सत्यखबर, जींद
फरीदाबाद में 8, पानीपत में 7, करनाल में 4, जींद में 3, भिवानी में 2 नएमरीज मिले। वहीं 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। अब तक कुल 718 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार को गुड़गांव से 9, फतेहाबाद से 2 और झज्जर से 1 मरीज ठीक हुआ।
पानीपत में 7 नए केस आए
शनिवार को पानीपत में 7 नए केस सामने आए हैं। इनमें से छह केस शिव नगर में स्थित बाल पुनर्वास केंद्र से जुड़े हैं। यहां रह रहे चार बच्चे, एक कुक और एक महिला जो बच्चों की देखभाल करती थी, वो कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक केस गंगाराम कॉलोनी से आया है। इसके बाद अब पानीपत में कुल मरीजों की संख्या 27 हो गई है।
करनाल में चारों पॉजिटिव का दिल्ली कनेक्शन
कोरोना में शनिवार को चार पॉजिटिव मरीज मिले। सभी का दिल्ली कनेक्शन है। चमन गार्डन का परिवार एक सप्ताह पहले दिल्ली कार्यक्रम में गए थे, शुक्रवार को टेस्ट कराया तोपरिवार के तीनों सदस्य पॉजिटिव मिले। चौथा केस खेड़ा गांव का है। 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। यह युवक नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शुक्रवार को नोएडा से आने के बाद टेस्ट कराया तो पॉजिटिव मिला है।करनाल में अब तक 27 मरीज पॉजिटिव आए हैं।
भिवानी में हरियाणा पुलिस का जवान भी संक्रमित
भिवानी में शनिवार को 2 पॉजिटिव केस आए। इनमें गुड़गांव से आई एक महिला और तिगड़ाना गांव निवासी हरियाणा पुलिस का जवान है, जो गुड़गांव में ड्यूटी दे रहा था। फिलहाल,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित महिला और उसके संपर्क के लोगों को आईसोलेट कर दिया है और पुलिस जवान के परिजनों को घर पर क्वारैंटाइन कर दोनों गांवों में नाकेबांदी कर दी है।
पॉजिटिव मिली 51 वर्षीय महिला गुड़गांव के खांडसा गांव से भिवानी के रेवाड़ी खेड़ा गांव में अपनी बेटी से मिलने आई हुई थी। वहीं तिगड़ाना निवासी 27 वर्षीय युवक हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है और फिलहाल गुड़गांव के डीएलएफ फेस-2 में तैनात है। कोरोना संक्रमित महिला व उसके संपर्क के 7 लोगों को चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में आईसोलेट किया गया है।
शनिवार को फरीदाबाद में 8 नए केस आए
फरीदाबाद में कोरोना के 8 पॉजिटिव मामले के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 193 हो गई है। शनिवार कोआठ पॉजिटिव में तीन लोग एक ही परिवार के बताए गए हैं। अभी शाम की रिपोर्ट कई पेडिंग टेस्ट की रिपोर्टआनी बाकी है। ऐसे में आशंका है कि यहांपॉजिटिव मरीजों की संख्या200 का आंकड़ापार कर सकती है।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1094 पहुंचा
सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 250, फरीदाबाद में 193, सोनीपत में 151, झज्जर में 91, नूंह में 65, अंबाला में 42, पलवल में 40, पानीपत में 53, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 27, रोहतक में 15, महेंद्रगढ़ में 21, रेवाड़ी में 11, सिरसा में 9, फतेहाबाद, व यमुनानगर में 8-8, हिसार में 13, कुरुक्षेत्र में 14, भिवानी में 6, कैथल में 5, चरखी-दादरी में 6, भिवानी में 5 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
देश में अब कुल 718 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 140, फरीदाबाद में 104, सोनीपत में 105, नूंह में 60, झज्जर में 90, अंबाला में 40, पलवल 37, पानीपत में 32, पंचकूला में 24, जींद में 15, करनाल में 11, यमुनानगर में 8, सिरसा में 8, रोहतक में 7, महेंद्रगढ़ में 4, भिवानी में 4, हिसार में 3, कैथल में 3, फतेहाबाद में 5, कुरुक्षेत्र में 2, चरखी दादरी में 1 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=dV0DfT7hQT0
Aluminium recycling regulatory compliance Aluminum waste management Scrap metal reclaiming