सत्यखबर,करनाल,ब्युरो रिपोर्ट
9 साल से अमेरिका के इंडियाना सिटी में स्टोर पर काम करने वाले गांव लोटो के मनिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नकाबपोश हत्यारे द्वारा गोली चलाने और स्टोर में लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। शुक्रवार को मृतक का शव लेकर उसके रिश्तेदार भारत आएंगे। लोटो के कई लोग अमेरिका के अलग अलग शहरों में रहते है। पांच साल पहले भी अमेरिका में लोटो के राजन की हत्या की जा चुकी है।
29 साल का मनिंदर पिछले 9 साल से एक प्रोविजनल स्टोर पर काम कर रहा था। अमेरिका में अभी उसे पीआर नहीं मिली थी। इसलिए वह 9 साल में एक बार भी अपने घर नहीं आया था। इसी कारण उसने अभी तक शादी नहीं की थी। परिजन बताते हैं कि उसने पीआर के लिए अप्लाई किया हुआ था। पीआर की प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली थी। मनिंदर ने घर फोन कर बताया था कि वह पीआर मिलते ही परिजनों से मिलने इंडिया आएगा। गुरुवार दोपहर 12 बजे मनिंदर की ड्यूटी स्टोर पर शुरू हुई थी। वह पिछले 10 घंटे से स्टोर पर खड़ा काम कर रहा था। दो घंटे बाद ही उसकी छुट्टी हो जानी थी। रात दस बजे वह स्टोर की खिड़की पर खड़ा था तभी एक नकाबपोश ने उस पर गोली चला दी। पहली गोली उसकी बाजू में और दूसरी गोली सीने में लगने से वह जमीन पर गिर गया। स्टोर में लूटपाट करने के बाद हत्यारा खिड़की के रास्ते से ही फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने विदेश मंत्री से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।
Aluminum recycling audit Scrap aluminium recovery technology Responsible metal recycling