Rewari: रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुये रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि इस इलाके का नेतृत्व कमजोर है। इसलिए रेवाड़ी के हालात बहुत खराब है। कापड़ीवास ने राव इंद्रजीत सिंह को डॉन बताते हुये कहा कि उनके नीचे भू-माफिया रेवाड़ी में सक्रिय है। भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
कापड़ीवास ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने इलाके में कोई काम नहीं कराया अब वो नितिन गडकरी के साथ फोटो खिंचाकर अपनी केवल मौजूदगी दर्ज करा रहे है। हकीकत में राव इंद्रजीत सिंह को रेवाड़ी के विकास कार्यों कि डिटेल्स भी नहीं पता होगी।
Shri Khatushyam Dham: कहा जाता है कि सीकर के राजा ने श्री खाटूश्याम मंदिर पर कब्जा करके ताला लगा दिया था। तब रेवाड़ी के रहने वाले श्याम बहादुर अग्रवाल मंदिर में बाबा के दर्शन करने गए थे। लेकिन राजा के सैनिकों ने मंदिर में दर्शन नही करने दिये थे। सैनिकों ने कहा था कि तुम बाबा के असली भक्त हो तो खुद दरवाजा खुलवा लो।
मोरपंख छड़ी से खोला मंदिर का दरवाजा
जिसके बाद श्याम बहादुर अग्रवाल जी ने मोरपंख छड़ी को मंदिर (Shri Khatushyam Dham) पर लगे ताले पर मारा और मंदिर का ताला टूटकर कपाट खुद पे खुद खुल गए। जिसके बाद से श्री खाटूश्याम के प्रति लोगों की श्रद्धा और बढ़ गई और श्याम बहादुर अग्रवाल को प्रथम भक्त के रूप में जाने जाना लगा ।
बहरोड़ के एक असहाय को चमत्कार से दिलाई आँखों की रोशनी
श्री श्याम बहादुर अग्रवाल के वंशज अनमोल अग्रवाल बताते है कि श्याम बहादुर अग्रवाल का असली नाम श्याम सुंदर अग्रवाल था। उनके पूर्वज राजस्थान के तिजारा में रहते थे। उस वक्त वहाँ पर भी श्री खाटूश्याम का मंदिर (Shri Khatushyam Dham) बनवाया गया था। जिसके बाद वे रेवाड़ी शहर में आकर रहने लगे थे।
बड़े-बड़े कथा वाचक और भजन गायक गद्दी पर लगाते है हाजरी
शहर के ठठेरा चौक स्थित कायस्थवाड़ा में श्याम बहादुर अग्रवाल की तस्वीर लगी ये वहीं जगह है। जहाँ श्याम बहादुर अग्रवाल रहते रहते थे। उनके निधन के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी उनके वंशज भी श्री खाटूश्याम (Shri Khatushyam Dham) के प्रचार में लगे है। रेवाड़ी में श्याम बहादुर अग्रवाल के गद्दी की महिमा भी एसी है कि श्रद्धालु यहाँ पर भी अर्जी लगाने पहुँचते है। बड़े-बड़े कथा वाचक और भजन गायक भी रेवाड़ी में आते ही पहले श्री श्याम बहादुर अग्रवाल की गद्दी पर हाजरी लगाते है।
उसने दूसरी लड़की के साथ शादी करने का विरोध किया तो आरोपी व उसके परिवार वालो ने मुझे भी धमका कर चुप कर दिया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर थाना माडल टाउन में आरोपी के खिलाफ धमकी देने व पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
जिनको मैने अपने हिस्से की जमीन को छोड़ने (Land dispute) की बात कही तथा वापिस घर के लिये चल दिया जो रास्ते में फुल सिहं ने योजनाबद्ध तरीके से अपने बेटे अजय ,बलजीत व दीपक को बुलाकर चारो ने मुझ पर व मेरी पत्नी लाठी पर डंडो से जान लेवा हमला कर मेरी चेन व मेरी पत्नी का मगलसूत्र छीन लिया और मुझे जान से मारने की कोशिश की गई।
जिस पर थाना जाटूसाना पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले में पहले ही दिनांक 23.05.23 को दो आरोपी गाँव लाला निवासी दीपक व अजय को गिरफ्तार कर लिया गया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी बलजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश कर अदालत न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
Reel: जांचकर्ता ने बताया कि CIA-II धारूहेड़ा पुलिस को सूचना मिली की सचिन कुमार गाँव घासेड़ा जिला रेवाड़ी जो अपने मोबाईल फोन नम्बर के व्हाट्सएप्प पर आमजन मे भय पैदा करने के लिये हथियारो के साथ विडियो (Reel) बना कर स्टेटस लगता है।
जिसके स्टेटस की विडियो फुटेज वायरल (Reel) हो रही है जो अभी अपने एक दोस्त के साथ स्वीफट गाड़ी मे रेवाड़ी से मसानी की तरफ आने वाला है। जिस सूचना पर तुरन्त रेडिंग पार्टी के साथ सुरज स्कूल जोनावास के पास नाका बन्दी करके साथी मुलाजमान की मदद से स्वीफट गाड़ी को काबू करके गाड़ी में बैठे व्यक्तियों का नामपता पुछा तो गाड़ी चालक ने अपना नाम सचिन कुमार गाँव घासेड़ा बतलाया तथा गाड़ी में बैठे दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम संजय सिंह निवासी गिल्लौड़ कला जिला रोहतक बतलाया।
