हरियाणा

महिलाएं भगवान को भी अपनी कोख में रखने की क्षमता रखती है – मीना चौहान

सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश महामंत्री मीना चौहान ने कहा कि महिलाए आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नही है। शिक्षित महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ देश की उन्नति में अपना योगदान दे रही है। शिक्षित एवं हुनरमंद महिलाएं स्व: रोजगार बनकर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है। महिलाएं खुद शिक्षित होकर समाज को शिक्षित कर रही है।वहीं खेल का मैदान हो या आरंतरिक्ष की उडान, देश की सुरक्षा हो या कृषि कार्य सभी में महिलाओं का सराहनीय योगदान है।

मीना चौहान वार्ड सात में एमपीवी एवं महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष स्नेहलता की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए बोल रही थी। उन्होंने कहा किे आंतरिक्ष परी कल्पना चावला, वीरांगना झांसी की रानी, रक्षामंत्रालय में सीतारमण व सुषमा स्वराज सहित अन्य अनेक नारियां है जिन्होंने खुद को साबित करे महिलाओं के लिए मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा किे एक समय था जब महिलाओं को किसी भी प्रकार का अधिकार देना गलत माना जाता था। उस समय महिलाओ को खुलकर अपने विचार व्यक्त करने की इज्जाजत भी नही थी।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

पुरूष प्रधान देश में महिलाओं को स्थिति दयनीय थी। लेकिन महिलाओं ने समाज में खुद को साबित कर बराबर का दर्जा प्राप्त किया है। जिसमें नरेंद्र भाई मोदी की भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु दुर्गा ऐप व महिला थाने खोलने सहित अनेक कार्य किए। जिनमें दुराचार पर फांसी तक का फैसला लिया गया। महिलाओं को स्वच्छ इंधन मुहैया करवाने हेतु उज्जवला योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई।

महिला सशक्तिकरण का मतलब उस क्षमता से जिसमें महिलाए अपने जीवन के फैसले स्वयं ले सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं कमजोर नही है जिनमें भगवान को भी अपनी कोख में रखने की क्षमता है। अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। महिलाओं को सफल महिलाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button