Tag: yamunanagar

  • Uttarakhand High Court: यमुनानगर में नजरबंद अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंचा प्रेमी, प्रेमी-प्रेमिका की शादी का रास्ता हुआ साफ

    Uttarakhand High Court: यमुनानगर में नजरबंद अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंचा प्रेमी, प्रेमी-प्रेमिका की शादी का रास्ता हुआ साफ

    Uttarakhand High Court में आज एक अजब मामला सामने आया। उधमसिंह नगर का एक युवक अपनी प्रेमिका को पाने अदालत पहुंचा। उसकी याचिका पर चीफ जस्टिस जी. नरेंदर की अदालत ने सुनवाई की। प्रेमी का कहना था कि उसकी प्रेमिका को घरवालों ने नजरबंद करके रखा है। अदालत के आदेश पर लड़की और उनके घरवाले वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेश हुए। लड़की ने भी प्रेमी के साथ शादी करने पर हामी भरी और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई।

    युवती ने भी शादी की इच्छा जताई

    सुनवाई के दौरान युवती और उसके परिजनों को हरियाणा पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया। जबकि युवक कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहा। कोर्ट ने युवती से पूछा कि क्या वो अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है? इस पर युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, उसका प्रेमी उसे यहां से ब्याह करके अपने साथ ले जाए।Uttarakhand High Court: यमुनानगर में नजरबंद अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंचा प्रेमी, प्रेमी-प्रेमिका की शादी का रास्ता हुआ साफ

    10 साल से दोनों में प्यार

    कोर्ट ने युवती से यह भी सवाल किया कि उसके ऊपर कोई परिवारिक दबाव तो नहीं है? जिस पर युवती ने कोर्ट को बताया कि वह और उसका प्रेमी एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते हैं। उसे अपने प्रेमी पर पूरा भरोसा है। युवती ने कोर्ट को बताया कि उसके घरवाले पहले इससे नाखुश थे। लेकिन अब वे भी उनकी शादी के लिए राजी हो गए हैं। कोर्ट ने युवती की मां से भी पूछा कि उन्हें इन दोनों की शादी पर कोई ऐतराज तो नहीं है? जवाब में युवती की मां की तरफ से कहा गया कि पहले था, लेकिन अब नहीं। अब जहां उनकी बेटी खुश है, हम उसके साथ हैं।

    प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा

    मामले को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने युवक से कहा कि शादी करने से एक दिन पहले वह हरियाणा के थाना यमुनानगर में अपनी और अपने परिवार की उपस्थिति दें। उसके बाद एसएचओ यमुनानगर उन्हें और उनके परिजनों को सुरक्षा देंगे और फिर ये शादी होगी। कोर्ट ने हरियाणा पुलिस को यह भी निर्देश दिया है कि इस शादी के दौरान कोई व्यवधान पैदा न हो, उस समय भी इस प्रेमी युगल को सुरक्षा दी जाए। युवती के परिजनों की सहमति के बाद अब इस शादी में दोनों परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे।

  • यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार की देर रात धोलेरा-रादौर नए हाईवे पर 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। दोनों तरफ से 16-17 राउंड फायर हुए, जिसमें सीआईए-2 के इंचार्ज के बाजू में भी गोली लगी है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान रजत कुमार निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है, जिसके ऊपर सात से आठ केस पहले से दर्ज हैं। वहीं बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने तीन दिनों में तीन बदमाशों को मार गिराया है।

    पुलिस के अनुसार, बदमाश ने रविवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ मॉडल टाउन में बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद यहां से तीनों बदमाश सीएम नायब सिंह सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे और वहां पर ठेके पर कई चार राउंड फायर कर हवा में पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए थे।

    यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    रात करीब 10 बजे यमुनानगर सीआईए-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविवार को मॉडल टाउन में फायरिंग करके दहशत फैलाने वालों में से एक बदमाश रजत कुमार जो कई संगीन मामलों में वांछित है इस समय रादौर क्षेत्र में नई वारदात की योजना बना रहा है।

    बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस ने धोलेरा-रादौर हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान रजत का पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस को देखते ही रजत ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। दोनों तरफ से 16-17 राउंड फायर हुए, जिसमें रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश कुमार की बाजू में गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली बाजू के आर-पार हो गई। दोनों घायलों को तुरंत पुलिस गाड़ी में यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बदमाश रजत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीआईए-2 के इंचार्ज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।

