martyr Arvind Sangwan 8 year son lit the fire
सत्य खबर, चरखी दादरी, प्रदीप साहू। चरखी दादरी के झोझू गांव निवासी शहीद अरविन्द सांगवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी…बीते 23 दिसंबर को सिक्किम में हुए एक सडक़ हादसे में अरविंद शहीद हो गए थे। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘वन्दे मातरम’, शहीद अरविंद अमर रहे और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंज उठा। हर किसी की आंख नम थी, तो देश के लिए जान कुर्बान करने का गर्व भी। जिले की सीमा से शहीद के पैतृक गांव झोझू कलां तक करीब 10 किलोमीटर की यात्रा में जन समूह ने जगह-जगह पर सडक़ के दोनों ओर खड़े होकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। शहीद के बेटे ध्रूव ने शहीद जवान को नम आंखों से मुखाग्नि दी। और आंखों में आंसू लिए कहा कि मुझे गर्व है कि पिता जी देश के लिए शहीद हुए हैं। वो भी बड़ा होकर फौजी बनेगा और देश सेवा करेगा।martyr Arvind Sangwan 8 year son lit the fire
Also check this news links:
जानिए नए साल में कितने हैं ग्रहण और कब
अंबाला में AAP नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, कबूतरबाजी मामले में पुलिस ने किया है गिरफ्तार
एक्टर्स तुनीषा शर्मा की मौत के मामले में परिवार का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा
दोस्ती में 12 साल का बच्चा बना हत्यारा,जानिए कैसे
वहीं सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अरविंद सांगवान ने देश के लिए शहादत दी है जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। केंद्र सरकार द्वारा शहीद अरविंद सांगवान को मिलने वाले सहायता दिलवाएंगे।
शहीद के पिता राजेंद्र सिंह साधारण किसान हैं और उसका छोटा बेटा यूपी पुलिस और शहीद की पत्नी पिंकी देवी हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। पिता के मुताबिक उनके बेटे ने आज उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। शहीद की अंतिम यात्रा में सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी समेत अनेक राजनीतिक और सामाजिक संगठन मौजूद रहे। बता दें कि शहीद अरविदं गत 23 दिसंबर को सिक्किम में हुए एक सडक़ हादसे में शहीद हो गए थे। राजपूत राइफल में तैनात रहे शहीद अरविंद का उनकी पार्थिव देह आर्मी द्वारा दिल्ली से गांव झोझू कलां में लाया गया। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। martyr Arvind Sangwan 8 year son lit the fire
Scrap aluminium emission reduction Aluminium reprocessing plant Metal waste recovery services