Tag: Haryana villages

  • Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: हरियाणा में हो रही भारी बारिश और पहाड़ों से नदियों से आ रहे पानी ने हरियाणा की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा में इस मानसून सीजन सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस सबके बीच आज के लिए मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आज तेज बारिश की संभावना है। बाकी हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

    कुरुक्षेत्र में घग्गर और मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस चुका है। सिरसा में भी घग्गर ने फसल बर्बाद की। वहीं, अंबाला में टांगरी नदी का पानी आसपास की कॉलोनियों में भर गया, जिससे लोगों ने बेघरों की तरह सड़कों पर रात गुजारी। प्रशासन ने धर्मशालाओं का इंतजाम किया था, लेकिन दूर होने के चलते लोग गए ही नहीं।

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार 5 सितंबर को भी प्रदेश में अधिकांश इलाकों में बारिश होगी लेकिन 6 सितंबर से मानसून कमजोर होने लगेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे सितंबर माह में बीच-बीच में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बुधवार को हरियाणा का अधिकांश भागों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है।

    प्रदेश के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है जबकि हरियाणा के 6 जिलों के 200 गांव को छूकर निकलने वाली यमुना के उफान को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रखा गया है। बता दें कि यमुना नदी हरियाणा में करीब 320 किलोमीटर का सफर तय करती है। यह यमुनानगर से शुरू होकर करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते फरीदाबाद-पलवल तक जाती है।

  • Haryana: धर्म के नाम पर लोगों को भयभीत करने के आरोप में मामला दर्ज, 27 अगस्त को विश्व हिंदू और बजरंग दल सदस्यों ने दी थी धमकी

    Haryana: धर्म के नाम पर लोगों को भयभीत करने के आरोप में मामला दर्ज, 27 अगस्त को विश्व हिंदू और बजरंग दल सदस्यों ने दी थी धमकी

    Haryana: हरियाणा के जींद जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सात सदस्यों पर धर्म के नाम पर लोगों को धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला 27 अगस्त का है, जब आरोपियों ने एक पादरी के घर पहुंचकर उन्हें और उनके साथ प्रार्थना में शामिल लोगों को धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें इसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

    शिकायतकर्ता का बयान

    शिकायत दर्ज कराने वाले कर्मबीर, जो भिवानी रोड स्थित अजमेर बस्ती के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि वे इसाई धर्म में आस्था रखते हैं। हर रविवार को वे अपने घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं, जिसमें आसपास के 40 से 50 लोग शामिल होते हैं। 27 अगस्त को भी जब प्रार्थना चल रही थी, तभी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुनील सिंगला, प्रांत प्रचार टोली सदस्य नवीन कुमार, जयपाल, बजरंग दल सदस्य हरीश रामकली, चंद्रमोहन, महाबीर और एक अन्य व्यक्ति उनके घर के सामने आए और धमकाने लगे।

    Haryana: धर्म के नाम पर लोगों को भयभीत करने के आरोप में मामला दर्ज, 27 अगस्त को विश्व हिंदू और बजरंग दल सदस्यों ने दी थी धमकी

    धमकी और विवादित बयान

    एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि “अगर इस इलाके में रहना है तो हिंदू बनकर रहना होगा। यहां किसी अन्य धर्म के लोग नहीं रह सकते। अगर कोई दूसरे धर्म का प्रचार करेगा तो उसकी हड्डियां तोड़ देंगे।” आरोपियों ने यहाँ तक कहा कि इस कॉलोनी को “हिंदू कॉलोनी” बना दो और यह केवल “राम और कृष्ण की धरती” है, न कि किसी बाबर या यीशू की। इस तरह के बयानों ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया।

    पुलिस की कार्रवाई और जांच

    मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना ने इलाके में धार्मिक सौहार्द और शांति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

  • Karnal: मानवता हुई शर्मसार, चिता पर तिरपाल लेकर खड़े हुए लोग, तब हुआ अंतिम संस्कार, बीडीपीओ ने सरपंच को लताड़ा

    Karnal: मानवता हुई शर्मसार, चिता पर तिरपाल लेकर खड़े हुए लोग, तब हुआ अंतिम संस्कार, बीडीपीओ ने सरपंच को लताड़ा

    Karnal: करनाल जिले के गांव ब्रास में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बारिश के मौसम में गांव ब्रास में अमूपुर रोड पर बने श्मशानघाट में शेड न होने के कारण चिता के ऊपर गांव वालों ने तिरपाल तानकर मुखाग्नि दी। ग्रामीण घंटों तिरपाल पकड़ कर शव के पास खड़े रहे।

