सत्यखबर
हमारे शरीर में मौजूद हर एक अंग का अपना विशेष काम होता है, जिससे शरीर को सुचारू रूप से चलने में मदद मिलती है। हृदय का भी अपना विशेष काम होता है। बता दें कि हृदय मांसपेशियों से बना एक ऐसा अंग है, जो शरीर के अंगों के लिए रक्त संचार प्रणाली का केंद्र है। हालांकि आज के समय में अधिकांश लोगों की जीवनशैली बहुत सुस्त हो गई है, जिससे हृदय रोगियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हृदय रोग विश्व स्तर पर लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण है। इसकी वजह से हर साल लगभग एक करोड़ 80 लाख लोगों की जान जाती है और ये मौतें सबसे ज्यादा दिल के दौरे और स्ट्रोक के कारण होती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि पहले से ही दिल की सेहत का खास ख्याल रखा जाए, जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्याएं पैदा न हों। तो आइए जानते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना उचित होता है?
यह भी पढें:- 11वीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षा अवसर एप पर होगी, जानें क्या है तारीख
नट्स
नट्स, जैसे अखरोट, बादाम, पिस्ता पौष्टिकता से भरपूर होते हैं और ये विशेष रूप से दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और दिल की बीमारी और स्ट्रोक से बचाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन बहुत ही लाभदायक हो सकता है।
ब्रोकली
विशेषज्ञ का कहना है कि हृदय रोग, दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए अपने आहार में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। यह विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो धमनियों की ब्लड पंपिंग क्षमता में सुधार करता है और ऑक्सीजन के अभाव के कारण दिल के नुकसान को कम करता है।
तरबूज
इसमें अच्छी खासी मात्रा में पोटैशियम होता है, जिसे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है और समग्र हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि तरबूज में वो सारी खूबियां होती हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो को हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद गुण रक्त वाहिकाओं और धमनियों के तनाव को कम करते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है।
Aluminum waste collection Aluminium scrap sales negotiations Scrap metal repurposing solutions