सत्य खबर, सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
weather update of haryana
हरियाणा में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है और आज भी 16 जिलों के लिए भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले 9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 764% अधिक है। इससे प्रदेश की 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। करनाल में बीती रात छत गिरने से पति और पत्नी की मौत हो गई।
also read: उद्वव ठाकरे के करीबी के अड्डे पर चल रहा था शराब और शबाब का खेल
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अलगे तीन घंटे में हरियाणा के छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर शामिल हैं। इसके अलावा मध्यम बारिश के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पानीपत और रेवाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
also read: बाउंसर रखकर टमाटर बेचना सब्जी विक्रेता को पड़ा महंगा
भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सिरसा और सोनीपत के जिलों में हल्की बाारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
अमरावती एन्क्लेव के पास नेशनल हाईवे धंसा कौशल्या डैम से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते कौशल्या नदी में जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। इससे कौशल्या नदी उफान पर आ गई है।
weather update of haryana