ताजा समाचारवायरल

Video Viral : बॉडी बिल्डर दुल्हन का वीडियो हो रहा वायरल, लोग बोले- पूरा ससुराल डरा हुआ…

Bodybuilder Bride Video Viral : आज के समय में बॉडी बिल्डिंग में लड़कियां बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। एक ऐसी ही लड़की का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की दुल्हन बनी हुई है।

Bodybuilder Bride Video Viral : आज के समय में बॉडी बिल्डिंग में लड़कियां बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। एक ऐसी ही लड़की का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की दुल्हन बनी हुई है। लेकिन दुल्हन के जोड़े में मसल्स दिखा रही है। लड़की के शरीर को देख कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि इसके ससुराल में डर का माहौल है।

वीडियो में लड़की अपनी बाहों पर तेल लगवाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद जब उसने मसल्स दिखाना शुरु किया तो लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि ये किसी लड़की का शरीर है। इस दौरान लड़की दुल्हन की तरह सजी हुई है और जेवरात पहने हुए है।

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
लड़की के वीडियो पर कुछ लोग कुमेंट कर रहे हैं कि “पूरा ससुराल डरा हुआ है।” अक यूजर ने लिखा जेवर के साथ कुछ मेडल्स भी गले में होने चाहिए। एक अन्य ने लिखा, “सिर्फ ससुराल में ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में डर का माहौल होना चाहिए।”

https://x.com/Zakhmi_shyar_/status/1893314876245782665

‘डरने की नहीं, गर्व की जरूरत’
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ससुराल वालों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि गर्व करने की जरूरत है कि लड़की ने इस तरह की बॉडी बनाई है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button