ताजा समाचारज्योतिष

Aaj ka Rashifal 9 March 2025: आज इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 9 March 2025: आज 9 मार्च का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को पारिवारिक जीवन सुख मिलेगा। वहीं वृषभ राशि वालों को धन मामलों में लाभ हो सकता है। जानिए आज मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

 

Aaj ka Rashifal, 9 March 2025: आज 9 मार्च का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को पारिवारिक जीवन सुख मिलेगा। वहीं वृषभ राशि वालों को धन मामलों में लाभ हो सकता है। जानिए आज मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

मेष राशि, आज का राशिफल
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी को लेकर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही दोस्तों के साथ आज मौज मस्ती करेंगे। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी।

वृष राशि, आज का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन धन संबंधित मामलो में लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को आज सफलता मिलेगी। आज धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। काम में आ रही बाधा भी दूर होगी।

मिथुन राशि, आज का राशिफल
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सुख शांति भरा रहने वाला है। आज किी दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दान पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

कर्क राशि, आज का राशिफल
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी न करें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी सहयोगी से कोई बात कहने का मौका मिलेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।

Punjab News: इमरजेंसी स्थितियों के लिए चंडीगढ़ ने की खास तैयारियाँ! चंडीगढ़ में होगी मॉक ड्रिल
Haryana News: इमरजेंसी स्थितियों के लिए चंडीगढ़ ने की खास तैयारियाँ! चंडीगढ़ में होगी मॉक ड्रिल

सिंह राशि, आज का राशिफल
आज सिंह राशि वालों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आज आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे। आज बेरोजगारों को नौकरी का अच्छा अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि, आज का राशिफल

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आप पर कृपा बनी रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी और कोई इंवेस्टमेंट आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि, आज का राशिफल
तुला राशि के जातक आज के दिन बिजी रहेंगे। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। परिवार में किसी सदस्य का विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक राशि, आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को आज बिजनेस में लाभ मिल सकता है। हेल्थ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी. आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।

धनु राशि, आज का राशिफल
धनु राशि के जातकों को कल बुद्धि व विवेक से काम लेकर ही निर्णय लेने के लिए रहेगा. आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. आपके विरोधी कार्य क्षेत्र में आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है. आप अपने किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. संतान को किसी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी.

Punjab News: पंजाब में युद्ध जैसी स्थिति के लिए मॉक ड्रिल! नागरिकों को सायरन से दी जाएगी चेतावनी
Punjab News: पंजाब में युद्ध जैसी स्थिति के लिए मॉक ड्रिल! नागरिकों को सायरन से दी जाएगी चेतावनी

मकर राशि, आज का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायक रहने वाला है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कुंभ राशि, आज का राशिफल
आज कुंभ राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया दिन रहने वाला है। आज के दिन काम का दबाव कम होगा। आपको टेंशन से छुटकारा मिलेगा। सेहत में चल रही समस्याओं को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

मीन राशि, आज का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आज लाइफपार्टनर से चल रही अनबन दूर होगी और आपकी इनकम बढ़ेगी।

Back to top button