाल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोर्ट इन सवालों पर फैसला नहीं करता तो यह न्यायिक शक्ति का आत्म-त्याग होगा। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि अब कौन से मुद्दे शेष हैं, जिस पर न्याय मित्र ने तीन प्रमुख सवालों का हवाला दिया।

    उन्होंने अदालत से हिंसा के मामलों में अभियुक्तों को बरी किए जाने और हरियाणा सरकार की ओर से डेरा सच्चा सौदा का समर्थन करने की घटनाओं पर गौर करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक कारणों से डेरे की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इन दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट को मामले को निपटाने के बजाय सुनवाई जारी रखी। गुप्ता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजनीतिक कारणों से डेरा समर्थकों को सहयोग दे रही थी। 240 मामले दर्ज हुए लेकिन 100 से अधिक में बरी हो चुके हैं।

    पंजाब सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता चंचल सिंगला ने कहा कि पंजाब ने हिंसा के दौरान 11 जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती और नियंत्रण पर 169 करोड़ रुपये खर्च किए जिसमें 50 करोड़ रुपये सीआरपीएफ पर खर्च हुए। अदालत ने पंजाब सरकार से यह भी पूछा कि क्या उसने सुरक्षा बलों की तैनाती पर हुए खर्च की भरपाई किसी अन्य संस्था से मांगी है इस पर शपथ पत्र दायर किया जाए। अप्रैल 2025 की पिछली सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में अब और स्थगन स्वीकार नहीं होगा।

  • Haryana: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ पलवल पुलिस का हल्ला बोल, इन्हें नौकरी पर रखने वाले भी नपेंगे

    Haryana: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ पलवल पुलिस का हल्ला बोल, इन्हें नौकरी पर रखने वाले भी नपेंगे

    Haryana: हरियाणा में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इन नागरिकों के कारण अपराध भी काफी हद तक बढ़ रहे हैं। यह नागरिक यूं तो पूरे प्रदेश में फैले हुए हैं, लेकिन दक्षिण हरियाणा के मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में इनकी संख्या काफी अधिक मानी जाती है।

    अब पलवल जिला पुलिस ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलाने का फैसला किया है। जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक खास तौर से रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें सीमापार भेजने का काम शुरू किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने सभी थाना एसएचओ और चौकी प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को नौकरी देने वालों पर मुकदमा भी दर्ज होगा।

    पलवल जिला पुलिस इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों, गोदामों, अस्थायी मजदूर बस्तियों और अन्य श्रमिक स्थलों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इन स्थलों पर कार्य कर रहे श्रमिकों की नागरिकता की गहनता से जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है या उसके पास भारत में रहने का वैध दस्तावेज नहीं है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वैध दस्तावेज न मिलने पर उसे सीमापार भेजा जाएगा।

    Haryana: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ पलवल पुलिस का हल्ला बोल, इन्हें नौकरी पर रखने वाले भी नपेंगे

    इस अभियान को सफल बनाने के लिए डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार की देखरेख में एक स्पेशल सेल का भी गठन किया गया है। थाना पुलिस जिला पुलिस की खुफिया इकाइयों और स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान ईंट भट्ठा मालिकों, ठेकेदारों और रोजगार देने वाले अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को नौकरी न दे सकें। यदि फिर भी कोई उन्हें रोजगार देता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि यह अभियान देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और अपराध नियंत्रण के लिए उठाया गया है।

    सुरक्षा के लिए बने हैं खतरा

    अवैध रूप से रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसको लेकर जिला पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को निर्माण कार्यों में रोजगार दिया जा रहा है। ठेकेदारों को अवैध रूप से रहे नागरिकों को कम मजदूरी चुकानी पड़ती है। इस चक्कर में इनको काम दिया जाता है। अवैध रूप से रह रहे लोग कबाड़ा बीनने का भी काम करते हैं। पुलिस की ऐसे लोगों पर भी नजर रहेगी। डीसीपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस की ईंट भटठों पर खास नजर है। यहां तलाशी अभियान चलाया जाएगा। अभियान चलाने के लिए मुखबिरों की भी मदद ली जाएगी।

  • Haryana: कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में हत्या, शव को भारत में लाने में लग सकता है एक महीना

    Haryana: कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में हत्या, शव को भारत में लाने में लग सकता है एक महीना

