सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: सफीदों मण्डल भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, डिजिटल किसान इंडिया के चेयरमैन मुकेश नरवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा व मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर मौजूद नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर ही भाजपा आगे बढ़ रही है। अंत्योदय व एकात्मवाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय थे। जिनका सपना था की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक हमें पहुंचना और उसका विकास करना है। मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई है। इस मौके पर सत्यवान चहल, रामरती वर्मा, रामजुवारी शर्मा, डा. सत्यवान जोगी, रामदास प्रजापत, बलवंत पांचाल, रमेश शर्मा, अखिल गुप्ता, सतबीर लाड़वाल, विजेंद्र मलिक, मदन गोयल, ईश्वर सैनी, कमलदीप अत्री, रवि थनई, ललित मित्तल, सरोज भटिया, मंजू गौतम, शिवचरण गर्ग, रणबीर बिटानी, सुनील लाड़वाल, रिंकू जांगड़ा, सुभाष थरेजा, सक्षम भटिया, गौरव भटिया, रामफल कश्यप, बनी सिंह, वीरेंद्र जांगड़ा व अभिषेक गोयल मौजूद थे।
Aluminium scrap mechanical treatments Aluminium recycling environmental standards Scrap metal reclaiming and recycling yard