Tag: Rewari News Today

  • Majra AIIMS: जुलाई में रखी जा सकती है माजरा एम्स की आधारशिला, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया ब्यान

    Majra AIIMS: जुलाई में रखी जा सकती है माजरा एम्स की आधारशिला, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया ब्यान

    Majra AIIMS: केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी, दूषित पानी की समस्या, पीने के पानी की आपूर्ति, सड़क की समस्या सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की है। उन्होने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गए है कि काम में तेजी लाएँ और समस्याओं का समाधान करें।

    जुलाई माह तक रखी जा सकती है एम्स की आधारशिला

    वहीं दक्षिण हरियाणा की सबसे बड़ी परियोजना एम्स (Majra AIIMS) की आधारशिला रखने में देरी पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जुलाई माह तक एम्स की आधारशिला रखी जा सकती है। उन्होने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम इस परियोजना को लेकर तमाम प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है।

    धारुहेड़ा में आ रहे दूषित पानी का मुद्दा

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री की पिछली बैठक में राजस्थान के भिवाड़ी से हरियाणा के धारुहेड़ा में आ रहे दूषित पानी का मुद्दा भी उठाया गया था। उस वक्त राजस्थान के अधिकारियों पर केस दर्ज करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि डीसी का तबादला होने की वजह से इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाये इसलिए अब नए डीसी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए है।

     

     

  • Rewari News: मोबाईल फोन छीनने की घटना में संलिप्त 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Rewari News: मोबाईल फोन छीनने की घटना में संलिप्त 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि दिनांक 24.01.2023 को अनीश यादव पुत्री पोहप सिंह निवासी छिल्लर रेवाड़ी ने अपनी शिकायत में बताया की वह HDFC बैंक धारूहेड़ा में नौकरी करती है और शाम को अपने घर जाने के लिए धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास NH 48 पर सर्विस रोड पर खड़ी थी।

    तभी तीन युवक मोटर साईकिल पर आए और मेरा मोबाईल फोन छीन कर भाग गए। जिस पर थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू की थी जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपी जिला अलवर के गाँव रामपुरा निवासी तरुण कुमार व सुन्दर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए आरोपियों को पेश अदालत कर अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।

     

  • Lost mobile: रेवाड़ी पुलिस ने खोये हुए करीब 401995/- रुपए के 23 मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपे

    Lost mobile: रेवाड़ी पुलिस ने खोये हुए करीब 401995/- रुपए के 23 मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपे

    Lost mobile: रेवाड़ी पुलिस की साइबर सेल टीम ने जिले में गुम हुए 23 महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोन की बाजार कीमत करीब 401995/- रुपए आंकी गई है । इनमें ज्यादातर फोन नामी कंपनियों के हैं। जिनमें एक मोबाइल फोन की कीमत करीब 7 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की है।

    पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपक सहारन भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुये साइबर सैल प्रभारी एएसआई अरुण कुमार एवं उनकी टीम ने माह अप्रेल व मई 2023 में करीब 401995/- रुपए की कीमत के 23 मोबाईल फोन को ट्रेस करते हुए बरामद किया है। जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी धारणा यादव द्वारा मोबाईल मालिको को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मान पूर्वक उनके मालिकों को सौंपा गया है।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाइल को ढूँढकर उनके मालिकों को लौटाने हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। रेवाड़ी पुलिस की साइबर सेल ने इस अभियान के तहत वर्ष 2022 में अब तक करीब 15,77,995/- रुपए के 100 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके मालिकों के हवाले किए गए और इससे पहले भी वर्ष 2021 में करीब 849347/- रुपए के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों के हवाले किए गए।

    जब  गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों के हवाले किए गए तो मालिकों के चेहरों पर अपने फोन को पाकर खुशी की लहर दौड़ गई और रेवाड़ी पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपनी वस्तु से हर व्यक्ति को प्यार होता है। आज की इस डिजिटल दुनिया में हर व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण मोबाइल फोन है, जिसको वह 5 मिनट के लिए अपनी आँखों से ओझल नहीं करता और आज गुम हुए मोबाइल फिर पाकर बड़ी खुशी मिली है।

    इस सम्बन्ध में साइबर सेल इंचार्ज एएसआई अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घर से बाहर जाते समय मोबाइल फोन को सम्भाल कर रखें और अगर मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत मोबाइल फोन की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसमें मौजूद सिम कार्ड को बंद करवाएं। फिर उसके बाद मोबाइल फोन को ट्रेसिंग करवानें हेतु कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी में सूचित करें। इसके साथ ही बताया कि गुम हुये मोबाइलो को ढूँढकर मालिकों के हवाले करने में साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका निभाई है।

