सत्य खबर, पानीपत
मिस्त्री के भेष में गलियों में घूम रहे 2 बदमाश सेक्टर 11 के बाद अब सतकरतार कॉलोनी में अलमारी की चाबी बनाने के बहाने 3 तोले सोने के गहने और 20 हजार रुपए चुराकर ले गए। दोनों ने रिटायर्ट टीचर और उसकी बहू को चाबी गर्म करने, तेल गर्म करने और पानी लाने जैसे बहाने में उलझाकर रखा।
लॉक के अंदर वे चाबी फंसा गए, इसलिए दो दिन तक लॉक नहीं खुला। जब दूसरे मिस्त्री को बुलाकर अलमारी खुलवाई तब चोरी का पता चला। दोनों वारदातों को एक ही गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया। उनकी फुटेज भी मिली हैं। आठ मरला चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिय है।
सतकरतार कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी अमित कुमार पुत्र प्रेमसिंह एडवोकेट हैं। अमित ने बताया कि उसकी मां कृष्णा रिटायर्ड टीचर हैं। 4 नवंबर सुबह 11 बजे वह मां और भाभी सीमा के साथ घर पर था। तभी सरदार जैसी वेशभूषा में दो युवक गली में लॉक ठीक कराने की आवाज लगा रहे थे। मां ने अलमारी का लॉक ठीक कराने के लिए बोला तो उसने हां कर दी। तब मां ने दोनों युवकों काे घर के अंदर बुला लिया। तभी फोन आने पर अमित घर से बाहर निकल गया।
https://youtu.be/bydJYH_2iao
अलमारी का मैन लॉक खराब था, जबकि लॉकर का लॉक लगा था। उसमें गहने और कैश रखा था। मां अलमारी के सामने कमरे में बैठी थी। तब एक बदमाश मां के सामने खड़ा हो गया, दूसरा भाभी को कभी चाबी गर्म करने, गर्म तेल लाना या फिर पानी लाने जैसे बहानों में उलझाए रहा। इस बीच बदमाशों ने चाबी बनाकर लॉकर खोला। उसमें से ढाई तोले की सोने की चेन, एक अंगूठी, 3 चांदी की अंगूठी और 20 हजार रुपए कैश चुरा लिया।
जाते समय बोले कि अभी लॉक में गर्म तेल लगाया है, दो घंटे बाद लॉक खोल लेना। फिर लॉक नहीं खुला। दूसरे दिन भी लॉक नहीं खुला। रुपए की जरूरत होने पर 6 नवंबर की शाम को परिजन आठ मरला चौक से दूसरे मिस्त्री को घर ले गए। तब लॉक के अंदर चाबी फंसी मिली। अलमारी खुली तो लॉकर खुला था और उसमें रखे गहने व कैश गायब था।
Scrap aluminum analysis Aluminium scrap punching Metal waste reclaimer
официальная медицинская клиника профилактики и диагностики в Москве где сделать справку медицинскую от врача купить справку о состоянии здоровья
batmanapollo.ru