सत्यखबर, गुरूग्राम
प्रसिद्व हरियाणवीं कलाकार सपना चौधरी जिसके डांस के दिवाने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। वहीं दूसरी तरफ है हरियाणवीं सिंगर रेणुका पंवार। जिन्होंने कम वक्त में ही हरियाणवीं म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बना ली है। ऐसे में अगर रेणुका पंवार की आवाज हो और सपना चौधरी का डांस तो वीडियो में चार चांद लगना तय है।
ऐसा हुआ भी है,जी हां हम बात कर रहे हैं सपना चौधरी और रेणुका पंवार के हरियाणवीं गाने चटक मटक की। जिसने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इस गाने ने बहुत ही कम समय में 500 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। बता दें कि ये गाना 20 दिसंबर 2020 को रिलीज हुआ था और सिर्फ 6 महीने के अंदर ही इस गाने को 500 मिलियन व्यूज मिल गए हैं।
अबतक इस गाने को 503369103 व्यूज और 1.9 मिलियन लाइक मिल चुके हैं। इसके अलावा इस गाने पर 41507 लोग कमेंट भी कर चुके हैं। वीडियो में रेणुका और सपना दोनों हरियाणवीं पहनावे में नजर आ रही हैं। दोनों के देसी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं 500 मिलियन पूरे होने पर इस गाने पर रेणुका पंवार ने भी डांस किया है। जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टग्राम पर शेयर किया है।
इससे पहले रेणुका ने 52 गज का दामन भी गाया था, जो बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को कुछ ही दिनों में 1 बिलियन व्यूज मिल गए थे।
Aluminium recycling educational outreach Aluminium scrap manufacturing processes Scrap metal storage