सत्य खबर,हिसार। Haryana: Youth murdered over hookah
हिसार जिले के उकलाना मंडी में करीब 16 वर्षीय लड़के की छुरी मारकर हत्या दी। घटना देर रात 3 बजे की है। उस दौरान मृतक लड़के के घर माता का जागरण हो रहा था। जागरण में आए रिश्तेदारों के लड़के से मृतक का झगड़ा हो गया था। उसी झगड़े में उस पर हमला किया गया।
परिजनों ने घायल को उकलाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर उकलाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया।
मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घर में रात 8 बजे माता का जागरण शुरू हुआ था। पूरा परिवार जागरण में मौजूद था। इस दौरान जागरण में शामिल होने के लिए तलवंडी राणा से रिश्तेदारों को बुलाया था। जागरण के दौरान रात करीब 3 बजे उसका भतीजा हुक्का भरने के लिए धर्मशाला के पास गया तो जागरण में आए रिश्तेदारों के लड़कों के साथ उसका झगड़ा हो गया।
also read:
हरियाणा : कोरोना के एक महिला की मौत, इन जिलों को बनाया गया हॉटस्पॉट
हरियाणा : यह कैसा प्यार प्रेमिका को विदेश से बुला कर मार डाला, 9 महीने बाद ऐसे खुला राज
उस दौरान तो बीच-बचाव करते हुए झगड़े को शांत करवा दिया। इसके बाद उसका भतीजा जागरण में आकर बैठ गया। कुछ देर बाद झगड़ा करने वाले रिश्तेदार का लड़का फिर आए और उसके भतीजे से झगड़ा करने लगे।
इस दौरान रिश्तेदार के लड़के ने उसके भतीजे पर छुरी से वार कर दिए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उसके भतीजे के पेट से खून निकलने लगा। जिसके बाद जागरण में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना उकलाना पुलिस को दी। Haryana: Youth murdered over hookah
Copper scrap alloying Copper scrap audits Scrap metal recovery optimization
Copper cable scrap logistics, Scrap metal recycle, Copper scrap yard prices