सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
बाबा गैबी साहिब मंदिर में महंत अजय गिरी महाराज के सान्निध्य मेें चल रही श्रीमदभागवत कथा के तीसरे दिन सनातन धर्म शिक्षा समिति के सचिव जियालाल गोयल मुख्य यजमान के रूप में विराजमान रहे। कथावाचक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सुखदेव भगवान ने शुक्रताल में राजा परिक्षत से कहा कि जो तुम्हें सर्प के डसने से डर लग रहा है, अब तुम्हें भयभीत नहीं होना। सुखदेव भगवान ने परिक्षत को कहा कि वो उन्हें श्रीमदभागवत कथा सुनाकर नारायण भगवान के चरण कमलों की प्राप्ति करवा दी। उन्होंने कहा कि सर्प के काटने से, जहर खाने से, दुर्घटना से जिनकी मृत्यु होती है, उसे अकाल मृत्यु कहा जाता है। उसकी सद्गति नहीं होती। लेकिन श्रीमदभागवत की महिमा सुनने से तुम्हारी सद्गति ही होगी। कथावाचक त्रिपाठी ने कहा कि मनुष्य को जल्दी मरने से बचने के लिए नारायण भगवान का ध्यान, चिंतन करना चाहिए, कथाएं सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसने जन्म लिया है, उसका पतन निश्चित है। इसलिए मनुष्य को केवल सद्बुद्धि के कार्यों मेें अपना ध्यान लगाना चाहिए और मनोरथ सफल करना चाहिए। इस अवसर पर पं. रोशनलाल वेदपाठी, कैलाश सिंगला, अचल मित्तल, रामचंद्र मिर्धा, तरसेम शर्मा, सुभाष चहल, हरित ढिल्लो, रामफल मोर, जयदेव बंसल, विनोद मंगला, मनजीत मिर्धा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Scrap aluminum Scrap aluminium reuse Scrap metal repurposing center
специализированная медицинская клиника терапии и профилактики Москва купить мед справку недорого официальная мед справка задним числом