ताजा समाचारवायरल

ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, इसके आगे फीका है ‘पुष्पाराज’ का लाल चंदन वाला पेड़

चंदन को ही दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी माना जाता है। इसकी कीमत प्रति किलो 7 हजार से 8 हजार रुपये तक होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी पुष्पाराज के लाल चंदन की लकड़ी नहीं बल्कि अफ्रीकन ब्लैक वुड (African Blackwood) नाम की लकड़ी है।

चंदन को ही दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी माना जाता है। इसकी कीमत प्रति किलो 7 हजार से 8 हजार रुपये तक होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी पुष्पाराज के लाल चंदन की लकड़ी नहीं बल्कि अफ्रीकन ब्लैक वुड (African Blackwood) नाम की लकड़ी है। चंदन की तुलना में यह लकड़ी 100 गुना ज्यादा महंगी। अफ्रीकन ब्लैक वुड (African Blackwood) की कीमत प्रति किलो 7 से 8 लाख रुपये तक होती है, जो दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी है।

अफ्रीकन ब्लैक वुड (African Black Wood)
यह लकड़ी मुख्य रूप से सिर्फ 26 देशों में पाई जाती है। यह लकड़ी अफ्रिका के मध्य और दक्षिणी भागों में पाी जाती है।

लंबा समय लगता है तैयार होने में- अफ्रीकन ब्लैक वुड के पेड़ की लंबाई 20 से 40 फीट और गुणवत्ता प्राप्त करने में लगभग 60 साल का समय लगता है।

घटती संख्या, बढ़ती कीमत: इस पेड़ की स्पलाई कम और बढ़ती मांग की वजह से इसकी कीमतें आसमान छू रही है।

Neeraj Chopra: पेरिस में सिल्वर के बाद अब टोक्यो में गोल्ड की तलाश, तैयार हैं नीरज!
Neeraj Chopra: पेरिस में सिल्वर के बाद अब टोक्यो में गोल्ड की तलाश, तैयार हैं नीरज!

इस लकड़ी का उपयोग और महत्व
अफ्रीकन ब्लैक वुड का इस्तेमाल कई विशेष कार्यों में किया जाता है।

संगीत वाद्ययंत्र:
इस लकड़ी से शहनाई, बांसुरी और अन्य संगीत वाद्ययंत्र बनाए जाते हैं।
इस लकड़ी से बने वाद्ययंत्र उच्च गुणवत्ता और मधुर ध्वनि के लिए प्रसिद्ध हैं।

फर्नीचर:
इस लकड़ी से बने फर्नीचर न केवल मजबूत होते हैं, बल्कि बेहद आकर्षक भी दिखते हैं।
इसे घर की सजावट में अमीर वर्ग द्वारा बड़े चाव से इस्तेमाल किया जाता है।
सुरक्षा के लिए तैनात हथियारबंद जवान

अफ्रीकन ब्लैक वुड के बढ़ते दाम ने इसकी तस्करी को बढ़ावा दिया है।

Indian Premier League And Pakistan Super League: IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद का धमाल क्या दोनों लीगों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे
Indian Premier League And Pakistan Super League: IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद का धमाल क्या दोनों लीगों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे

तस्करी की चुनौती: इस लकड़ी की अद्वितीयता और दुर्लभता ने इसे अवैध व्यापार का प्रमुख केंद्र बना दिया है।

पेड़ों की सुरक्षा: कई देशों में इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है।

1 किलो की कीमत में आ जाएगा कई तोला सोना
अफ्रीकन ब्लैक वुड की कीमत इतनी ज्यादा है कि 1 किलो लकड़ी में आप कई तोला सोना खरीद सकते हैं। यह लकड़ी न सिर्फ दुनिया की सबसे महंगी है, बल्कि इसकी दुर्लभता इस और ज्यादा कीमती बनाती है।

Back to top button