    बताया जा रहा है कि रजत काला राणा गैंग का सक्रिय सदस्य था जोकि गैंगस्टर नोनी राणा के कहने पर काम किया करता था। रविवार को मॉडल टाउन में रजत, अमन व एक अन्य बदमाश ने बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के लिए उन्होंने बस अड्‌डे के पास से एक किशोर की बाइक गन प्वाइंट पर छीनी थी। यमुनानगर में दहशत फैलाने के बाद तीनों बदमाश लाडवा पहुंचे थे और वहां पर ठेके के बाहर गोलियां चलाई थी।

    वारदात के करीब तीन घंटे बाद इन फायरिंग की जिम्मेदारी नोनी राणा ने इंस्टाग्राम पर बने काला राणा ग्रुप नामक अकाउंट से ली थी, जिसमें लिखा था कि ये ट्रेलर था। इसके बाद यमुनानगर और कुरुक्षेत्र दोनों जिलों की पुलिस सक्रिय हो गई थी।

  • हरियाणा में मानसून का आखिरी झोंका! 19 सितंबर तक लगातार बारिश और गर्मी से मिलेगी राहत

    हरियाणा में मानसून का आखिरी झोंका! 19 सितंबर तक लगातार बारिश और गर्मी से मिलेगी राहत

    हरियाणा में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। अपनी विदाई से पहले मानसून तीन दिन हरियाणा में अच्छी बारिश करेगा। जाते हुए मानसून के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर तक लगातार बारिश होगी। 20 सितंबर से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

    हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में 19 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

    हरियाणा में मानसून का आखिरी झोंका! 19 सितंबर तक लगातार बारिश और गर्मी से मिलेगी राहत

    खीचड़ ने बताया कि 19 सितंबर तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बारिश की संभावना है।

    बीती शाम को भी हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी। आज की बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अभी मौसम दिन में गर्म और रात में हल्की ठंड वाला है।

    बारिश के कारण 15 दिनों से हिसार में स्टेट व नेशनल हाईवे डूबे हुए हैं। हिसार-चंडीगढ़ नैशनल हाइवे के साथ-साथ हांसी से बरवाला, हिसार से राजगढ़, हिसार से तोशाम और हिसार से भादरा रोड पर पानी भरा है इसके कारण कई गांवों के रूट डायवर्ट हो चुके हैं। प्रशासनिक टीमें लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि आज हिसार जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

  • Haryana Weather News: हरियाणा में आज 8 जिले में बारिश के आसार, 14 जिलों में मौसम रहेगा साफ

    Haryana Weather News: हरियाणा में आज 8 जिले में बारिश के आसार, 14 जिलों में मौसम रहेगा साफ

    Haryana Weather News: हरियाणा में लगातार बदल रहे मौसम के बीच आज 8 जिलों में बारिश के आसार हैं। चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 14 जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज और कल बारिश के बाद दो दिन मौसम साफ रहने और 16 सितंबर के बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

    मौसम विभाग के शनिवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    Haryana Weather News: हरियाणा में आज 8 जिले में बारिश के आसार, 14 जिलों में मौसम रहेगा साफ

    हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।

    हरियाणा में आज का तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा की गति 5-17 किमी/घंटा के बीच रह सकती है। आर्द्रता का स्तर 65-85% के बीच रह सकता है।

  • नवाब खान बने INTUC कांग्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के राष्ट्रीय संयोजक, स्वामीनाथ जायसवाल ने दिल्ली में सौंपा नियुक्ति पत्र

    नवाब खान बने INTUC कांग्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के राष्ट्रीय संयोजक, स्वामीनाथ जायसवाल ने दिल्ली में सौंपा नियुक्ति पत्र

    भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (INTUC) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरियाणा के यमुनानगर निवासी समाजसेवी एवं पत्रकार नवाब खान को संगठन का राष्ट्रीय संयोजक (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) नियुक्त किया है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि नवाब खान आज़ाद की नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया ही आज मजदूरों और श्रमिक वर्ग की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

    स्वामी नाथ जायसवाल ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है। इनके बिना कोई भी उद्योग, व्यापार या कृषि आगे नहीं बढ़ सकता। संगठन का लक्ष्य है मजदूर हित, देश हित और समाज हित। मुझे विश्वास है कि नवाब खान आज़ाद अपनी ईमानदारी और पत्रकारिता के अनुभव से मजदूरों की समस्याओं को सही मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँगे।

