सत्य खबर, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अठारहवीं विधानसभा के गठन के लिए 10 फरवरी यानी गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान होगा। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उनमें शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा हैं। पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और कोविड सुरक्षित तरीके से मतदान कराने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत गुरुवार से होगी। कल पहले चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर उम्मीदवारों का भविष्य वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा। नतीजे एक साथ 10 मार्च को आएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 58 में से 53 सीटों पर जीत मिली थी। कृषि कानून विरोधी आंदोलन के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने सपा और रालोद गठबंधन की कड़ी चुनौती है।
यह भी पढ़े:- *5G से हवाई उड़ान के खतरे! महंगे स्पेक्ट्रम का Jio-Airtel किया विरोध, ट्राई ने दी 15 फरवरी की डेडलाइन*
पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मेरठ, आगरा और मथुरा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अलीगढ़ और हापुड़ में जनसमर्थन जुटाया तो सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मेरठ पहुंचे।
Aluminium waste processing Aluminium recycling process innovation Ferrous scrap yard