    Haryana: हरियाणा के विदेश में रह रहे लोगों की जान लगातार जा रही है। ताजा मामले में कुरुक्षेत्र के एक युवक की फ्रांस में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया गया है कि हरियाणा के युवक की हत्या चाकूओं से गोदकर की गई। फ्रांस पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

    कुरुक्षेत्र के रहने वाले हरपाल सिंह हैरी 15 साल पहले फ्रांस में काम करने के लिए गया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलने पर युवक के परिजनों व गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों ने सरकार से युवक के शव को भारत लाने की अपील की है और आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

    जानकारी के अनुसार हैरी 15 साल पहले फ्रांस गया था। वहां वह एक होटल में काम करता था। वहीं, हरपाल के पिता बलबीर सिंह खेती-बाड़ी काम करते हैं। हरपाल की शादी हो चुकी थी और उसके 2 बच्चे भी हैं। हरपाल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इस घटना की सूचना मिलने पर हरपाल के पिता बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं। उनके पड़ोसियों ने बताया कि 20 सितंबर को फ्रांस से हैरी के दोस्त ने ये 27 सेकेंड का वीडियो भेजा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि युवक पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हुई है।

    Haryana: कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में हत्या, शव को भारत में लाने में लग सकता है एक महीना

    वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि पेट, सीने और किडनी के पास धारदार हथियार से किए गए हैं, जिनसे लगातार खून बह रहा है। वीडियो में महिलाओं के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। साथ में एक अन्य युवक हरपाल के पैरों की तरफ सिर झुकाए बैठा हुआ है और रोने की भी आवाज आ रही है।

    हरपाल के पिता ने दोषियों को सजा दिलाने और बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि हैरी के दोस्तों से पता चला कि फ्रांस पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और शव को भारत लाने में एक महीने तक का समय लग सकता है। परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की अपील की है।

  • Haryana: जींद पुलिस के मालखाने से 23 लाख और सोना गायब, खुद मोहर्रर पर दर्ज हुआ बड़ा केस!

    Haryana: जींद पुलिस के मालखाने से 23 लाख और सोना गायब, खुद मोहर्रर पर दर्ज हुआ बड़ा केस!

    Haryana: स्थानीय थाना शहर पुलिस के माल खाने में एक बड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार माल खाने से 23 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियां चोरी हुई हैं। थाना शहर जींद पुलिस ने इस मामले में एक कांस्टेबल जोगेंद्र को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है। इस घटना की पुष्टि जींद के पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने की है।

    जानकारी के अनुसार जोगेंद्र सिंह यहां थाना शहर जींद के मालखाने में मोहर्रर के पद पर तैनात है। पुलिस की इंटरनल जांच में सामने आया कि इस माल खाने से काफी मात्रा में नकली और अन्य सामान गायब है। इस मामले की जांच जींद के डीएसपी डिटेक्टिव संदीप कुमार ने की। उन्होंने पाया कि यहां से 23 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियां कम हैं। इस जांच के बाद डीएसपी संदीप कुमार ने सिपाही जोगेंद्र के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। थाना शहर जींद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Haryana: जींद पुलिस के मालखाने से 23 लाख और सोना गायब, खुद मोहर्रर पर दर्ज हुआ बड़ा केस!

    जिला पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जोगेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इस मामले में अभी गहन जांच की जा रही है। जैसे ही आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी करने योग्य सबूत जुटाए जाएंगे उसके बाद उसे गिरफ्तार किया कर लिया जाएगा।

    जिला पुलिस कप्तान ने कहा कि चाहे पुलिस का कर्मचारी हो या कोई अन्य किसी भी व्यक्ति को गैर कानूनी तरीके से कार्य करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • Haryana: कैथल में डॉक्टर को पैसे लौटाने पर गोली मार दी, 26 वर्षीय डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी फरार

    Haryana: कैथल में डॉक्टर को पैसे लौटाने पर गोली मार दी, 26 वर्षीय डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी फरार

    Haryana: हरियाणा के कैथल में सेक्टर-21 में एक गंभीर घटना सामने आई, जहां MBBS डॉक्टर प्रतीक (26) को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी। डॉक्टर प्रतीक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली पेट में लगी और कई अंगों को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभ में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। डॉक्टर प्रतीक वर्तमान में शाहाबाद के आदेश हॉस्पिटल में कार्यरत हैं।

    विवाद की वजह और आरोपी की पहचान

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना का कारण पुराने लेन-देन से जुड़ा है। डॉक्टर प्रतीक के पिता सरकारी नौकरी में थे और रिटायरमेंट के समय उन्होंने आरोपी को लाखों रुपए सौंपे थे। प्रारंभ में दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे। आरोपी जितेंद्र, जो बुड़कheda गांव का रहने वाला है और थोक व्यापार करता है, पर डॉक्टर प्रतीक बार-बार पैसे मांग रहे थे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान सेक्टर-21 में गोलीबारी हुई।

    Haryana: कैथल में डॉक्टर को पैसे लौटाने पर गोली मार दी, 26 वर्षीय डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी फरार

    घायलों को अस्पताल पहुंचाने की नाटकीय घटना

    गोली लगने के बाद डॉक्टर प्रतीक ने झाड़ियों और कॉलोनियों के रास्ते भागते हुए दीवार पार की। दो युवकों ने उन्हें बाइक पर अस्पताल तक पहुँचाया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर प्रतीक खून से लथपथ और कपड़े फटे हुए दिखाई दिए। घटना के समय पुलिस और कुछ लोग भी उनका पीछा कर रहे थे। यह नजारा स्थानीय लोगों के लिए भी हैरान कर देने वाला था।

    पुलिस कार्रवाई और जांच

    कैथल मुख्यालय के डीएसपी बीरभान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और बाकी सबूतों को इकट्ठा करने का काम चल रहा है। CIA और स्थानीय पुलिस स्टेशन की टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच पुराने लेन-देन से जुड़ी हुई है और इसे गंभीर अपराध माना जा रहा है।

  • Jind: जींद पुलिस करेगी सुनील कपूर मौत मामले की जांच, परिवार ने ईमेल के जरिए दर्ज कराई शिकायत, सुरेंद्र अकेला था

    Jind: जींद पुलिस करेगी सुनील कपूर मौत मामले की जांच, परिवार ने ईमेल के जरिए दर्ज कराई शिकायत, सुरेंद्र अकेला था

    Jind: जींद के आरटीआई एक्टिविस्ट और व्हिस्ल ब्लोअर सुनील कपूर की मौत के मामले में उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है। इस मामले में जिला पुलिस ने परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी जिला पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए दी। पुलिस कप्तान ने बताया कि मीडिया में कई तरह की बातें चल रही है जिनमें कोई दम नहीं है।

    जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि सुनील कपूर के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में दो मामले दर्ज थे और पुलिस इन मामलों की जांच कर रही थी। पहले यह मामले हिसार एसआईटी को ट्रांसफर हो गए थे, अभी कुछ दिन पहले यह मामले वापस जींद ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद से पुलिस सुनील कपूर की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को उसके हरिद्वार में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास होने की सूचना मिली। जींद से पांच पुलिस कर्मचारियों का एक दल उसकी तलाश में हरिद्वार गया। सूचना 360 डिग्री के एंगल पर होती है। ऐसे में पांच पुलिस कर्मचारियों को तीन टीमों में विभाजित कर दिया गया। सुरेंद्र सिंह एसआई ने उसे देखा और उसे पकड़ लिया लेकिन सुनील कपूर सुरेंद्र सिंह को पहचानता था और उसने सुरेंद्र को गोली मार दी और वह वहां से फरार हो गया।

    Jind: जींद पुलिस करेगी सुनील कपूर मौत मामले की जांच, परिवार ने ईमेल के जरिए दर्ज कराई शिकायत, सुरेंद्र अकेला था

    पुलिस कप्तान ने बताया कि इसके बाद हरिद्वार पुलिस और जींद की पुलिस ने मिलकर सर्च अभियान चलाया और कुछ स्थानों पर दस्तक भी दी लेकिन सुनील कपूर का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के पास इस बात की जानकारी थी कि सुनील कपूर का एक नजदीकी रिश्तेदार देहरादून में है। इस सूचना के आधार पर जींद पुलिस ने हरिद्वार और देहरादून की पुलिस को साथ लेकर उस मकान पर दस्तक दी। मकान के एक हिस्से पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक जितेंद्र को साथ लेकर ताले को तोड़ा। सुनील कपूर को वार्निंग भी दी थी लेकिन सुनील कपूर ने पुलिस की वार्निंग को नजरअंदाज करते हुए खुद को गोली मार ली।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सुनील कपूर की गोली लगी थी जिसका ऑपरेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सुनील कपूर ने गोली चलाई थी जो सुरेंद्र सिंह को लगी। इससे पहले आज सुबह सुनील कपूर का यहां नहर के पास स्थित स्वर्ग आश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • Haryana:  पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक पर कॉलेज से बाहर हमला

