हरियाणा

Haryana: हरियाणा के इन 11 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट हुआ जारी

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला और यमुनानगर में रेड अलर्ट है, जबकि हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।

Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म
Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म

आज सुबह 5 बजे सोनीपत में तेज बारिश हुई, जिसमें बादल गरजे और बिजली चमकी। इसके बाद पलवल, फरीदाबाद और झज्जर में भी बारिश का दौर जारी है। साथ ही, सिरसा के नाथूसरी चोपटा में हल्की धुंध भी देखी गई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और महेन्द्रगढ़ में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में भी तेज बारिश हुई।

Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी
Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी

Back to top button