सत्य खबर, सोनीपत
हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिजनों को सरकार ने राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। किसान संगठनों और मुख्यमंत्री के बीच हुई सहमति को अब सरकार धरातल पर लाने में जुट गई है। किसानों ने आठ फरवरी को करनाल में पड़ाव का एलान किया है। शनिवार को सोनीपत में तीन किसानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की राशि घर जाकर दी गई। किसान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा आंदोलन की तैयारी में हैं।
किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर कुछ किसानों का देहांत हो गया था। जिनके परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मृतक के परिवार को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इसको देखते हुए शनिवार को राई विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली ने 3 मृतक किसानों के परिवारों को उनके घर जाकर 5-5 लाख रुपए ग्रामीणों की मौजूदगी में नकद भेंट किए।
विधायक ने गांव बैयापुर में मृतक राजेंद्र सरोहा पुत्र धारा सिंह की पत्नी इस्वंती को 5 लाख रुपए की नकद राशि ग्रामवासी प्रदीप, जयसिंह, करतार सिंह, प्रेम सिंह, विनय आर्य की मौजूदगी में प्रदान की। इसी प्रकार गांव महलाना में मृतक पवन पुत्र ईश्वर सिंह की पत्नी रचना को भी उनके घर पर पहुंच कर 5 लाख रुपए दिए गए। ग्रामीण शुभम, ईश्वर सिंह, दर्शन सिंह, प्रताप सिंह, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विकास नगर, सोनीपत में मृतक राजबीर दहिया पुत्र सरदारा के पुत्र रामबीर, नीटू, रामपाल को भी सरकार की ओर से विधायक बड़ौली ने 5 लाख रुपए दिए। ग्रामवासी राजेंद्र, विजय मान, सुरजीत, नरेश सैनी भी साथ रहे। मृतक परिवारों ने समस्त ग्रामवासियों सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। विधायक के साथ युवा जिलाध्यक्ष योगेश जटेड़ी, डॉक्टर रामकिशन सरोहा, सह मीडिया प्रभारी रविन्द्र मालिक मौजूद रहे।
Aluminium scrap tracking systems Aluminium scrap value addition Scrap metal decommissioning