Ram rahim out from the jail
सत्य खबर, चंडीगढ़ । हरियाणा की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। शनिवार की सुबह 6:55 पर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया। यहां से सीधा बागपत के लिए रवाना हो गया। पैरोल की अवधि के दौरान वह बागपत में रहेगा।Ram rahim out from the jail
हरियाणा की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई है। यह कदम आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले, डेरा प्रमुख को जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था। गुरमीत राम रहीम डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के दोष में 20 साल कारावास की सजा भुगत रहा है।
Also checkout these news:
फिर पैरोल पर बाहर आया राम रहीम,जानिए कहां रहेगा
15 अक्टूबर का राशिफल : इन राशि वालों पर होगी महालक्ष्मी की कृपा
उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। गुरमीत राम रहीम को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2019 में करीब 16 साल पूर्व एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया था। Ram rahim out from the jail
Aluminium alloy segregation Scrap aluminium documentation Efficient metal waste handling
Industrial metal recovery Ferrous material emissions control Iron reprocessing center
Ferrous scrap salvage yard, Iron scrap exchange, Metal waste reduction