    Haryana: पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक पर कॉलेज से बाहर हमला

    Haryana: पंचकूला सेक्टर-1 स्थित सरकारी कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक प्रवीण ढांडा पर सोमवार सुबह कॉलेज से बाहर हमला हुआ। इस वारदात से पूरे कॉलेज स्टाफ और छात्रों में दहशत फैल गई।

    सूत्रों के मुताबिक प्रवीण ढांडा अपने निवास डकोली से कॉलेज के लिए निकले थे। पंचकूला बॉर्डर के पास आधा दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण ढांडा को तुरंत चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    यह हमला कॉलेज परिसर से बाहर हुआ, लेकिन घटना ने कॉलेज स्टाफ और छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले साल इसी कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर भी हमला हुआ था, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

    घटना के बाद कॉलेज स्टाफ ने एकजुट होकर पंचकूला डीसीपी से मुलाकात की और स्टाफ तथा छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

    Haryana: पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक पर कॉलेज से बाहर हमला

    कॉलेज प्राचार्य का बयान

    “हमले की घटना कॉलेज से बाहर हुई है, लेकिन यह बेहद चिंताजनक है। हम पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

    पंचकूला डीसीपी का बयान

    “प्रवीण ढांडा पर हमले के मामले में विशेष टीम गठित कर दी गई है। फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कॉलेज और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।”

    छात्र प्रतिनिधि की प्रतिक्रिया

    “लगातार दो साल में शिक्षकों पर हमले होना बेहद डराने वाला है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कॉलेज के आसपास सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं और सीसीटीवी कवरेज बढ़ाई जाए।”

    इस हमले ने शिक्षकों और छात्रों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

  • Haryana: गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए NCR में एक साथ 25 जगह छापेमारी, हरियाणा में छह जगह छापे, हरियाणा का एक बदमाश भी काबू

    Haryana: गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए NCR में एक साथ 25 जगह छापेमारी, हरियाणा में छह जगह छापे, हरियाणा का एक बदमाश भी काबू

    Haryana: दिल्ली के द्वारका जिले के 380 पुलिसकर्मियों की 25 टीमों ने आज दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में एक साथ 25 जगहों पर छापेमारी की है। पुलिस की 25 अलग-अलग टीमों द्वारा दिल्ली में 19 और हरियाणा में 6 स्थानों पर गैंगस्टरों और उनके मददगारों पर यह छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, द्वारका और आसपास के इलाकों में सक्रिय गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए एक समन्वित और व्यापक छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया।

    इस छापेमारी में गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू के फाइनेंसर के घर से 34.75 लाख रुपये कैश और लगभग 50 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान फायरिंग, जबरन वसूली के मामलों में शामिल छह आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 8 देशी तमंचे, 29 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन भी बरामद की गई हैं। पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 26 लोगों को भी हिरासत में भी लिया है।

    डीसीपी द्वारका अंकित सिंह की निगरानी और एसीपी ऑपरेशंस द्वारका रामअवतार के नेतृत्व में कई थानों के एसएचओ और दर्जनों इंस्पेक्टरों समेत 380 पुलिसकर्मियों को मिलाकर बनाई गई इन टीमों ने सभी जगह ताबड़तोड़ छापे मारकर हड़कंप मचा दिया।

    इन टीमों ने दिल्ली में 19 और हरियाणा में 6 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर 26 लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी और तलाशी के दौरान बरामदगी के आधार पर विभिन्न अपराधों के लिए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए आरोपी कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू गैंग और विक्की टक्कर गैंग से संबंधित हैं।

    Haryana: गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए NCR में एक साथ 25 जगह छापेमारी, हरियाणा में छह जगह छापे, हरियाणा का एक बदमाश भी काबू

    सर्च ऑपरेशन के दौरान, विदेशों से गैंग चलाने वाले बदमाशों से संबंध का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में लिए गए हैं। फिलहाल इनका विश्लेषण जारी है।

    छापेमारी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 18 वर्षीय पवन उर्फ ​​प्रिंस निवासी गली नंबर 13, सैनिक नगर, बहादुरगढ़ को एक अत्याधुनिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया है। वह कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू का शार्प शूटर है और पूर्व में राज मंदिर स्टोर, पश्चिम विहार और छावला स्थित एक वर्कशॉप में हुई फायरिंग और जबरन वसूली के मामले में शामिल रहा है।

    गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति की पहचान हिमांशु उर्फ ​​मच्छी (24) डाबड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वह विक्की टक्कर गैंग का गुर्गा है। और पूर्व में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 7 मामलों में शामिल रहा है।

    प्रशांत (32) नजफगढ़, दिल्ली को एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू का शार्प शूटर है और पहले गोलीबारी, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में शामिल रहा है।
    राहुल दिवाकर (25) डाबड़ी, दिल्ली विक्की टक्कर गैंग का सदस्य है और पहले हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और कार चोरी के 20 मामलों में शामिल रहा है।

    अंकित ढींगरा उर्फ नोनी (34) सुल्तानपुरी, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू के फाइनेंसर मोनू ढींगरा के संपर्क में आया था। वह पहले हथियार और डकैती के 10 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

    आरोपी परवीन उर्फ ​​डॉक्टर (35) नजफगढ़, दिल्ली पहले 25 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और नजफगढ़ पुलिस थाने का बीसी भी है। पुलिस ने इन 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा कुल 26 लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

    छापेमारी में 5 देशी पिस्तौल, 1 अत्याधुनिक पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस, 34.75 लाख रुपये नकद, एक बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर, 14 महंगी घड़ियां, लैपटॉप, आईपैड, नकदी गिनने की मशीन, वॉकी-टॉकी सेट, 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहनों का विशाल भंडार, 2 पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, एक ऑडी कार बरामद हुई है।

  • Haryana: पुलिस पर गोली चलाने के आरोपी सुनील कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, देहरादून के एक मकान में की आत्महत्या

    Haryana: पुलिस पर गोली चलाने के आरोपी सुनील कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, देहरादून के एक मकान में की आत्महत्या

    Haryana: हरिद्वार में जींद पुलिस कर्मचारियों पर गोली चलाने वाले सुनील कपूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिला पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। जींद में एसपी रहे सुमित कुमार के खिलाफ ईमेल के माध्यम से दुष्प्रचार करने के मामले में अशरी गेट निवासी सुनील कपूर फरार चल रहा है। जींद पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।

    शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह हरिद्वार आया हुआ है। इसके बाद टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर उसे घेर लिया। अचानक सुनील ने पिस्तौल निकाल कर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी और अफरा-तफरी के बीच मौके से फरार हो गया। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि सुनील कपूर देहरादून के एक मकान में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इस मकान को घेर लिया। पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेरे जाने के बाद जब सुनील कपूर को लगा कि अब उसके पास कोई चारा नहीं है तो उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    सुनील कपूर द्वारा गोली चलाई जाने से घायल एसआई सुरेंद्र को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है और स्थिर बताई जाती है।

    Haryana: पुलिस पर गोली चलाने के आरोपी सुनील कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, देहरादून के एक मकान में की आत्महत्या

    सुनील कपूर हमेशा चर्चा में रहने वाले व्यक्ति थे। करीब साल भर पहले उन्होंने जींद के तत्कालीन एसपी सुमित कुमार पर महिला पुलिस कर्मचारियों के यौन शोषण के पात्र वायरल किए थे। पुलिस की जांच में यह सभी पात्र गलत पाए गए थे और यह भी पाया गया था कि सुनील कपूर ने यह पत्र वायरल किए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे जिन मामलों में सुनील कपूर उसी समय से फरार था।

    जींद के सुनील कपूर ने हरिद्वार में पुलिस पर गोली चलाई थी उसके बाद उसने ऑटो से भागने का प्रयास किया लेकिन वह ऑटो नहीं पकड़ पाया। वह पैदल ही फरार हो गया था। आज देहरादून में उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी और पुलिस ने उसे घेर लिया था जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

    पुलिस के साथ लंबे समय से आंख मिचौली का खेल खेल रहे आरटीआई एक्टिविस्ट सुनील कपूर ने देहरादून में खुद को गोली मारकर जान दे दी। 2 दिन पहले सुनील कपूर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर सुनील ने गोली चला दी थी। उत्तराखंड और हरियाणा की पुलिस सुनील को तलाश ही कर रही थी कि आज सूचना मिली कि उसने देहरादून में खुद को गोली मारकर जान दे दी।