सत्य खबर । चंडीगढ़
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले तीन महीनों में जबरदस्त ठंड पड़ेगी, यानी दिसंबर से फरवरी 2021 तक हरियाणा समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी व इसका असर मध्य भारत तक रहेगा। उत्तर भारत में इन 3 महीनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से बढ़े रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में राजस्थान में सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।
कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में अगले तीन माह में 11 से 15 बार पश्चिमी विक्षोभ आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के समय बर्फबारी का दौर देखने को मिलेगा। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो पहाड़ों की ठंड मैदानों में भी उतर आई है।
हरियाणा के नारनौल में रात का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं जिला हिसार में पारा 5.8 रहा, जो साल 2009 के बाद नवंबर का सबसे कम तापमान है। उधर हिमाचल के शिमला में रात का पारा 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में हरियाणा के नारनौल व हिसार शहर शिमला से करीब दोगुने ठंडे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड और बढ़ सकती है क्योंकि हवा पहाड़ों से मैदानों की ओर चल रही है।
Aluminium recycling business Aluminium recycling carbon footprint Scrap metal reutilization yard