    ग्रामीणों के अनुसार गांव के संजय नामक एक युवक की अचानक मौत हो गई थी। हल्की सी बारिश रुकी। स्वजन अंतिम संस्कार के लिए श्मशान चले गए। जैसे ही मुखाग्नि दी, फिर से बारिश शुरू हो गई। स्वजनों को चिता पर तिरपाल तानकर खड़ा रहना पड़ा। किसी पीड़ित परिवार के लिए अपने परिवार के सदस्य की मौत के समय घंटे खड़े रहना भी किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं।

    शमशानघाट सैंकड़ों वर्ष पुराने हैं। इनमें अभी तक सरपंच व पंचायत प्रशासन ने बरसात में अंतिम संस्कार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाकर लगातार अनदेखी की है। पंचायत प्रशासन द्वारा शमशानों में शेड, चार दीवारी, बरामदे व पेयजल व्यवस्था पर लाखों खर्च किए जाते हैं, लेकिन ब्रास के शमशानघाट में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। लोगों को खुले में मृतक का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

    Karnal: मानवता हुई शर्मसार, चिता पर तिरपाल लेकर खड़े हुए लोग, तब हुआ अंतिम संस्कार, बीडीपीओ ने सरपंच को लताड़ा

    गांव ब्रास की दो पंचायतें हैं। ब्रास खुर्द और ब्रास कलां। ब्रास कलां गांव में सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की ग्रांट विकास कार्यों के लिए जारी की गई है, लेकिन गांव में विकास के पैसे कहां खर्च हो रहे हैं, ये जांच का विषय जरूर है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। गांव में सफाई व्यवस्था तक लचर है। पर ग्राम सरपंच के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही। वह सरकार और प्रशासन की छवि को धूमिल करने में मशगूल है। सरपंच की ओर से गांव के विकास कार्यों में अनदेखी से ग्रामीणों में रोष है।

    बीडीपीओ शिखा ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्हें ड्यूटी ज्वाइन किए कुछ ही दिन हुए हैं। समस्या की गंभीरता देखते हुए सरपंच को लताड़ा गया है। वहीं मौसम खुलते ही श्मशान में कमरा व शेड निर्माण करवाने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। उन्होंने अनदेखी पर खेद व्यक्त किया। अन्य ग्राम पंचायतों में भी पता किया जाएगा। जहां भी सुविधा का अभाव होगा, वहां निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

  • Haryana News: नूंह में धर्म परिवर्तन का बवाल! हिंदू परिवार ने अपनाया इस्लाम, पीछे की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे

    Haryana News: नूंह में धर्म परिवर्तन का बवाल! हिंदू परिवार ने अपनाया इस्लाम, पीछे की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे

    Haryana News: नूंह जिले में अनुसूचित जाति के हिंदू परिवार का इस्लाम कबूल करने का मामला सुर्खियों में है। राजमिस्त्री का काम करने वाले चेतराम अब मोहम्मद इकराम हैं। पत्नी रेखा अब रुखसार बन चुकी हैं। इनके तीन बच्चे भी धर्म और नाम बदल चुके हैं।

    चेतराम के भाई सतबीर की शिकायत पर नगीना थाने में शाहिद और सिराजुद्दीन नाम के दो व्यक्तियों पर केस दर्ज है। आरोप है कि लालच और दबाव देकर चेतराम का धर्मांतरण करवाया गया। हिंदू संगठनों ने नगीना थाने में खूब हंगामा किया। उस वक्त चेतराम का परिवार थाने में पुलिस सुरक्षा में था।

    पुलिस ने चेतराम और उसकी पत्नी के नूंह कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है, किसी का कोई दबाव नहीं। इसके बाद से यह परिवार भूमिगत है। जबकि हिंदू संगठन इन्हें वापस अपने धर्म में लाने की कोशिशें कर रहे हैं।

    Haryana News: नूंह में धर्म परिवर्तन का बवाल! हिंदू परिवार ने अपनाया इस्लाम, पीछे की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे

    इसी बीच चेतराम और रेखा के वीडियो सामने आए। इनमें वो कह रहे हैं कि हमने मर्जी से इस्लाम कबूला और इसी में रहेंगे। ये वीडियो कहां बनाए गए, किसने बनाए और किसने वायरल किए, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

