सत्यखबर, तरावड़ी (रोहित) – अपनी मांगो को लेकर रोषजदा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की सुध नही ले रही है। सरकार कर्मचारियों को दरकिनार कर रही है। उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारी को कम वेतन मिल रही है। जिससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। नगररपालिका कर्मचारी तरावड़ी नगरपालिका में दूसरे दिन भी नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान माया रानी, अशोक कुमार, बुधराम, विनोद, सोना रानी, अनिल, अमित, राहूल, रामेश्वर, चंद्रमत्ता, मीना रानी, मनप्रीत, सुनीता, पूजा, सिखा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने हाथों में झाडू उठाकर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समय पर वेतन दिया जाए। ठेका प्रथा को बंद किया जाए।
इस सरकार में सभी मंत्रालय ठप्प पड़े, कोई मंत्री काम नहीं कर पा रहा : अनुराग ढांडा
सत्य खबर कैथल/चंडीगढ़, 1 दिसंबरIn this government, all the ministries have come to a standstill, no minister is able to...
Read more