sword of arrest hangs on Bhojpuri actress
सत्य खबर, मुंबई । मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चिपका दिया। नोटिस में उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अगर वह हाजिर नहीं होती हैं, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। पोस्टर वैशाली पुलिस ने चिपकाया है। यह मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं और वहां फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।sword of arrest hangs on Bhojpuri actress
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह को प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
Also check these news links:
11 नवंबर का राशिफल: इन राशि वालों को होगी आर्थिक परेशानी
फिल्म के जरिए हरियाणवी कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा
मतदान से 2 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, वोट मांग कर लौट रहा था घर
हरिद्वार के निर्मल अखाड़े में हुआ जमकर हंगामा,जानिए क्यों
बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है।
अरेस्ट होंगी अक्षरा सिंह?
इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा यह नोटिस पिछले महीने की 25 तारीख को चस्पा किया गया था। वे जिस समय घटना हुई थी, उस समय लालगंज में ही एसआई के पद पर पदास्थापित थे। घटना के दौरान वे केस के आईओ थे। अभी भी वही केस के आईओ हैं।sword of arrest hangs on Bhojpuri actress
बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह अगर कोर्ट में हाजिर नहीं होती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी या कुर्की हो सकती है। अक्षरा सिंह अभी मुंबई में हैं, जरूरत पड़ी तो एक टीम वहां भेजी जाएगी। फिलहाल अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
Global Copper scrap market Copper scrap purchasing tactics Metal waste inspection services
Recycling facilities for Copper cable scrap, Scrap metal reprocessing facilities, Scrap Copper industry