     

  • Rewari update: मादक पदार्थ बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 2 ग्राम 57 मिलीग्राम स्मैक बरामद

    Rewari update: मादक पदार्थ बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 2 ग्राम 57 मिलीग्राम स्मैक बरामद

    Rewari update: पहली घटना :- चौकी भाडावास गेट रेवाड़ी पुलिस ने स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मौहल्ला गुर्जरवाडा रेवाड़ी निवासी मलखान के रूप में हुई है।

    आरोपी से 1 ग्राम 22 मिलीग्राम स्मैक बरामद

    जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली (Rewari update) कि गुजरवाडा चौक के पास बाल्मिकि गली में एक शख्स नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहा है और स्मैक बेचने हेतु ग्राहको के इतंजार में खड़ा है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मलखान निवासी मौहल्ला गुर्जरवाडा रेवाड़ी बतलाया।

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो तलाशी में आरोपी से 1 ग्राम 22 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    दुसरी घटना :- थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी को  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान गोकलगढ निवासी मनिन्द्र के रूप में हुई है।

    आरोपी से 1 ग्राम 35 मिलीग्राम स्मैक बरामद

    जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि मनिन्द्र निवासी गोकलगढ जिला रेवाड़ी जो नशीला पदार्थ स्मैक पीने/बेचने का काम करता हैं वह अपने गॉव की मित्रसैन समाधी पर बैठा है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुच कर आरोपी को काबु कर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम मनिन्द्र निवासी गोकलगढ बतलाया।

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो तलाशी में आरोपी से 1 ग्राम 35 मिलीग्राम स्मैक बरामद की। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     

  • Nagar Darshan portal: अब आम नागरिक भी नगर दर्शन पोर्टल पर दे पाएंगे सुझाव, आधार नंबर और पीपीपी जरूरी

    Nagar Darshan portal: अब आम नागरिक भी नगर दर्शन पोर्टल पर दे पाएंगे सुझाव, आधार नंबर और पीपीपी जरूरी

    Nagar Darshan portal: हरियाणा के शहरी निकायों में नगर दर्शन पोर्टल पर विकास कार्यों को लेकर आई जानकारी का फिजिकल वेरिफिकेशन कराते हुए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य निकायों की वेबसाइटस के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं का लाभ नागरिकों तक सुलभ तरीके से पहुंचाना है।

    शहरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना

    डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर दर्शन पोर्टल (Nagar Darshan portal) के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त पोर्टल का लक्ष्य शहरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसी सभी सेवाओं की क्षमता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।

    सुझाव देने के लिए आधार और पीपीपी जरूरी

    उन्होंने बताया कि इस पोर्टल (Nagar Darshan portal) पर विकास कार्यों से संबंधित सुझाव देने हैं तो आधार कार्ड नंबर और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना चाहिए। बिना पीपीपी नंबर के विकास से संबंधित सुझाव दर्ज नहीं होंगे। शहरवासी अपने विकास से संबंधित सुझाव nagardarshan.ulbharyana.gov.in पर लॉगइन कर दर्ज करवा सकते हैं।

     

     

  • Swasth Haryana App: अब नागरिक अस्पतालों में लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, सरकार ने शुरू किया स्वस्थ हरियाणा एप

    Swasth Haryana App: अब नागरिक अस्पतालों में लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, सरकार ने शुरू किया स्वस्थ हरियाणा एप

    Swasth Haryana App: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाले आम नागरिकों से भीड़भाड़ व लंबी लाइन से बचने के लिए स्वस्थ हरियाणा मोबाइल एप का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस एप के माध्यम से मरीज प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

    यह एप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से अस्पताल में जाने से पहले मरीज घर बैठे अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे, जिससे अस्पतालों में लोगों की भीड़ का व्यवस्थित तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। मरीज को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, वह सीधे अपने डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवा सकता है।

    घर पर ही देख सकते हैं लैब रिपोर्ट : इमरान रजा

    डीसी इमरान रजा ने बताया कि डॉक्टर द्वारा लिखे टेस्ट और जो भी रिपोर्ट होगी मरीज उसे इस ऐप (Swasth Haryana App) के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेगा। इस एप में मरीज की सारी हिस्ट्री स्टोर रहेगी। इस मोबाइल एप में और भी कई सुविधाएं हैं जिनमें ब्लड बैंक की जानकारी, जच्चा बच्चा देखभाल और टीकाकरण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

