नवाब खान बने INTUC कांग्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के राष्ट्रीय संयोजक, स्वामीनाथ जायसवाल ने दिल्ली में सौंपा नियुक्ति पत्र

नवाब खान बने INTUC कांग्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के राष्ट्रीय संयोजक, स्वामीनाथ जायसवाल ने दिल्ली में सौंपा नियुक्ति पत्र

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (INTUC) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरियाणा के यमुनानगर निवासी समाजसेवी एवं पत्रकार नवाब खान को संगठन का राष्ट्रीय संयोजक (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि नवाब खान आज़ाद की नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया ही आज मजदूरों और श्रमिक वर्ग की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

स्वामी नाथ जायसवाल ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है। इनके बिना कोई भी उद्योग, व्यापार या कृषि आगे नहीं बढ़ सकता। संगठन का लक्ष्य है मजदूर हित, देश हित और समाज हित। मुझे विश्वास है कि नवाब खान आज़ाद अपनी ईमानदारी और पत्रकारिता के अनुभव से मजदूरों की समस्याओं को सही मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँगे।

नवाब खान बने INTUC कांग्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के राष्ट्रीय संयोजक, स्वामीनाथ जायसवाल ने दिल्ली में सौंपा नियुक्ति पत्र

बता दें कि नवाब खान लंबे समय से पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अवैध खनन, वन विभाग की लापरवाही, किसानों की समस्याएँ, और मजदूर वर्ग की उपेक्षा जैसे मुद्दों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार उजागर किया है।

उनकी नियुक्ति से हरियाणा और विशेष रूप से यमुनानगर जिले में खुशी की लहर है। मजदूर संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन की जड़ें और भी मजबूत होंगी।
अपनी नियुक्ति

पर आज़ाद ने कहा कि

“मैं संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर-संभव प्रयास करूँगा। मजदूरों और श्रमिक वर्ग की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करना ही मेरा संकल्प है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading