सत्य खबर, नई दिल्ली । गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके आरडीसी में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर हुक्का बार के संचालक समेत 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने जांच में मौके से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अवैध हुक्का बार में सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। यहां पर हुक्का के रूप में नशा परोसा जा रहा था। मौके पर पहुंचते ही पुलिस के लिए भी काफ ी हैरानी भरा था। मौके पर मौजूद महिलाएं भी नशे में बताई जा रही हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर हुक्का बार पर छापा मारा। बाहर से देखने में यह किसी शोरूम जैसा लगता था। व्हाट्सएप के माध्यम से युवक युवतियों को इसका एड्रेस बताया गया था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे का सामान यहां कौन सप्लाई कर रहा था। हुक्का बार के संचालक से भी आगे की पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- जिंदगी की जंग हारी मुंबई की निर्भया, देश में आक्रोश
वहीं एक तरफ अवैध हुक्का बार में नशे का सामान परोसा जा रहा था तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी यहां धज्जियां उड़ाई जा रही थी। ऐसे में साफ है कि पुलिस प्रशासन का हुक्का बार के संचालक को बिल्कुल भी खौफ नहीं था। हालांकि देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इस पूरे गोरखधंधे से जुड़े हुए अन्य लोगों तक पहुंच पाती है। फिलहाल यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Aluminium scrap collection points Aluminium scrap dismantling Scrap metal reclamation and utilization