सत्य खबर, चंडीगढ़।
weather update of haryana
पलवल जिले में भी यमुना का पानी ओवरफ्लो हो गया है। जिससे चांदहट पुलिस थाना डूब गया। वहीं 14 गांवों में पानी घुस गया है। यहां मकान भी पानी में गिर गया। पलवल में 50KM इलाके में पानी फैल गया है। इसे देखते हुए 2 फीडर की बिजली काट दी गई है।
वहीं घग्गर में बांध टूटने से सिरसा व फतेहाबाद में हालात लगातार बिगड़ रहे है। रात को सिरसा में घग्गर नदी का बांध रात 10 बजे मुसाहिबवाला और नेजाडेला खुर्द के पास टूट गया।
फतेहबाद में चांदपुरा के पास घग्घर नदी टूट गई है। रतिया क्षेत्र में कई जगह पानी ओवरफ्लो है, रंगोई नाला भी 2 जगह टूटा है। प्रशासन ने फतेहाबाद के 3 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
also read: 15 July 2023: वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
सिरसा में बांध टूटने पर DC पार्थ गुप्ता और SP उदय सिंह मीणा बाइक पर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए निकले। दोनों के साथ बाइक पर ही सरकारी अमला भी था। उधर, सिरसा-सरदूलगढ़ हाईवे पर बनी पुलियों को बंद करने के विरोध में किसानों ने रोड जाम कर दिया।
इस बीच पानी से हुई तबाही झेल रहे यमुनानगर में सुबह एक बार फिर 5 एमएम बारिश हुई। यमुना के कैचमेंट एरिया में बारिश से हथिनी कुंड बैराज में पानी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है।
weather update of haryana