आज ये तीन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

सत्य खबर/ नई दिल्ली:
आज शनिवार 9 दिसंबर को चंद्रमा का संचार चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र में होने जा रहा है और इस नक्षत्र पर संचार करते हुए चंद्रमा आज तुला राशि में शुक्र के साथ गोचर करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र और चंद्रमा के तुला राशि में गोचर करने को बहुत ही शुभ और उत्तम माना गया है। इस शुभ योग के साथ ही आज मंगल का भी नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है और मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र में आ रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन चंद्रमा की कर्क और शुक्र की तुला राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा। जानें आपके लिए आज शनिवार का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि
मेष राशि के सितारे बताते हैं आज आप अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। आपकी राशि से सप्तम चल रहे चंद्रमा आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। यदि परिवार के सदस्यों के बीच आपका कोई विवाद था, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके लिए सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान और निराश हो सकता हैं। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहेगी, प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। बिजनस में कमाई अच्छी होगी।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के लिए जातकों के लिए प्रतिष्ठा बढाने वाला रहेगा। लेकिन शत्रुओं और विरोधियों को हल्के में लेने की गलती न करें। आपको आज बिजनस और करियर में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। घूमने या मित्रों संबंधियों से मिलने का प्लान बन सकता है। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर कोई समस्या हो तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। सत्ता पक्ष के गठजोड़ से भी आज आपको फायदा होता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ किसी पूजा या मंदिर आदि में जा सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के लिए मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर बीते कुछ समय से आपका अपने वरिष्ठों से कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी सुलझ जाएगा और आपका काम में मन लगेगा। आज आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आपके मजाकिया मूड किसी को मानसिक तकलीफ न हो इस बात का भी आप ध्यान रखें। विद्यार्थियों को आज कुछ प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अगर आप आज अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसे किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी समारोह में शामिल हो सकते हैं। बिजनस और कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना सफल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य के काम भी आज आपके हाथों पूरा हो सकता है। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन प्रगति दायक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। लेकिन आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, अपनी बुद्धि और अनुभव से बडे़ फैसले लें। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम रहेगा और परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं आपको परेशान करेंगी लेकिन जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आपका मनोबल बढ़ेगा और स्थिति को संतुलित रख पाएंगे। आपको आज किसी की मदद के लिए आगे आना होगा।
कन्या राशि
आज सितारे बताते हैं कि कन्या राशि के जातकों को करियर में आगे बढने का अवसर प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी या रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आपको घर में अपने परिवार वालों के सामने अपनी बात रखने में झिझकने की जरूरत नहीं है, अगर आपके मन में कुछ उलझन है तो परिवार के बात करें आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा और आपकी दुविधा का अंत होगा। सायंकाल के समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग ले सकते हैं। लेकिन आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
तुला राशि
तुला राशि के सितारे कहते हैं कि यदि बीते कुछ दिनों से कारोबार में लेन-देन को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो आज वह समस्या दूर हो जाएगी और आपका कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का खूब लाभ भी मिेलेगा। घर परिवार में आज कोई पार्टी उत्सव का आयोजन हो सकता है। वैसे आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। लेकिन आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। शरीर में थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मंगल की वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। अगर आज आप अपने बिजनस या जरूरतों के लिए किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि आपको वह पैसा वापस पाने में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज कुछ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अगर किसी की शादी की बात चली है तो आज बात पक्की हो सकती है या कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। अगर आप अपने व्यापार में किसी साझेदारी की योजना बनाने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि उसके लिए समय ठीक नहीं है।
धनु राशि
धनु राशि में गोचर कर रहा बुध आज आपके राशि स्वामी बृहस्पति के साथ नौवीं और पांचवीं युति बना रहा है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में फायदेमंद रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रगति देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे, लेकिन किसी न किसी कारण से ऐसा नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी खर्च करेंगे। आज शाम को किसी परिचित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं तो आज अपने समय का भरपूर उपयोग करें।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में साझेदारों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी भी विवाद और लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा, अन्यथा मानसिक कष्ट हो सकता है। शाम से पहले आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिस पर आपका कुछ पैसा भी खर्च होगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपके ख़र्चे थोड़े बढ़ेंगे, स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर भी आपको पैसा ख़र्च करना पड़ेगा।कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों के प्रभाव और वैभव में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आज किसी शत्रु के कारण आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आज किए गए प्रयासों से आपको लाभ होगा। अगर आप नौकरी पर जा रहे हैं तो आज अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आगे आना होगा, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका शाम का समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में बीतेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए सलाह यह है कि अगर आज आप किसी से आर्थिक लेन-देन करें तो अपने जीवनसाथी से सलाह जरूर लें, खासकर रिश्तों में लेन-देन करते समय इस बात का ध्यान रखें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आज आपको अपने सामान का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका सामान खोने या चोरी होने का डर रहेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज आप धार्मिक कार्यों में भी भागीदार बन सकते हैं। हालाँकि आज आपके ख़र्चे बढ़ेंगे, अचानक ख़र्च होने की भी संभावना बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें।