Tag: Latest News Today

  • अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जिला पुलिस की तरफ से नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार रात को एंटी नारकोटिक्स सेल एवं सीआईए की तरफ से अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 139 ग्राम गांजा और 1.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के मोहल्ला बास सिताबराय निवासी राजू सैनी उर्फ चैंपियन और शहर के माता चौक मनीष उर्फ सुधीर है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

     

    जांचकर्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि मोहल्ला बाससिताब राय निवासी राजू सैनी उर्फ चैंपियन नई अनाज मंडी के पास रेहड़ी लगाता है और उसकी आड़ में नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। तत्पश्चात एएनसी की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर मौके पर दबिश कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास गांजा की पुडिया बरामद हो गई। इसमें 139 ग्राम गांजा निकला। इसके पश्चात आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

     

    1.20 ग्राम स्मैक की गई बरामद

    नशा बिक्री के एक अन्य मामले में सीआईए रेवाड़ी की टीम ने शहर के बावल चौक पर एक युवक को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के माता चौक निवासी मनीष उर्फ सुधीर के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि आरोपी मनीष बावल चौक पर खड़ा हुआ है और उसके पास नशीला पदार्थ है।

     

    तत्पश्चात सीआईए की टीम ने मौके पर दबिश कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसकी तलाशी में 1.20 ग्राम स्मैक बरामद हो गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

  • रेवाड़ी में तेज रफ़्तार दो बाइको में हुई टक्कर,3 की मौत और 2 घायल

    रेवाड़ी में तेज रफ़्तार दो बाइको में हुई टक्कर,3 की मौत और 2 घायल

    रेवाड़ी में तेज रफ़्तार दो बाइकों की टक्कर में 3 युवको की मौत और 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है.घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

     

    मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी में हुडा बाईपास पर पायलट चौक के निकट आज  दो बाइकों की टक्कर हो गई. बाइकों की स्पीड इतनी तेज थी की तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3 युवक और दूसरी बाइक पर 2 युवक बैठे हुए थे. आस – पास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल  रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया है.

     

    मृतक युवकों की पहचान टींट निवासी 22 वर्षीय साहिल, भाड़ावास निवासी 25 वर्षीय कौशल और भालखी माजरा  निवासी  हरीश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पांचों युवक आपस में दोस्त है और बाइपास पर ही फन एंड फूड में नहाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में स्टंटबाजी करते हुए हादसे का शिकार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची.

  • न्यायिक परिसर में शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत

    न्यायिक परिसर में शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत

    आजादी अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मई को जिला रेवाड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। परिवादी उक्त अदालत में सुलह व समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं।

     

    सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मई  को न्यायिक परिसर रेवाड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

     

    उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।

     

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआईएक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। डालसा सचिव वर्षा जैन ने बताया कि आपसी सहमति से हल हो सकने वाले मामलों में लोक अदालत बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही हैं और लोक अदालत में सुनाए गए फैसले की भी उतनी ही अहमियत है जितनी सामान्य अदालत में सुनाए गए फैसले की होती है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर नहीं की जा सकती। लोक अदालत में सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है।

     

     

    इन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से लोगों का बिना समय व पैसा गवाएं केसों का समाधान किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतों में ना तो किसी पक्ष की हार होती है और ना ही जीत बल्कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाया जाता है।

  • जिला अटॉर्नी 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    जिला अटॉर्नी 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने जिला हिसार कोर्ट में तैनात जिला अटॉर्नी महेंद्र पाल को हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिला अटॉर्नी द्वारा ट्रायल कोर्ट में एक मामले में चालान अग्रेषित करने के एवज में पैसे की मांग करने पर शिकायतकर्ता एएसआई सुभाष चंद्र ने विजिलेंस से संपर्क किया।

     

    इस संबंध में सूचना मिलने पर ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए जिला न्यायालय परिसर में जिला अटॉर्नी को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • हरियाणा में 12 साल में तीसरी भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकोर्ड,कब मिलेगी इस गर्मी से राहत

    हरियाणा में 12 साल में तीसरी भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकोर्ड,कब मिलेगी इस गर्मी से राहत

    हरियाणा में 12 साल में तीसरी बार गर्मी का रिकोर्ड टुटा है। बारिश के कारण थोड़ी गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब वापिस से गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार मरुस्थली पवनों का आगाज हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी के साथ दक्षिणी पूर्वी जिलों पर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, सोहना, तावडू, सोनीपत व एनसीआर दिल्ली में लगातार जारी है। इसके अलावा शेष हरियाणा के जिलों में भी पसीने और उमस वाली गर्मी लगातार बढ रही है।

     

    मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं पिछले 12 साल में तीसरी बार सबसे अधिक पारा रहा। हिसार के बालसमंद और सोनीपत के जगदीश में दोनों स्थानों पर अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी 29 अप्रैल को हिसार जिले में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

     

    16 मई को मिल सकती है राहत
    आने वाले तीन दिनों में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री से 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही साथ वर्तमान में बने संक्रमण ज़ोन और मौसम में अस्थिरता की वजह से आंशिक बादलवाही के साथ धुल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है।

    प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने 14 मई तक भीषण गर्मी और प्रचंड लू का यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इससे राहत मिलने की संभावना है।

     

     

    बीते सालों में कितना रहा तापमान
    वर्ष         तापमान

    2021    47.4

    2020    48.0

    2017    47.1

    2016    47.8

    2013    47.3