सत्य खबर, मुंबई।Why has security increased outside Shah Rukh Khan’s Mannat?
बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ के रिलीज से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। इसी बीच शनिवार को शाहरुख के आलीशान आवास मन्नत के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त देखा गया। एक एड की वजह से लोग उनसे काफी नाराज हैं। यहां तक कि ‘मन्नत’ के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसकी वजह से पुलिस को तैनात किया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, एक संगठन ने शाहरुख खान पर ऑनलाइन जुआ को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया था। अनटच इंडिया फाउंडेशन की तरफ से भी विरोध करने के लिए कई लोग उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचने वाले थे, लेकिन तब तक पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ये ऐप्स युवाओं को गुमराह और भ्रष्ट करते हैं और मशहूर हस्तियों को इनकी वकालत नहीं करनी चाहिए।
‘यंग जेनरेशन को गुमराह कर रही है ये ऐप’
ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष ने प्रोटेस्ट न करने देने पर नाराजगी जाहिर की। अध्यक्ष ने कहा कि नई जेनरेशन जंगली रमी गेम खेल रही है। अगर कोई जंगली रमी या फिर बाहर जुआ खेलता है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन बड़े बॉलीवुड स्टार्स ऐसे ऑनलाइन गेम को प्रमोट करते हैं, जो यंग जेनरेशन को गुमराह कर रही है। बॉलीवुड स्टार्स जानते हैं कि ये गलत है, लेकिन उन्हें पैसे मिल रहे हैं, इसलिए वह इसे प्रमोट करते हैं। उन्होंने आगे कहा हम इन सितारों की फिल्में देखकर इन्हें फेमस बनाते हैं और उन पर पैसें खर्च करते हैं। हम इस एड को बंद करने की मांग करते हैं। ये ऐप गैर-कानूनी है। हम इसे गूगल पर भी नहीं ढूंढ सकते हैं, लेकिन ये कुछ प्राइवेट ऐप्स पर अपलोडेड हैं।”
इस दिन सिनेमाघरों में आएगी शाहरुख की जवान
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर खूब डंका बजा हुआ है। फिल्म में शाहरुख के अलावा लीड रोल में नयनतारा और विजय सेतुपति भी धमाल मचाते दिखाई देंगे।