    नवाब खान बने INTUC कांग्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के राष्ट्रीय संयोजक, स्वामीनाथ जायसवाल ने दिल्ली में सौंपा नियुक्ति पत्र

    बता दें कि नवाब खान लंबे समय से पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अवैध खनन, वन विभाग की लापरवाही, किसानों की समस्याएँ, और मजदूर वर्ग की उपेक्षा जैसे मुद्दों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार उजागर किया है।

    उनकी नियुक्ति से हरियाणा और विशेष रूप से यमुनानगर जिले में खुशी की लहर है। मजदूर संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन की जड़ें और भी मजबूत होंगी।
    अपनी नियुक्ति

    पर आज़ाद ने कहा कि

    “मैं संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर-संभव प्रयास करूँगा। मजदूरों और श्रमिक वर्ग की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करना ही मेरा संकल्प है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।

  • हरियाणा में डेंगू का कहर! 367 मामले और पानीपत में पहली मौत की पुष्टि, सावधानी जरूरी!

    हरियाणा में डेंगू का कहर! 367 मामले और पानीपत में पहली मौत की पुष्टि, सावधानी जरूरी!

    हरियाणा में इस साल डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 31 अगस्त 2025 तक राज्य में कुल 367 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, पन्नीपत जिले में डेंगू से पहली मौत भी हुई है। मृतक एक बच्चा था, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले का निवासी था। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

    पिछले साल की तुलना में मामलों में वृद्धि

    पिछले साल 3 सितंबर 2024 तक राज्य में केवल 212 मामले दर्ज किए गए थे। इस बार 11 दिन में मामले 390 तक पहुँच गए। उस समय पंचकुला डेंगू का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया था, जहाँ 15 सितंबर 2024 तक 390 मामले दर्ज किए गए। इस साल भी प्रशासन सतर्क है और डेंगू पर काबू पाने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।

    हरियाणा में डेंगू का कहर! 367 मामले और पानीपत में पहली मौत की पुष्टि, सावधानी जरूरी!

    प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

    राज्य में डेंगू से निपटने के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों की टीमें सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे जांच और उपचार के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। अधिकारियों के अनुसार, डेंगू फैलाने वाली एडिस मच्छर केवल 400 मीटर तक उड़ सकती है, लेकिन वाहन या लोगों के जरिए यह दूर-दराज के इलाकों तक फैल सकती है। यह मच्छर दिन और दोपहर के समय काटती है और घर के अंधेरे और ठंडे स्थानों जैसे कोनों या कारों में छिप जाती है।

    जिलेवार डेंगू के मामले

    31 अगस्त 2025 तक जिलों में डेंगू के मामले इस प्रकार हैं: रेवाड़ी-106, गुरुग्राम-51, करनाल-29, सोनीपत-25, रोहतक-23, झज्जर-15, पंचकुला-18, पन्नीपत-14, यमुनानगर-14, चरखी दादरी-9, हिसार-9, कैथल-8, फरीदाबाद-8, महेन्द्रगढ़-8, नूह-7, कुरुक्षेत्र-5, अंबाला-4, सिरसा-3, फतेहाबाद-2। रेवाड़ी और गुरुग्राम सबसे अधिक प्रभावित जिले बन चुके हैं।

    डेंगू से बचाव के उपाय

    डेंगू से बचाव के लिए पानी का ठहराव न होने दें। कूलर, गमले और अन्य पानी जमा होने वाली जगहों को नियमित रूप से साफ करें। दिन और दोपहर में मच्छरों से बचने के लिए लंबे हाथों की कपड़े पहनें। जागरूकता और सावधानी बरतने से डेंगू के संक्रमण को रोका जा सकता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

  • कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! कुमारी सैलजा बोली- कैग रिपोर्ट की रिपोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली का दिखाया आईना

    कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! कुमारी सैलजा बोली- कैग रिपोर्ट की रिपोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली का दिखाया आईना

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कैग की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई भारी लापरवाहियों और अनियमितताओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि इस रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि 64.86 लाख टन कचरा बिना निस्तारण डंप साइटों पर फेंका गया 79,967 मीट्रिक टन गेहूं खराब हुआ, और महिलाओं की योजनाओं में पुरुषों ने लाभ लिया। यह सब प्रदेश सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार का प्रमाण है।

    मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार प्रदेश में कचरा प्रबंधन से लेकर स्मार्ट सिटी और अमृत योजना में हुए घोटालों पर जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। अब कैग की यह रिपोर्ट सरकार की कार्यप्रणाली का आईना है। कुमारी सैलजा ने विशेष रूप से कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, यमुनानगर जैसे शहरों में कचरा प्रबंधन और जलभराव की समस्या ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट को लेकर 2017-18 से 2021-22 का ऑडिट किया गया। इसके लिए सूबे के 18 शहरी स्थानीय निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के डॉक्यूमेंट की जांच की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट की पॉलिसी और प्लानिंग में 15 महीने की देरी की गई। जांच में इसके अलावा भी कई खामियां मिलीं। 2017 से लेकर 2022 के दौरान टोटल वेस्ट 103.58 लाख टन बताया गया, जिसमें से 64.86 लाख टन अपशिष्ट (63 फीसदी) बिना किसी प्रोसैस के डंप साइटों पर फेंक दिया गया। निकाय विभाग द्वारा नगर निगम गुरुग्राम ने नवम्बर 2021 से मार्च 2022 तक प्रोजैक्ट में देरी के लिए 4.92 करोड़ रुपए की कंपनसैशन नहीं लगाया। गुरुग्राम और फरीदाबाद को तय समय पर लागू न होने के कारण 108.93 करोड़ का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। एन.जी.टी. ने बंधवाडी साइट पर लिगेसी वेस्ट का बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट न करने के लिए नगर निगम, गुरुग्राम पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया।

    कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! कुमारी सैलजा बोली- कैग रिपोर्ट की रिपोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली का दिखाया आईना

    गेहूं खरीद से लेकर कई मामलों में मिलीं गड़बड़ियां

    गेहूं की खरीद, स्टोरेज और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई.) को डिलीवरी परफॉर्मेंस ऑडिट अप्रैल 2017 से मार्च 2022 तक 5 सालों में राज्य खरीद एजेंसियों (गेहूं के लिए) की जांच की गई। कुल 22 जिलों में से 8 जिलों की मंडियों को जांच के लिए चुना गया। जांच में पाया गया कि मंडियों में बुनियादी सुविधाओं जैसे तौल कांटे, अग्निशमन व्यवस्था, किसान विश्राम गृह, कैंटीन पर्याप्त नहीं थी। कुछ मंडियों में तौल कांटे नहीं होने के कारण हैफेड द्वारा मंडियों के बाहर स्थित तौल कांटों तक गेहूं के परिवहन पर 2.93 करोड खर्च किया गया। इसके अलावा विभाग ने गेहूं की खरीद के लिए ऊंची दरों पर फंड्स की व्यवस्था की थी, जिसके कारण 222.24 करोड़ का ज्यादा ब्याज देना पड़ा। किसानों को भुगतान में देरी हुई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में गेहूं को ओपन प्लिंथ किराए पर लेकर अवैज्ञानिक तरीके से भंडारित किया गया, जिससे गेहूं का स्टॉक खराब हुआ। मंडियों में आढ़तियों को 48,12 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कमीशन दिया गया, जबकि निगम ने 46 प्रति क्विंटल कमीशन तय किया, जिससे एजेंसियों को 14.27 करोड़ नुकसान हुआ। इसके अलावा रखरखाव प्रभार को लागत शीट में शामिल न किए जाने के कारण खरीद एजेंसियों को 90.30 करोड़ का नुकसान हुआ।

    आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना में अतिरिक्त भुगतान

    महिला एवं बाल विकास विभाग में आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तंत्र में स्वीकृति के लिए आवेदनों के चयन और फंड की मंजूरी की प्रक्रिया के दौरान, डबल आवेदनों को पहचानने और उन्हें हटाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण जीवन बीमा निगम को 15.54 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया। सांसद कुमारी सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अब भी ठोस कदम नहीं उठाए तो जनता आंदोलन के लिए विवश होगी और कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

    सांसद कुमारी सैलजा 29 अगस्त को रानियां में

    सांसद कुमारी सैलजा 29 अगस्त, 2025 को रानियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेगी साथ ही पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत करवांएगी। सांसद 29 अगस्त की सुबह 10:00 बजे गांव सहुवाला प्रथम मे सुबह 11:00 बजे गांव खारियां में दोपहर 12:00 बजे गांव चक्कां में दोपहर 1: 00 बजे गांव मम्मड़ खेड़ा में दोपहर 2:00 बजे गांव ढुडियांवाली में, दोपहर 3:00 बजे जीवन नगर (पेट्रोल पम्प), शाम 4:00 बजे गांव नकौड़ा में और शाम 5:00 बजे रानियां में पहुंचेंगी।

