राष्‍ट्रीय

गांव अंबरसर की जलमेद्या दहिया बनी महिला कांग्र्र्र्र्रेस की उपाध्यक्ष

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Delhi News : चकाचक होंगी दिल्ली की सड़कें, जानें क्या है नई सरकार की योजना

गांव अंबरसर की कांग्रेसी कार्यकत्र्ता जलमेद्या दहिया को महिला कांग्र्र्र्र्रेस की उपाध्यक्ष मनोनित करने पर कार्यकत्र्ताओं ने खुशी मनाई है। इस आशय का पत्र महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता से विचार विमर्श करके जारी किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष जलमेद्या दहिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सुमित्रा चौहान, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़कर उनके अधिकारों के लिए कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति पर शुभकरण अंबरसर, बृजेंद्र सुरजेवाला, रामपाल उझाना, जयपाल गोयत, दिलबाग लौन, राजपाल बनवाला, कृष्ण अंबरसर, प्रदीप गोयत सहित अनेक कार्यकत्र्ताओं ने खुशी जाहिर की।

HDFC Bank: एचडीएफसी खाताधारकों को बड़ा झटका! अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button