सत्य खबर, कुरुक्षेत्र ।Three Kanvars shed while trying to save child in Haryana.
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में उतरे 3 कांवड़िये पानी के तेज बहाव में बह गए। गोताखोर की टीम उनकी तलाश में जुटी है, मगर उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। तीनों शाहाबाद के गांव सुलखनी के रहने वाले हैं।
सुलखनी गांव के 15 युवक कांवड़ लेकर मारकंडा मंदिर में आकर रुके हुए हैं। करीब साढ़़े 3 बजे नदी में एक बच्चा बह रहा था, जिसे बहता देख उसे बचाने के लिए 6 कांवडिये नदी में उतर गए। इसमें 3 तो बाहर आ गए, मगर तीन युवक गैरी (24), रमन (22) और अजीत नदी के तेज बहाव में बह गए।
वहीं शनिवार और रविवार को उत्तर हरियाणा और दक्षिण हरियाणा में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने 17 जुलाई से फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है
वहीं, राज्य के अभी भी 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। इन जिलों में 854 गांवों में अभी पानी खड़ा हुआ है।
घग्गर की वजह से फतेहाबाद में हालात बिगड़े हुए हैं। यहां रतिया, टोहाना और जाखल ब्लॉक के स्कूलों में 23 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ रतिया शहर के पास घग्गर नदी के ऊपर बने पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
वहीं सिरसा में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसकी वजह है कि घग्गर में 27500 क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। 12 घंटे में नदी में 7 हजार क्यूसेक पानी बढ़ चुका है। यहां पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
Also Read:मकानों, दुकानों व कारोबार को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार- कांग्रेस