हरियाणा

लोकसभा सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार मोहनलाल बड़ौली की जिंदगी की वह बातें जो आप नही जानते

सत्य खबर,सोनीपत । 

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के प्रत्याशी है मोहन लाल बड़ोली, ये हरियाणा विधानसभा में राई हल्के से निर्वाचित विधायक है। भाजपा संगठन में हरियाणा प्रदेश के महामंत्री भी है। इनके कर्मठ, मेहनती, और सरल स्वभाव की ज़िला में और प्रदेश में पहचान है। इनके संगठनात्मक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए, इस बार इन्हें सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

व्यक्तिगत जीवन:

मोहन लाल बड़ोली का जन्म 15 अक्तूबर 1961 को सोनीपत जिले के बड़ोली गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। राजनीति में आने से पहले मोहन लाल की बहालगढ़ चौक मार्केट पर एक कपड़े की दुकान थी। अपने युवा जीवन में हरियाणा में पहलवानी किया करते थे। उनके पिता स्व श्री कली राम कौशिक जी एक कवि थे और प्रसिद्ध कवि पंडित लख्मीचंद की रागनियो के शोकीन थे। वर्ष 1983 में मोहन लाल की शादी गीता अत्री से हुई। इनके 4 बच्चे है, जिनमे 2 बेटियाँ और 2 बेटे है।

Weather Update
Weather Update: देश भर में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले

राजिनीतिक जीवन:

मोहन लाल बड़ोली की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1987 में राई मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा के पद से शुरू हुई। इसके बाद राई मंडल के महामंत्री बनकर भाजपा में 1991 से 1993 तक कार्य किया। इसके बाद ये अपने जीवन में मंडल अध्यक्ष, ज़िला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, बने। अपना पहला चुनाव इन्होंने 1999 में लड़ा और भाजपा के सिम्बल पर जीतने वाले सोनीपत के पहले ज़िला परिषद मेम्बर बने।

भाजपा में प्रवासी कार्यकर्ता के नाते इन्होंने अपने जीवन में देश के कई महतवपूर्ण चुनाव में भागीदारी निभाई है। इन्हें प्रवासी कार्यकर्ता के नाते पहली बार युवा उम्र के जम्मू -कश्मीर लोकसभा चुनाव में जम्मू और विधानसभा चुनाव में नगरोटा में कार्य करने का मौक़ा मिला। राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, और उत्तर प्रदेश में कई बार चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता व प्रभारी के नाते राजनीतिक कार्य करने का मौक़ा भारतीय जनता पार्टी ने दिया।

इन्होंने पार्टी की विभिन्न इकाइयों में काम किया और पंचायत प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक रहे। ज़िला सहयोग निधि संयोजक, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य, सोनीपत कार्यालय निर्माण समिति में संयोजक का दायित्व वहन किया। किसान मोर्चे में प्रदेश महामंत्री के नाते 3 वर्ष तक कार्य किया, इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इनके साथ प्रदेश महामंत्री के पद पर ही साथ ही थे। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी किसान मोर्चा में सदस्य बनकर काम किया।

हरियाणा के 27 हजार घरों में होगा अंधेरा! बिजली विभाग की होगी बड़ी कार्रवाई
Electricity bill : हरियाणा के 27 हजार घरों में होगा अंधेरा! बिजली विभाग की होगी बड़ी कार्रवाई

2019 में मोहन लाल बड़ोली ने राई विधानसभा से चुनाव लड़ा और पहली बार भारतीय जनता पार्टी को इस विधानसभा से जीत अर्पित हुई । इस जीत के मायने भाजपा के लिए बड़े थे क्यूँकि भाजपा ने पहली बार राई हल्के से जीत हासिल की थी, साथ ही साथ राई हल्के के इतिहास में सबसे ज़्यादा वोट हासिल करने वाले विधायक मोहन लाल बड़ोली बने।

संगठन में अनेक दायित्व निभाने की वजह से पार्टी ने संगठन का काम करने के लिए ज़िला अध्यक्ष बनाया। वर्ष 2021 में मोहन लाल बड़ोली को भाजपा के प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी मिली और इन्हें ओम् प्रकाश धनकर और नायब सिंह सैनी जेसे संगठनकर्ता के साथ काम करने का मौक़ा मिला। इन्हें 2020 में हरियाणा के सभी भाजपा कार्यालयों का प्रभारी भी बनाया गया। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका मोहन लाल बड़ोली को मिली

राष्ट्रीय स्वयमसेवक संघ में 1985 में प्रवेश हुआ और युवा अवस्था में संघ कार्यों में समर्पित भाव से भाग लिया। धर्म जागरण, विश्व गौ ग्राम मंगल यात्रा और विवेकानंद सार्धसती जेसे कार्याओ में मोहन लाल बड़ोली ने सोनीपत और रोहतक विभाग के दायित्वों का निर्वहन किया। इनकी जीवन शैली पर संघ का काफ़ी प्रभाव है। मोहन लाल बड़ोली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिक्षण के अनुसार द्वितीय वर्ष शिक्षित है।

Back to top button