  • यमुनानगर में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों का हंगामा, 12 घंटे की हड़ताल में जताया विरोध

    यमुनानगर में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों का हंगामा, 12 घंटे की हड़ताल में जताया विरोध

    यमुनानगर के प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध जताते हुए 12 घंटे की हड़ताल की। यह हड़ताल उस घटना के विरोध में की गई जिसमें आरोप है कि आयुष्मान कार्ड के मरीजों की जांच के लिए आए रेड टीम के डॉक्टरों ने एक महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया।

    काले बैंड पहनकर जताया विरोध

    घटना से गुस्साए प्राइवेट अस्पताल संचालक और डॉक्टर काले बैंड पहनकर जिला सचिवालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी और टीम के डॉक्टरों के असभ्य व्यवहार के कारण स्वास्थ्य सेवा बाधित हो रही है।

    यमुनानगर में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों का हंगामा, 12 घंटे की हड़ताल में जताया विरोध

    डॉ. प्रियांका गर्ग ने किया खुलासा

    डॉ. प्रियांका गर्ग ने बताया कि जब रेड टीम के डॉक्टर उनके अस्पताल में पहुंचे, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं डॉक्टर हूँ। जब मैंने जवाब दिया, तो उन्होंने मुझे अपने कमरे से जाने के लिए कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि एक अस्पताल संचालक को इस तरह क्यों बाहर भेजा गया।

    आयुष्मान कार्ड वालों के मरीजों को गलत मार्गदर्शन

    डॉ. प्रियांका ने यह भी आरोप लगाया कि उनके अस्पताल ने भारतीय मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का इलाज नहीं किया। बावजूद इसके, मरीजों ने अपने स्वीकृति पत्र के साथ इलाज कराया। उन्हें गलत जानकारी दी गई और मरीजों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया।

    अस्पताल और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ा

    इस घटना ने यमुनानगर में प्राइवेट अस्पताल और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ा दिया है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे व्यवहार को रोका नहीं गया, तो वे और बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

  • यमुनानगर में साइबर ठगी का शिकार बने रिटायर्ड फौजी, डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर सैनिक से की 5 लाख रु की ठगी

    यमुनानगर में साइबर ठगी का शिकार बने रिटायर्ड फौजी, डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर सैनिक से की 5 लाख रु की ठगी

    यमुनानगर में थाना सदौरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 61 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक को सायबर ठगों ने पैसे की धोखाधड़ी और डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर फंसा लिया। ठग ने खुद को CBI अधिकारी बताकर उसे डराया। सैनिक को दस दिनों तक “डिजिटल गिरफ्तारी” में रखा गया और हर दो घंटे में अपनी गतिविधियों की जानकारी देने को कहा गया।

    पुत्र की कोर्ट मार्शल का डर

    सैनिक ने बताया कि सबसे पहले उसे मनी लॉन्ड्रिंग के केस का डर दिखाया गया। फिर यह धमकी दी गई कि उसके बेटे, जो सेना में तैनात हैं, की कोर्ट मार्शल कर दी जाएगी। इस डर में वह मानसिक रूप से टूट गया और ठगों ने उससे 5 लाख रुपये भी ठग लिए। ठगों ने यह रकम 22 जुलाई को बताई गई बैंक अकाउंट में RTGS के माध्यम से जमा करवाई।

    यमुनानगर में साइबर ठगी का शिकार बने रिटायर्ड फौजी, डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर सैनिक से की 5 लाख रु की ठगी

    ठगी की पूरी प्रक्रिया

    सैनिक ने बताया कि 19 जुलाई को उसे एक लड़की ने व्हाट्सएप कॉल किया और खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि मुंबई में उसके खिलाफ केस दर्ज हो रहा है। जब सैनिक ने बताई गई संख्या पर कॉल किया, तो सामने वाले ने खुद को CBI अधिकारी बताया और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाया। 19 जुलाई से 29 जुलाई तक सैनिक ने ठगों के कहने पर हर दो घंटे में अपने स्थान और गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान ठगों ने घर, परिवार, जमीन और संपत्ति का पूरा विवरण जुटाया।

    सायबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया मामला

    सैनिक के किसी परिचित ने उसे सायबर ठगी के बारे में बताया और इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने धोखाधड़ी, डर और धन हड़पने के आरोप में जांच शुरू कर दी है। पुलिस लगातार डिजिटल गिरफ्तारी के मामलों को लेकर नागरिकों को जागरूक कर रही है।

    पुलिस की एडवाइजरी जारी

    जिला पुलिस बार-बार चेतावनी जारी कर रही है कि कोई भी पुलिस या CBI अधिकारी डिजिटल गिरफ्तारी नहीं करता। यदि किसी को इस तरह के कॉल मिलते हैं तो घबराएं नहीं। तुरंत पुलिस को सूचित करें और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। बावजूद इसके लोग सायबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं।

  • हरियाणा चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई! 15 दलों के रजिस्ट्रेशन पर लटकी तलवार, 10 साल से नहीं लड़े इलेक्शन, 28 अगस्त तक डॉक्यूमेंट जमा करने के आदेश

    हरियाणा चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई! 15 दलों के रजिस्ट्रेशन पर लटकी तलवार, 10 साल से नहीं लड़े इलेक्शन, 28 अगस्त तक डॉक्यूमेंट जमा करने के आदेश

    भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के उन राजनीतिक दलों पर सख्ती शुरू कर दी है, जिन्होंने पिछले 10 सालों में कोई चुनाव नहीं लड़ा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1961 के तहत इन दलों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने और जरूरी कागजात जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने सभी दलों को सुनवाई का मौका देते हुए अलग-अलग तारीख और समय तय किए हैं।

    15 राजनीतिक दलों को आखिरी मौका

    हरियाणा में ऐसे 15 राजनीतिक दलों की सूची जारी की गई है। इनमें फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, करनाल, रेवाड़ी, अंबाला, गुड़गांव, यमुनानगर, मेवात और भिवानी के दल शामिल हैं। सभी दलों को 28 अगस्त, 2025 तक आवश्यक दस्तावेज और लिखित आवेदन जमा करने के लिए कहा गया है। अगर ये दल समय पर अपना पक्ष नहीं रखते, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    हरियाणा चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई! 15 दलों के रजिस्ट्रेशन पर लटकी तलवार, 10 साल से नहीं लड़े इलेक्शन, 28 अगस्त तक डॉक्यूमेंट जमा करने के आदेश

    सुनवाई की प्रक्रिया और समय

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए. श्रीनिवास ने बताया कि सुनवाई 2 से 3 सितंबर, 2025 के बीच चंडीगढ़ स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में होगी। प्रत्येक दल के लिए अलग-अलग तिथि और समय निर्धारित किया गया है। यह सुनवाई इन दलों को अपने पक्ष को प्रस्तुत करने का आखिरी अवसर है।

    कारण बताओं नोटिस का मकसद

    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह कदम उन दलों को हटाने के लिए उठाया गया है, जो केवल कागजों पर मौजूद हैं और चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय नहीं हैं। यह राजनीतिक दलों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले 21 गैर मान्यता प्राप्त दलों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 6 ने आवश्यक कागजात जमा करवा दिए थे।

    जवाब न देने वालों की मान्यता रद्द

    जिन 15 दलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें अपना राज फ्रंट झज्जर, हरियाणा स्वतंत्र पार्टी झज्जर, राष्ट्रीय बुजुर्ग शक्ति पार्टी झज्जर, भारत (इंटीग्रेटेड) रक्षक दल गुड़गांव, भारतीय जनहित विकास पार्टी गुड़गांव, गुड़गांव रेजिडेंट पार्टी गुड़गांव, हिन्द समदर्शी पार्टी गुड़गांव, कर्मा पार्टी गुड़गांव, मेरा गांव मेरा देश पार्टी गुड़गांव, नेशनल जनहित कांग्रेस (AB) गुड़गांव, समरस समाज पार्टी गुड़गांव, टोटल विकास पार्टी गुड़गांव, जनता उदय पार्टी फरीदाबाद, बेरोजगार आदमी अधिकार पार्टी फरीदाबाद, राष्ट्रीय आर्य राज सभा रोहतक, सेवा दल रोहतक, लोक परिवर्तन पार्टी (डीसी) पानीपत, हरियाणा जनरक्षक दल सोनीपत, हरियाणा कान्ति दल कुरुक्षेत्र, राष्ट्रीय कर्मयोग पार्टी करनाल और सुशासन पार्टी भिवानी शामिल हैं। यदि ये दल अपना जवाब नहीं देंगे, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।