सत्य खबर, हिसार । Wife bites husband’s tongue with 15 stitches हरियाणा के हिसार में एक पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काट ली। पति लहूलुहान हो कर फर्श पर गिर गया। जिसके बाद परिजनों ने घायल पति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पति की जीभ को डाक्टरों ने ऑपरेशन करके जोड़ दिया है।
उसकी जीभ पर करीब 15 टांके लगाने पड़े। यह घटना बीती रात हुई। जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। ससुर की शिकायत पर अब पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
चिल्ला रहा था बेटा, मां गई तो जीभ लटकती देखी
मायाचन्द ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ढाणी गारण गांव का रहने वाला है। उसके बेटे कर्मचंद की शादी करीब 10 साल पहले टोहाना के पास गांव की लड़की सरस्वती से हुई है। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। उसके दो बच्चे है। रात को बेटा व उसकी पत्नी दोनों चौबारे में सोने के लिए गए। करीब 9 बजे बेटे के चिल्लाने की आवाज आई। बेटे कर्मचंद की मां चौबारे में गई। इस दौरान देखा कि कर्मचंद की जीभ से खून निकल रहा था और जीभ लटक रही थी।
also read:
पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान पर, जानिए कितने बढ़े
सड़क हादसे में 3 की मौत 7 घायल, जानिए कहां और कैसे हुआ हादसा
बेटे की जीभ कटी देखकर चिल्लाई मां
कर्मचंद के पिता ने मायाचंद ने बताया कि बेटे के शोर मचाने पर उसकी मां चौबारे में गई। बेटे की जीभ कटी देख कर चिल्लाई कि बहू ने कर्मचंद की जीभ काट दी है। वह भागकर छत पर चौबारे में गया तो देखा कि कर्मचंद फर्श पर पड़ा था और उसके मुंह पर खून निकल रहा था। जीभ कटने के बाद वह बोल नही पा रहा था। कर्मचंद के सिर में भी चोट लगी थी।
हमें देख बहू ने गालियां निकाली
कर्मचंद ने कहा कि जब वह घटना वाली जगह पर पहुंचे तो बहू गालियां निकालने लगी। परिजनों का कहना है कि बेटे ने इशारों में बताया कि पत्नी ने पहले उसका गला भी दबाया। जिससे उसकी जीभ बाहर निकल आई। यह देख पत्नी ने दांतों से उसकी जीभ काट दी। हालांकि उन्होंने पुलिस को दिए बयान में यह बात नहीं कही। इसके बाद उन्होंने बेटे को अस्पताल ले जाकर उसका ऑपरेशन कराया गया। हालांकि अभी वह बोल नहीं पा रहा है।Wife bites husband’s tongue with 15 stitches
Aluminium scrap casting Scrap aluminium recovery innovations Scrap metal reprocessing and salvage