    उधर, चेतराम का परिवार एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने लेकर आया है। बताया गया कि इसमें चेतराम अपनी बहन से बात कर रहा है। वह कहता है- गरीब पैदा होना गुनाह नहीं, गरीब मरना गुनाह है। इस बातचीत के आधार पर चेतराम के भाई कह रहे हैं कि लालच देकर धर्मांतरण करवाया गया है।

    पढ़ें क्या हुई थी बातचीत

    • चेतराम- अगर कोई गरीब घर में पैदा होता है, तो उसे गरीब मरना चाहिए या अपना कमा कर मकान बनाना चाहिए। गरीब घर में पैदा होना गुनाह नहीं है, गरीब मरना गुनाह है। जब तक आदमी किसी चीज के पास नहीं पहुंचता, जब तक उसे वह चीज बेकार लगती है। मुसलमान हैं तो हिन्दू धर्म बुरा लगता है, हिंदू को मुसलमान धर्म बुरा लगता है।
    • राजवती- इस्लाम धर्म में औरत की कोई इज्जत नहीं है। हमारे धर्म में औरत को देवी मानते हैं।
    • चेतराम- देवी… यही तो गलती है। क्या होती है देवी। मेरे ऊपर दबाव मत दो। मैं किसी की नहीं मान रहा।
    • राजवती- जब तुझे मैंने पहले बुलाया था तो तूने मुझसे कलमा पढ़ने के लिए बोला था। लेकिन, मैं तेरी बात नहीं समझ सकी। चेतराम मैं तो मना करूंगी इस्लाम धर्म में जाने के लिए, ठीक है..।
  • Haryana: जान से ज्यादा आजीविका जरूरी, बाढ़ के पानी में बहकर आई लकड़ियां पकड़ने की कोशिश में दो युवक बहे

    Haryana: जान से ज्यादा आजीविका जरूरी, बाढ़ के पानी में बहकर आई लकड़ियां पकड़ने की कोशिश में दो युवक बहे

    Haryana: एक ओर जहां हरियाणा में नदियां उफान पर हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए अपनी जान से ज्यादा आजीविका बनी हुई है। सरकार द्वारा बार-बार रोके जाने के बावजूद वह दो लड़कियों की तलाश में उफनती आ रही नदी के बीच में उतरने को मजबूर हैं। इसी दौरान बाढ़ के पानी में बहकर आई लकड़ियां पकड़ने की कोशिश में यमुनानगर के बेलगढ़ में बनियावाला निवासी सूफियान (17) व बल्लेवाला निवासी सालिक (19) नदी के तेज बहाव में बह गए। इन दोनों की तलाश की जा रही है।

    यमुनानगर जिले में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण आसपास के गांवों और खेतों में पानी भर गया है। हालात गंभीर होने के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव में उतर रहे हैं।

    Haryana: जान से ज्यादा आजीविका जरूरी, बाढ़ के पानी में बहकर आई लकड़ियां पकड़ने की कोशिश में दो युवक बहे

    दरअसल, यमुना नदी पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों से होकर गुजरती है और अपने साथ पेड़ व लकड़ियां बहाकर लाती है। इन्हीं लकड़ियों को निकालना कुछ लोगों के लिए आजीविका का साधन बन गया है। तेज धारा के बीच लकड़ी निकालने की कोशिशें खतरनाक साबित हो सकती हैं, लेकिन चेतावनी के बावजूद लोग ऐसा कर रहे हैं।

    सिंचाई विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और लोगों को नदी से दूर रहना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। आज बाढ़ का दौरा करने पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने कहा कि जो लोग चलते पानी से लकडिया या कोई और सामान निकालने के लिए पानी में जाते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को यमुना के आसपास ना जाने दे, ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो जाए।

  • Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का कहर, करंट से छह लोगों ने गवां दी अपनी  जान, ग्रामीणों में डर का माहौल

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का कहर, करंट से छह लोगों ने गवां दी अपनी जान, ग्रामीणों में डर का माहौल

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का सीजन अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। मानसून के सीजन में बारिश के कारण आए करंट ने पांच लोगों की जान ले ली है। दो मौत सोनीपत में, एक-एक मौत झज्जर फरीदाबाद और गुड़गांव में हुई है। दादरी में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। राज्य में कुल 6 लोगों की मौत की खबर है।

