Kushinagar Accident: कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत,एम्बुलेंस समय पर पहुँचती तो बच जाती जान

Satyakhabarindia

Kushinagar Accident: कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत,एम्बुलेंस समय पर पहुँचती तो बच जाती जान

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया. यह हादसा उस समय हुआ जब एक कुएं पर हल्दी की रस्म हो रही थी. इस दौरान कुएं पर पड़ा स्लेप अचानक टूट गया. इससे कुएं पर खड़ी महिलाएं उसमें गिर पड़ीं. इस घटना में 2 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत हो गई. महिलाओं के कुएं में गिरने के साथ ही वहां हाहाकार मच गया. कुएं में पानी होने के कारण महिलाओं को बचा पाना मुश्किल था. पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस और एम्बुलेंस समय पर पहुँच जाती तो मरने वालो की जान बचाई जा सकती थी.

 

हरियाणा में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नई प्रक्रिया, दावेदारों का भरना होगा तीन पेज का फॉर्म

कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला में बुधवार रात करीब 10 बजे परमेश्वर कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में शादी थी. घटना के समय हल्दी की रस्म हो रही थी. कुछ महिलाएं और लड़कियां कुएं के ऊपर लगे जाल पर बैठकर रस्म अदा कर रही थीं. इस दौरान वह जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुए में जा गिरे. जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में करीब 10 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. मामले की जांच की जा रही है.

Kushinagar Accident: कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत,एम्बुलेंस समय पर पहुँचती तो बच जाती जान

इस घटना में पूजा (19) पुत्री बलवंत यादव, पूजा (20) पुत्री राम बहाली चौरसिया, शशिकला (15) पुत्री मदन चौरसिया, शकुंतला देवी (35)पत्नी भोला चौरसिया, ममता देवी (35) पत्नी रमेश चौरसिया, मीरा (25) पुत्री सुभग विश्वकर्मा, परी (14) पुत्री राजेश चौरसिया, ज्योति (15) पुत्री रामबली चौरसिया, राधिका (16) पुत्री महेश कुशवाहा, सुंदरी (8) पुत्री प्रमोद कुशवाहा, आरती (15) पुत्री इंद्रजीत चौरसिया, 20 साल की पप्पी और 18 साल की मनु की मौत हुई है.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री  ने इस पर शोक जताते हुए इसे हृदयविदारक घटना बताया है. मोदी ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है.”

5 साल में हरियाणा में बेरोजगारी की दर आधे से भी कम, प्रदेश सरकार की नीतियां हुई कारगर

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top