    घर बैठे करवाएँ एडवांस रजिस्ट्रेशन

    उन्होंने एप (Swasth Haryana App) की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि एप के माध्यम से मरीज अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही अपना पूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकार्ड भी देख पाएंगे। मरीज अपनी इच्छा से किसी भी स्वास्थ्य संस्थान और ओपीडी का चयन कर सकते है, साथ ही एप पर सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट का रिकॉर्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और मरीजों को इस ऐप द्वारा निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होंगी।

  • New rates of bricks and tiles: रेवाड़ी डीसी ने जिले मे प्रथम श्रेणी ईंटों व टाईल्स की नई दरें की निर्धारित

    New rates of bricks and tiles: रेवाड़ी डीसी ने जिले मे प्रथम श्रेणी ईंटों व टाईल्स की नई दरें की निर्धारित

    New rates of bricks and tiles: रेवाड़ी जिलाधीश मोहम्मद इमरान रजा ने दि हरियाणा कंट्रोल ऑफ ब्रिक्स सप्लाई ऑर्डर 1972 की धारा 10 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में सरकारी विकास कार्यों के लिए प्रथम श्रेणी की ईंटों व टाईल्स की नई दरें निर्धारित की हैं। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी ईंट 6200 रुपए प्रति हजार ईंट तथा टाईल्स 6300 रुपए प्रति हजार टाईल्स (New rates of bricks and tiles) निर्धारित की गई हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दरों में परिवहन दर, तथा सभी प्रकार की लोडिंग, अनलोडिंग, स्टैकिंग व जीएसटी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में सरकारी विकास कार्य के लिए प्रयोग की जाने वाली ईंटें प्रथम श्रेणी की हो और ईंट भट्ठा मालिक यह सुनिश्चित करें कि ईंटों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न पाई जाए।

  • Rewari News: नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

    Rewari News: नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

    Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 9 अप्रैल 2022 को दी शिकायत में बताया था कि आठ अप्रैल को शाम के समय उनकी नाबालिग बेटी लापता हो गई। नाबालिग के नहीं मिलने पर उन्होंने चौकी डहिना में शिकायत दी थी।

    परिवार के लोगो ने गांव रामपुरी निवासी रविंद्र कुमार पर नाबालिग के बहला-फुसला कर ले जाने का संदेह जताया था। चौकी डहिना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने 21 मई को नाबालिग को जिला गुरुग्राम के गांव झुंड सराय से बरामद कर लिया और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस (Rewari News) ने नाबालिग के अदालत में बयान दर्ज कराए जिसमे नाबालिग ने बताया कि आरोपी रविंद्र उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

     

     

  • Rewari News: रेवाड़ी मे जमीनी विवाद मे एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो आया सामने, केस दर्ज

    Rewari News: रेवाड़ी मे जमीनी विवाद मे एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो आया सामने, केस दर्ज

    Rewari News: जानकारी के मुताबिक Rewari जिले के गाँव लाला निवासी फूल सिंह और अनूप के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस विवाद के कारण ही 20 मई कि शाम दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। मौके की जो वीडियो सामने आई है।

    इस वीडियो में जिस व्यक्ति की पिटाई की जा रही है वो अनूप कुमार है। आरोप है कि अजय, जयराम और दीपक ने अनूप पर लाठी डंडों से हमला किया और उसकी पत्नी की सोने की चैन, मंगलसूत्र छिनकर जान से मारने की धमकी दी।  

    वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से फूल सिंह के बेटे बलजीत ने आरोप लगाया कि उनके पिता फूलसिंह के साथ अनूप व उसकी पत्नी वर्धा ने बुरी तरह मारपीट की। जब वह अपने पिता की सूचना पर खेत जाने के लिए गए तो रास्ते में अनूप व उसकी पत्नी वर्धा ने डंडे से बलजीत पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके भाई अजय को भी चोट मारी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि झगड़ा कैसे शुरू हुआ और किसने शुरू किया।

  • Snatching: महिला से मोबाइल व पर्स छीनने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व 1940 रुपये बरामद

    Snatching: महिला से मोबाइल व पर्स छीनने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व 1940 रुपये बरामद

    Snatching: जांचकर्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला जैनपुरी निवासी नीलम पत्नी दर्सन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह शिव मंदिर में पूजा कर वापस घर आ रही थी। रास्ते में एक युवक ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में उनका मोबाइल भी था।

    महिला की शिकायत पर चौकी भाड़ावास गेट पुलिस थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसमे पुलिस ने एक आरोपी वेदप्रकाश उर्फ काला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।