Haryana
हैल्प-ए-मिशन संस्था ने बांटे सर्दियों के कपड़े
सत्यखबर जींद (इन्द्रजीत शर्मा ) – 26 अक्तूबर सामाजिक संस्था हैल्प-ए-मिशन द्वारा जींद के सिविल अस्पताल में जरूरतमंद महिलाओं के नवजात शिशुओं के लिए सर्दियों के गर्म कपड़े भेंट किए। सिविल सर्जन डा. संजय दहिया, एमएस डा. राजेश भोला और अन्य स्टाफ की उपस्थिति में संस्था द्वारा लगभग 150 सूट और सलवार आदि जरूरतमंद महिलाओं […]
सत्यखबर जींद (इन्द्रजीत शर्मा ) – 26 अक्तूबर सामाजिक संस्था हैल्प-ए-मिशन द्वारा जींद के सिविल अस्पताल में जरूरतमंद महिलाओं के नवजात शिशुओं के लिए सर्दियों के गर्म कपड़े भेंट किए।
सिविल सर्जन डा. संजय दहिया, एमएस डा. राजेश भोला और अन्य स्टाफ की उपस्थिति में संस्था द्वारा लगभग 150 सूट और सलवार आदि जरूरतमंद महिलाओं को बांटते हुए संस्था के प्रधान रजनीश ने बताया कि उनकी संस्था जरूरतमंद गरीब मरीजों के इलाज में आर्थिक और सामाजिक सहायता करती है। प्रसूति के समय कई बार जरूरतमंद लोगों के पास गर्म कपड़ों का इंतजाम नहीं होता, इसलिए इन जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े दिए जाएंगे।