हरियाणा

निश्शुल्क सिलाई केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में पूजा ने सिला सबसे अच्छा सूट

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?
Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?

सेवा भारती शाखा नरवाना के तत्वाधान में चल रहे निश्शुल्क सिलाई केंद्र में महिलाओं की सूट प्रतियोगिता करवाई गयी। जिसमे सिलाई केंद्र की महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए गए कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई। प्रशिक्षिका सुमन ने महिलाओं को सूट सिलते समय बारीकियों के बारे में बताया। संस्था उपाध्य्क्ष जसवंत जांगड़ा व सचिव दीपक सिंगला ने प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा बनाये गए सूटो का निरीक्षण कर उनको बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम स्थान, पूनम ने दूसरा व वंदना ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों द्वारा सिले सूट बड़े सुन्दर व आकर्षक थे तथा ये सूट लड़कियों ने बिना किसी सहायता के स्वयं सिले हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों को सिलाई सीखाकर उनको स्वालम्बी बनाना है, ताकि वो अपने परिवार का गुजर-बसर सही तरीके से कर सकें।

Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!
Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!

Back to top button