सत्य खबर, चण्डीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को मिली प्रचण्ड जीत के बाद साथ लगते हरियाणा में अन्य दलों के नेताओं का आप में आना लगातार जारी है। आज बुधवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा आज दिल्ली में 12 बजे आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। आप की सोशल मीडिया टीम ने उनके पार्टी में शामिल होने का टवीट किया। बता दें कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 4 बार अंबाला से विधायक रह चुके हैं। निर्मल सिंह की राजनीतिक उत्तराधिकारी उनकी बेटी चित्रा सरवारा को विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कैंट से टिकट नहीं दी थी। इसके बाद दोनों ने आजाद उम्मीदवार सिटी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि पिता पुत्री दोनों ही चुनाव हार गए।
हुड्डा के करीबी रहे हैं निर्मल सिंह
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी नेताओं में शामिल थे। वे दो बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बेटी चित्रा सरवारा उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। चित्रा सरवारा अंबाला नगर निगम में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।
*7 अप्रैल का राशिफल : इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार *
उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र सिंह बिल्लू कादियान के बाद पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ऐसे तीसरे नेता हैं जो कांग्रेस छोड़ कर आप शामिल होने जा रहे हैं। अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव में अपने समर्थकों को टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी तो निर्मल सिंह ने बेटी को टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी। हालांकि दूसरे दलों से भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाला का सिलसिला फिलहाल जारी है। सूत्रों की माने तो आने वाले समय में कई दलों के बड़े नेता भी आप में शामिल हो सकते हैं।
आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का कहना है कि प्रदेश के गई कद्दावर नेता आप में शामिल होना चाहते हैं पर कुछ शर्तों के साथ जबकि हमने सपष्ट कर दिया है कि हमें किसी की कोई शर्त मंजूर नहीं है काम के हिसाब से पद व मान-सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी अपराधी व भ्रष्टाचार के आरोपी को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।
Aluminium scrap processing methods Scrap aluminium destination tracking Metal reclamation
Scrap metal disassembling Ferrous material reclamation services Iron waste recycling plant
Ferrous scrap safety protocols, Iron reclaiming yard, Metal waste repurposing and recycling
Metal transport services Ferrous metal recycling cost-effectiveness Iron waste reclamation and recovery
Ferrous material CSR strategies, Iron and steel scrapping and reclamation services, Scrap metal business ethics