Vishal Mega Mart: रेवाड़ी के कैलाश चंद एड्वोकेट ने बताया कि दिनांक 02-01-2021 को जिला रेवाड़ी निवासी दीपक सैनी ने विशाल मेगा मार्ग रेवाड़ी से 1587/- रुपये का सामान खरीदा था, सामान खरीदने के उपरांत विशाल मेगा मार्ट रेवाड़ी से कैरी बैग लेने के लिये माँग की, जिसमे बिक्री कर्ता (Vishal Mega Mart) ने प्लास्टिक का कैरी बैग के चार्ज 14 रुपये अलग से वसूल कर लिया, जबकि नियमानुसार खरीदे गए सामान को सुविधा सहित लेकर जानें के लिये कैरी बैग निशुल्क देने का प्रावधान है।
दिनांक 25-05-2023 को जिला उपभोक्ता फॉर्म कमीशन संजय कुमार खंडूजा, व ऋषि दत्त कौशिक ने दोनों तरफ की दलील सुनने के बाद अपना निर्णय सुनाया की, विशाल मेगा मार्ट रेवाड़ी ने शिकायतकर्ता दीपक सैनी से कैरी बैग के नाम से जो चार्ज वसूले है वो गलत है और कहा कि गलत चार्ज वसूलने पर बिक्री कर्त्ता को 20,000/- रुपये compentetion के व 11000/- रुपये वाद खर्च के 9% ब्याज सहित जिस दिन से वाद दायर हुआ तब से एक महीने के अंदर-अंदर शिकायतकर्ता को चुकता करे, एक महीने बाद 12% प्रतिशत ब्याज की राशि सहित चुकता करना होगा।
Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि क्षेत्र के मोहल्ल्ला निवासी व्यक्ति ने 25 मई 2023 को दी शिकायत में बताया था कि 24 मई को उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक किशोर उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया है।
इसके अलावा एक और आरोपी बिट्टू कुमार उर्फ अमन निवासी गाँव चिनोर जिला कागड़ा हिमाचल जो पहले किराएदार बावल ने भी वर्ष 2021 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बिट्टू कुमार उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Rewari: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में रूबेला, खसरा, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का टीका लगवाने से कोई भी बच्चा लेट आउट व ड्राप आउट नहीं रहना चाहिए।
प्रत्येक माह होगी जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग खसरा-रूबेला टीका से वंचित लाभार्थियों की सूची तैयार करें जिसके आधार पर सभी लाभार्थियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जा सकें। साथ ही जो क्षेत्र खसरा-रूबेला रोग से प्रभावित हो वहां एहतियात के तौर पर सभी लाभार्थियों को अतिरिक्त एक डोज दिया जाए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए लोगों को टीकाकरण अभियान से जोड़ने के लिए जिला में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
Rewari News: पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में हाथों में बैनर लेकर शहर में सड़क पर उतरे और जुलूस निकालते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की पूर्व सैनिकों ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर किया जाए।
इसी भेदभाव को लेकर आज पूर्व सैनिक सड़क पर उतरे उन्होंने सरकार से मांग कि की वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर किया जाए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार ने तो वन रैंक वन पेंशन लागू कर दी लेकिन उनके अधिकारियों ने ही उनके साथ धोखा किया है।
दिल्ली –जयपुर नेशनल हाइवे और रेवाड़ी रोहतक नेशनल हाइवे के कट पर टीम ने चेकिंग शुरू की। जहाँ एक- एक करके ओवरलोड वाहनों को रुकवाया गया और सभी की जांच करके वाहनों को जब्त किया गया। इसी दौरान एक प्राइवेट बस भी नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ती पाई गई। जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
यहाँ आपको बता दें कि पिछले दिनों में आरटीए की टीम (RTA action) ने हाइवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुये करीबन दो दर्जनभर अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई करके करोड़ रूपाय से भी ज्यादा का जुर्माना लगाया था। आरटीए अधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहन चालक नियमों का पालन करें वरना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।