सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 11 और 12 दिसंबर को कई हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान दिन का तापमान और कम होगा। फिलहाल प्रदेश के हिसार में रात का तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 दिसंबर को सुबह कुछ इलाकों में धुंध पड़ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बरसात होगी और विक्षोभ का असर कम होगा तो 13 दिसंबर से फिर धुंध दस्तक दे सकती है। इधर पहाड़ों में ठंड हरियाणा से कम रही। शिमला में रात का तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।
आईएमडी के अनुसार नारनौल में दिन का पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। हिसार में दिन का तापमान 27.5 डिग्री रहा, जबकि फरीदाबाद में पारा 28 डिग्री आंका गया है। 11 और 12 को हल्की बरसात की वजह से दिन के तापमान में कमी आ सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड और जोर पकड़ सकती है। क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। यही नहीं कुछ और पश्चिम विक्षोभ दिसंबर में आने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।
Aluminum punching scrap Aluminium scrap buying Metal recycling industry regulations