सत्य खबर, मुंबई
एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी उर्मिला मातोंडकर तकरीबन 20 महीने बाद आज अपनी दूसरी राजनीतिक पारी शिवसेना के साथ शुरू करने जा रही हैं। आज दोपहर 1 बजे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने कहा कि राज्यपाल के कोटे से विधानपरिषद में नामांकन के लिए मातोंडकर का नाम शिवसेना द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेज दिया गया है।
मुंबई नार्थ से मिली थी हार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यानी 27 मार्च 2019 को कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला ने मुंबई नार्थ सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद एक्ट्रेस यह चुनाव हार गईं। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए 10 सितंबर 2019 को पार्टी छोड़ दी थी। इसके एक साल दो महीने बाद अब एक्ट्रेस फिर से अपनी राजनीतिक पारी शिवसेना के साथ शुरू कर रही हैं।
Aluminium recycling best management practices Aluminium scrap downcycling Metal scrap export regulations
Metal waste management solutions Ferrous metal industry studies Iron waste sorting
Ferrous material recycling growth, Iron scrap, Scrap metal repurposing services