ताजा समाचार

हरियाणा में एक फिर से पलटी मारने जा रहा है मौसम, जानिए कब से कैसा रहेगा

सत्य खबर ,चंडीगढ़ ।
हरियाणा में 13 मार्च को एक बार फिर से कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल संडे से ही प्रदेश में मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। फिलहाल रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। फिलहाल रात का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे चल रहा है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने शनिवार शाम को बताया कि हरियाणा राज्य में 10 से 12 मार्च के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे व हवाएं भी चलेगी।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

13 को मौसम खराब
डा. खीचड़ ने बताया कि इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होगी। दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च को हरियाणा में बादलवाई के साथ कहीं कहीं गरज चमक व हवाएं के साथ उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसके बाद मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है।

शुक्रवार रात को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में फिलहाल रात का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे चल रहा है। ये दो तीन दिनों में सामान्य हालात में आने की संभावना है। बीती रात को बालसमंद व करनाल में सबसे कम तापतान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इने के बाद 8.3 डिग्री तापमान के साथ महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही। 12.5 डिग्री तापमान के साथ रोहतक की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Back to top button