    सोनीपत में भी तेज बारिश से हालत बिगड़ गए। यहां रेलवे अंडरपास डूब गया। करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गईं। कई जगह वाहन पानी के बीच बंद हो गए। इसके साथ ही यहां करंट लगने से दुकानदार और उसके हेल्पर की मौत हो गई।
    झज्जर में बारिश और नमी के कारण 33 केवी पावर हाउस में सुबह करीब 11 बजे ब्लास्ट हो गया। इससे साढ़े 6 घंटे तक शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

    झज्जर के गांव गोरिया में खेत में टूटे बिजली के तार को हटाते समय करंट लगने से मुमताजपुर (रेवाड़ी) निवासी बिजेंद्र उर्फ बज्जू की मौत हो गई। इसके अलावा फरीदाबाद में भी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 44 में वेल्डिंग का काम करते समय करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी सोहेल खान के रूप में हुई।

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का कहर, करंट से छह लोगों ने गवां दी अपनी जान, ग्रामीणों में डर का माहौल

    इस मानसून सीजन अब तक प्रदेश में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में और सबसे कम कैथल में हुई है।
    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के कठवा गांव में मारकंडा नदी का पानी खेतों में भर गया। प्रशासन ने मारकंडा नदी से सटे 7 गांवों कठवा, पट्टी जामड़ा, गुमटी, मलकपुर, कलसाना, तंगौर और मुगलमाजरा में अलर्ट जारी किया।

    कैथल के बात्ता गांव के पास नेशनल हाईवे 152 पर रोडवेज की बस फिसलकर सड़क से नीचे उतर गई। फतेहाबाद डिपो की बस के ड्राइवर रवि कुमार ने बताया कि वह कैथल से नरवाना की तरफ जा रहे थे। बस के आगे चल रहे ट्रक ने एक बैल बुग्गी के अचानक सामने आने के कारण एकदम से ब्रेक लगा दिए। इस पर उसे भी तत्काल ब्रेक लगाने पड़े। हल्की बूंदाबांदी के कारण बस फिसलकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

    फरीदाबाद में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। वहीं बल्लभगढ़ में बस स्टैंड पानी में डूब गया। इसके साथ यहां अंडरपास बंद कर पुलिस तैनात करनी पड़ी। दरअसल, अंडरपास में पानी भर गया था।
    मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने रविवार के लिए पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और कैथल में बारिश के बहुत कम आसार हैं।

    अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश की संभावना है। सिरसा में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

  • Haryana News: जलभराव पर सख्त हुईं श्रुति चौधरी! श्रुति चौधरी जलभराव प्रभावित गांवों का किया दौरा, समस्याओं का लिया जायज़ा

    Haryana News: जलभराव पर सख्त हुईं श्रुति चौधरी! श्रुति चौधरी जलभराव प्रभावित गांवों का किया दौरा, समस्याओं का लिया जायज़ा

    Haryana News: हरियाणा की सिंचाई और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम क्षेत्र के जलभराव प्रभावित गांवों – दांग कलां, दांग खुर्द, सागवान और बीरन का दौरा किया। उन्होंने गांवों की गलियों और खेतों में भरे पानी की स्थिति का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं जानी और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

    “आपकी समस्या मेरी अपनी समस्या” – श्रुति चौधरी ने जताया भरोसा

    मंत्री ने गांववासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को व्यक्तिगत रूप से लेकर समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक अधिकारी चैन से नहीं बैठेंगे। यह बात उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी सख्त लहजे में कह दी। उनका यह मानवीय और जिम्मेदाराना रुख ग्रामीणों को आश्वासन देने वाला रहा।

    Haryana News: जलभराव पर सख्त हुईं श्रुति चौधरी! श्रुति चौधरी जलभराव प्रभावित गांवों का किया दौरा, समस्याओं का लिया जायज़ा

    अधिकारियों को सख्त निर्देश, एक हफ्ते में हो समस्या का समाधान

    जलभराव की गंभीरता को देखते हुए मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर जल निकासी की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य, बिजली विभाग और नगर विकास इकाइयों को समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

    बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी होंगी सुनिश्चित

    उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में बिजली और पीने के पानी की सुविधाएं भी बाधित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया कि जल निकासी के साथ-साथ सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देना है।

    जनता से सीधा संवाद, समाधान तक होगी निगरानी

    मंत्री श्रुति चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन समस्याओं का हल करना ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं इन क्षेत्रों की निगरानी करती रहेंगी और हर सप्ताह स्थिति की समीक्षा करेंगी। इस दौरान अगर किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।