young man shot openly in fatehabad
सत्य खबर, फतेहाबाद । फतेहाबाद के टोहाना में मंगलवार देर सायं एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। गोली मारने की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है, लेकिन इसमें गोली चलाने वाला दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन जिस युवक को गोली लगी है, वह नीचे गिर जाता है। वारदात के बाद लोगों की भीड़ लग जाती है और पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन करती है। कहा जा रहा है कि गोली बाइक सवार युवकों ने मारी है। घायल सागर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।young man shot openly in fatehabad
टोहाना के किला मोहल्ला निवासी विनोद ने बताया कि वह अपने भाई सागर व मोहल्ले के ही एक अन्य युवक रजत के साथ वाल्मीकि चौक नया बाजार मोड़ पर सब्जियां खरीद रहे थे। उसका भाई सागर उनसे कुछ दूरी पर सब्जी ले रहा था। इतने में तीन बाइकों पर कुछ युवक वहां से गुजरे। उनमें से 2 युवक दमकोरा रोड निवासी सुनील व कण्हडी निवासी शुभम ने उसके भाई की तरफ गोली चला दी। एक गोली उसके भाई सागर की पीठ पर लगी और वह वहीं पर गिर गया।
गोली चलने की आवाज के साथ ही वहां पर भगदड़ मच गई। उसके भाई ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन गोली लगने के बाद वह भाग नहीं सका। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो सागर खून से लथपथ पड़ा था। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया।
Also check these news links:
शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर लगा दी सनी लियोन की फोटो, जानिए कहां का है मामला
आज से शुरू होने वाले अगहन माह के बारे में यहां जानिए सबकुछ
हरियाणा में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव जारी, जानिए कहां क्या चल रहा है
NCR में बढ़ रहा सांसो पर संकट, जानें कितनी जहरीली बनी है वायु गुणवत्ता
घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें नजर आ रहा है कि युवक, जो कि सागर है, फोन पर बात करता हुआ आ रहा है। इस बीच पीछे से बाइक गुजरती है। इसके कुछ सेकेंड बाद ही सागर को गोली लगती है और वह लड़खड़ाता हुआ नीचे गिर पड़ता है।young man shot openly in fatehabad
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ युवक 8:30 बजे के आसपास गाली गलौज कर वहां से गुजरे थे। इतने में उन्होंने गोलियां चला दी। किस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया, इस बारे में अभी तक पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल विनोद की शिकायत पर सुनील और शुभम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 149, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Aluminium scrap collection services Aluminium recycling material valuation Industrial metal collection