ताजा समाचार

लारेंस बिश्नोई गैंग के हरियाणा के दो शूटर गिरफ्तार,पूर्व विधायक के घर पर चलाई थी गोलियां

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

बड़े शराब कारोबारी और पंजाब में अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के दिल्ली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम आकाश और अखिल हैं। ये दोनों ही हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले हैं। इन दोनों ने 3 दिसंबर को दीप मल्होत्रा की कोठी पर गोलियां चलाई थीं। दिल्ली पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, दोनों की पहचान CCTV फुटेज के आधार पर की गई। दोनों ने फायरिंग करने के बाद दीप मल्होत्रा के मोबाइल फोन पर एक वॉइस नोट भी भेजा था। दोनों शूटरों ने मल्होत्रा की कोठी पर 5 गोलियां चलाई थी। पुलिस ने दोनों से वारदात में इस्तेमाल किए गए वेपन बरामद कर लिए। लॉरेंट-गोल्डी बराड़ के लिंक में थे दोनों
दीप मल्होत्रा के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लिंक में थे। उन्हीं के कहने पर दोनों ने कारोबारी के घर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने कारोबारी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। दोनों ने जब फायरिंग की तो रोड पर ट्रैफिक चल रहा था। बावजूद इसके वे फारिंग कर फरार हो गए।

Neeraj Chopra: पेरिस में सिल्वर के बाद अब टोक्यो में गोल्ड की तलाश, तैयार हैं नीरज!
Neeraj Chopra: पेरिस में सिल्वर के बाद अब टोक्यो में गोल्ड की तलाश, तैयार हैं नीरज!

Also Read –  इंदौर : जेंडर बदल युवक ने रचाई शादी, बहन की सहेली को बनाया हमसफर

शाम करीब 6.45 बजे हुई थी वारदात

बीते रविवार शाम करीब 6:45 बजे आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद कर लिए थे। पहले केस अज्ञात पर दर्ज किया गया था, अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को केस में नामजद कर लिया है। कारोबारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दोनों शूटर गोलियां चलाते नजर आ रहे थे, मगर दोनों के वहां पर चेहरे क्लियर नहीं थे। जिसके बाद एरिया के दर्जनों सीसीटीवी खंगाले गए तो एक जगह पर दोनों के चेहरे क्लियर हुए। फरीदकोट से रह चुके विधायक
दीप मल्होत्रा दिल्ली और पंजाब के बड़े शराब कारोबारियों में शामिल हैं। दीप मल्होत्रा 2012 में फरीदकोट से अकाली दल के विधायक रह चुके हैं। उनका पुश्तैनी घर भी फरीदकोट में ही है। हालांकि इसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

Indian Premier League And Pakistan Super League: IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद का धमाल क्या दोनों लीगों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे
Indian Premier League And Pakistan Super League: IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद का धमाल क्या दोनों लीगों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे

सूत्रों के मुताबिक पंजाब में पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के वक्त पौंटी चड्‌ढा का शराब कारोबार पर कब्जा था। इसे तोड़ने के लिए सुखबीर बादल दीप मल्होत्रा को लेकर आए थे। जिसके बाद अकाली दल ने ही उन्हें टिकट भी दी।

Back to top button