सत्यखबर, चंडीगढ़। Tiranga Yatra to be held in Jind on June 8
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने बुधवार को चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने आमजन को तिरंगा यात्रा का न्योता दिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 8 जून को हरियाणा के लाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जींद की धरती पर तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद में जयंती देवी के मंदिर को जीत का मंदिर माना जाता है। पांडवों ने भी वहां पर पूजा की और भगवान परशुराम ने भी वहां तप किया। जींद में पांडु पिंडारा है जहां पिंड दान किया जाता है। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, अपराध और नशे का पिंडदान करेगी। प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। किसानों को समय पर मुआवजा और महिलाओं को सम्मान अधिकार दिए जाएंगे।
also read: हरियाणा में किसानों के धरने से जुड़े हर अपडेट पढ़िए
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि संसद में एमएसपी की गांरटी का कानून लेकर आएंगे। लेकिन आज तक उस पर कोई बात नहीं की। खट्टर सरकार ने कुरूक्षेत्र जिले में एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर क्रूरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जात-पात और धर्म की राजनीति को खत्म करेगी। गठबंधन नहीं ये ठगबंधन सरकार है, इस ठगबंधन सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने प्रदेश में जो भ्रष्टचार का दीमक फैलाया था इस ठंगबंधन सरकार ने उसको खाद पानी देने का काम किया है। अनेकों नेताओं ने राजनीति की शुरूआत जींद से की, परंतु जींद का विकास किसी ने नहीं किया। आम आदमी पार्टी जींद और हरियाणा का विकास पूरी लगन से करेगी।
also read: गर्मी में ग्रामीणों के हाथ लगी बीयर वो भी बिना गिनती की
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा का संकल्प पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा था कि 14 लाख किसान जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, उनको हर महीने 3000 रूपये पेंशन दी जाएगी। पेंशन का तो पता नहीं लेकिन किसानों को लाठियां रोज मिल रही हैं। खट्टर सरकार किसानों के साथ जो व्यवहार कर रही है, ये व्यवहार उनके ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि 8 जून को जींद की तिरंगा यात्रा से इंकलाब शुरू होगा।
also read: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मचा बवाल ,जानिए वजह
अनुराग ढांडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह है और इसका रिजल्ट उचाना हल्के में देखने को मिल भी रहा है। उचाना सीट से भाजपा और जजपा में लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना सीट छोड़कर भाग जाएंगे या बुरी तरह से हारेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा सीएम के पूर्व ओएसडी नीरज दफ्तुअर के खुलासे के बाद कई लोगों ने मुझे कहा आपने बड़े आदमी को छेड़ दिया है, इसके परिणाम भुगतने होंगे। आम आदमी पार्टी परिणाम भुगतने को तैयार है। आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा के बाद नीरज दफ्तुआर के लेकर और बड़े खुलासे करेगी।
प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि तिरंगा यात्रा से प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा किसानों पर लाठीचार्ज करवाने का काम किया है। जो भी वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरता है। पहलवान हो, कर्मचारी हो या किसान हो खट्टर सरकार ने लाठीचार्ज करवाकर उनके हकों को कुचलने का काम किया है। खट्टर सरकार संविधान के कुचलने का काम कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि जब भी भाजपा सरकार आई, इन्होंने सबसे पहला आघात कृषि और किसानों पर किया है। भाजपा ने एक अध्यादेश लाकर काले कानून लागू करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि किसान हरियाणा की रीढ़ की हड्डी है, जिसे भाजपा सरकार लाठियों के दम पर तोड़ने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी किसान की हर मांग का समर्थन करती है और किसानों के साथ खड़ी है। जींद की जनता अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए तैयार है।
इस मौके पर प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी योगेश्वर शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठी, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष करणवीर लॉट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदर्शिनी सिंह, जिला अध्यक्ष यूथ आर्य सिंह, जिला उपप्रधान मनवीर राणा, नरेश मग्गू मुख्य रूप से मौजूद रहे। Tiranga Yatra to be held in Jind on June 8