Trophy of Hockey World Cup reached Rai sonipat
सत्य खबर, सोनीपत, राम सिंहमार। चंडीगढ़ से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रवाना की गई हॉकी विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी को हॉकी इंडिया के पदाधिकारी और खिलाड़ी खुली जीप में लेकर सोनीपत पहुंचे। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में खिलाड़ियों ने हॉकी ट्रॉफी पर फूल बरसाए और ट्रॉफी को नजदीक से देखा। प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह के साथ विधायक मोहन लाल बडौली, हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक और अन्य पदाधिकारियों ने ट्रॉफी का स्वागत किया।Trophy of Hockey World Cup reached Rai sonipat
पूरी खबर को तस्वीरों के साथ देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
वहीं खेलमंत्री ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इससे और कुछ हो ना हो, लेकिन जो लोग बैड से नहीं उठते थे, वो अब फिट जरूर हो जाएंगे….उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी यात्रा प्रदेश और देश के खिलाड़ियों में जोश भर रही है। इससे जूनियर खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
Also check these links:
पब्लिक टॉयलेट यूज कर नहीं दिए पैसे, केयरटेकर ने कर डाला मर्डर… जानिए कहां का है मामला
HTET रिजल्ट में 2 दिन की देरी, रिजल्ट से पहले परीक्षार्थियों को करना होगा ये काम पढ़िए पूरी खबर
बता दें कि खेलमंत्री संदीप सिंह ने एक बार फिर कहा कि राई में जल्द ही खेल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए पिछले सत्र में प्रस्ताव पास हो चुका था और अब कागजी कार्रवाई अंतिम दौर में चल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि सोनीपत में 3 एस्ट्रोट्रफ हॉकी मैदान स्थित हैं, अब चौथे की तैयारी चल रही है, जिसके लिए जल्द ही टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तो वहीं अब ये ट्रॉफी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। Trophy of Hockey World Cup reached Rai sonipat
Recycling aluminium material handling Aluminium recycling transport solutions Metal separation services